2 JULY 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 02-Jul-2024
Daily Current Affairs MCQ for UPSC SSC Bank Exams
Important MCQs - 02-Jul-2024
· 7 MCQs
Today current affairs 2026 quiz for competitive exams. Practice daily current affairs quiz with
Hindi and English MCQs, detailed explanations, and exam-focused questions for UPSC, SSC, Bank, and Railway.
आज के करंट अफेयर्स 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं। यह daily current affairs MCQ practice UPSC, SSC, Bank और Railway जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
🔥 Most Expected Questions⏰ Practice in 5 Minutes📊 Based on Latest News
2 July 2024 current affairs today, current affairs today gk 2 July 2024, day current affairs 2 July 2024, gk and current affairs today 2 July 2024, current affairs current affairs July month, ias current affairs 2 July 2024 in hindi, 2 July 2024 latest current affairs, today 2 July 2024 current affairs, 2 July 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 2 July 2024, current affairs hindi 2 July 2024 today, current affairs today 2 July 2024 hindi
Current Affairs 02-Jul-2024 – Objective Questions (Hindi)
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 7 answered
Q1.
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी किस देश की पांच दिवसीय यात्रा पर गए है?
व्याख्या :
Explanation-नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बांग्लादेश की पांच दिवसीय यात्रा शुरू की है, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करना और समुद्री क्षेत्र में सहयोग के नए अवसर तलाशना है।
दो महीने पहले नौसेना की कमान संभालने के बाद एडमिरल त्रिपाठी की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है।
यह यात्रा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के एक सप्ताह से अधिक समय बाद हो रही है, जिस दौरान दोनों पक्षों ने समग्र रक्षा और रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने की शपथ ली थी।
Q2.
किस बैंक ने अपने दो नए कार्यकारी निदेशक नियुक्त किए है?
व्याख्या :
Explanation-भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 1 जुलाई को अर्नब कुमार चौधरी और चारुलता एस. कर को कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की। श्री चौधरी और सुश्री कर तीन-तीन विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
आरबीआई के अनुसार, सुश्री कर को 1 जुलाई से कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया गया है, जबकि श्री चौधरी को 3 जून 2024 से ईडी नियुक्त किया गया है।
1-भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई थी।
2-रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय प्रारंभ में कोलकाता में स्थपित किया गया जो 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया।
Q3.
किस राज्य में गो ग्रीन मैराथन का हाल ही में आयोजन किया गया है?
व्याख्या :
Explanation- इस कार्यक्रम का आयोजन प्रोजोन मॉल प्रबंधन, तमिलनाडु के कोयंबटूर जिला एथलेटिक एसोसिएशन और अपटाउन कंफेटी द्वारा किया गया था।
1-पुरस्कार राशि के रूप में 2 लाख रुपये दिए गए। कोयंबटूर शहर के पुलिस आयुक्त वी. बालकृष्णन, निगम आयुक्त एम. शिवगुरु प्रभाकरन और अभिनेता संतोष प्रताप ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
2-चार श्रेणियों में आयोजित मैराथन में करीब 6,000 लोगों ने हिस्सा लिया।
3-विकलांग लोगों ने 1 किलोमीटर की मैराथन में हिस्सा लिया।
Q4.
RCB ने अपना बैटिंग कोच और मेंटर किसे नियुक्त किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को अपना बैटिंग कोच और मेंटर नियुक्त किया है।
भारत के साथ दिनेश कार्तिक ने 2 ICC ट्रॉफी जीत चुके है। इसमें 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।
भारत के लिए कार्तिक ने 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और ICC ट्रॉफी के साथ ही साल 2010 और 2018 में भारत के साथ एशिया कप भी जीता है।
Q5.
भारत की संसद ने मौजूदा क्रिमिनल कानूनों को बदलने के लिए कितने नए आपराधिक कानून पारित किए है?
व्याख्या :
Explanation- 3 नए क्रिमिनल कानून 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। 21 दिसंबर, 2023 को भारत की संसद ने मौजूदा क्रिमिनल कानूनों को बदलने के लिए तीन नए आपराधिक कानून पारित किए। इसे 25 दिसंबर 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी थी। अब इन कानूनों को 1 जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू कर दिया गया है।
1-2023 में भारतीय न्याय संहिता कुल 356 धाराएं हैं।
2-1898 में बने CrPC की जगह अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 लागू किया गया है।
3-भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 मौजूदा इंडियन एविडेंस कोड के 5 प्रावधानों को निरस्त कर दिया गया और 23 प्रावधानों में बदलाव के साथ एक नया प्रावधान भी शामिल किया गया है।
4- 170 अब कानून में कु
Q6.
अफगानिस्तान पर के लिए UN की बैठक कहाँ हुई हैं?
व्याख्या :
Explanation-अफगानिस्तान को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की एक बैठक कतर की राजधानी दोहा में हुई हैं और इसमें भारत समेत 25 देश शामिल हुए।
जब तालिबान के नेता अफगानिस्तान पर चर्चा के दौरान मौजूद रहे हों ऐसा पहली बार हुआ है जवकि इससे पहले वे UN की हर उस बैठक का बहिष्कार करते रहे हैं जिनमें अफगानिस्तान पर चर्चा की गई हो। UN ने स्पष्ट कर दिया था कि इस बैठक का मकसद तालिबान को मान्यता देना नहीं है।
Q7.
IAS मनोज कुमार सिंह सरकार में नए मुख्य सचिव बने?
व्याख्या :
Explanation-IAS मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति किया गया है। मनोज कुमार सिंह के पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त व सीईओ यूपीडा का भी पद साथ में रहेगा।
1- 1988 बैच के मनोज कुमार IAS ऑफिसर हैं।
2-मूल रूप से झारखंड के रांची के रहने वाले हैं मनोज कुमार।
3-अभी तक मनोज कुमार पास आईआईडीसी, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History – 02-Jul-2024