CURRENT AFFAIRS 13 JANUARY 2023

CURRENT AFFAIRS 13 JANUARY 2023

 

1-  हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कहाँ 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्धघाटन किया है ?
A. हुबली
B. कोलकाता
C. दिल्ली
D. लखनऊ

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन
    किया।
  • यह कार्यक्रम स्वामी, विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर उनके आदर्शों, शिक्षाओं और योगदानों को सम्मान देने और संजोने के लिए आयोजित किया गया है।
  • महोत्सव की थीम ‘विकसित युवा – विकसित भारत’ है I
  • यह देश के सभी हिस्सों की विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच प्रदान करता है तथा प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से आपस में जोड़ता है।

2-  किसे हाल ही में ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया है ?
A. थिरु एस. नदेसन
B. ऋषि सुनक
C. जीतन पटेल
D. ईश सोढ़ी

  • माननीय राष्ट्रपति जी, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 थिरु शिवकुमार नदेसन को प्रदान किया I
  • इन पुरस्कारों के लिए 27 अप्रवासी भारतीयों को चुना गया है।
  • यह प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है I
  • जो विदेशों में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
  • ऑस्ट्रेलिया में विज्ञान, तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले जगदीश चेन्नुपति,
  • भूटान के संजीव मेहता को शिक्षा के क्षेत्र में,
  • ब्राजील के दिलीप लुंडो को कला-संस्कृति-शिक्षा के क्षेत्र में,
  • ब्रूनेई के अलेक्जेंडर मालियाकेल जॉन को दवाई के क्षेत्र में काम करने के लिए ये पुरस्कार दिया
  • कनाडा में सामुदायिक कल्याण के लिए वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन,
  • क्रोएशिया में कला और संस्कृति के लिए जोगिंदर सिंह निज्जर,
  • डेनमार्क में आईटी के लिए रामजी प्रसाद
  • इथोपिया में कन्नन अंबालम को सामुदायिक कल्याण के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।
  • इसके अलावा जर्मनी के अमल कुमार मुखोपाध्याय,
  • गुयाना के मोहम्मद इरफान अली,
  • इजरायल की रीना विनोद पुष्करणा,
  • जापान की मकसूदा सरफी शिओतानी,
  • मेक्सिको के राजगोपाल
  • पोलैंड के अमित कैलाश चंद्र लाठको पुरस्कार दिया
  • इनके साथ ही परमानंद सुखुमल दासवानी, पीयूष गुप्ता, मोहनलाल हीरा, संजयकुमार शिवभाई पटेल, शिवाकुमार नादेसन, दीवान चंद्र बोस, अर्चना शर्मा, फ्रैंक आर्थर, सिद्धार्थ बालाचंद्रन, चंद्रकांत बाबूभाई पटेल, दर्शन सिंह धालीवाल, राजेश सुब्रह्मण्यम और अशोक कुमार तिवारी को भी प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार दिया
  • प्रवासी भारतीयों को देश से जोड़ने का मकसद लेकर दिल्ली में 9 से 11 जनवरी 2003 के बीच पहला ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ का आयोजन हुआ था।

3- हाल ही में किस राज्य की कोटा जनजाति ने ‘अय्यनूर अम्मनूर’ त्यौहार मनाया है ?
A. तमिलनाडु
B. गुजरात
C. कर्नाटक
D. उत्तर प्रदेश

  • ‘अय्यनूर अम्मनूर’ नीलगिरी की कोटा जनजाति द्वारा मनाया जाने वाला एक त्यौहार है।
  • इसे एक सप्ताह तक मनाया जाता है।
  • कोटा जनजाति भारत के तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि पहाड़ियों में निवास करने वाली एक जनजाति है।
  • इनको ‘कोव’ और ‘कोतर’ भी कहते हैं।
  • इस त्यौहार के दौरान यह जनजाति मिट्टी के बर्तन बनाने के लिये मिट्टी एकत्र करती है।
  • बर्तन बनाने की रस्म दो साल में एक बार आयोजित की जाती है।
  • मिट्टी के बर्तन बनाने के बाद वे अपना मंदिर खोलते हैं और फिर इस मिट्टी के बर्तन में भोजन बनाकर पूरे गाँव को परोसते हैं।
  • मंदिर में पूजा समाप्त होने के बाद पुरुष एवं महिलाएँ अपने पारंपरिक वेशभूषा में दिन एवं रात में अलग-अलग नृत्य करते हैं।

4- किसके द्वारा लिखित पुस्तक ‘जादूनामा’ को हाल ही में लांच किया गया है ?
A. जावेद अख्तर
B. महेंद्र सिंह धोनी
C. नरेन्द्र मोदी
D. अमिताभ बच्चन

  • जावेद अख्तर ने अरविंद मंडलोई द्वारा लिखित पुस्तक जादूनामा का विमोचन किया।
  • बुक लॉन्च के मौके पर जावेद की पत्नी शबाना आजमी और बच्चे जोया और फरहान अख्तर मौजूद थे।
  • फरहान की पत्नी और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।
  • जादूनामा एक लेखक, कवि, गीतकार और राजनीतिक कार्यकर्ता के बारे में है।
  • यह इस एक व्यक्ति के बचपन से संघर्ष के बारे में भी है कि वह आज क्या है और वह जो कुछ भी करता है उसमें सफलता की पहचान बनाता है।
  • इस किताब का प्रकाशन मंजुल पब्लिकेशंस ने किया है।

5- हाल ही में ‘वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस’ का 14वां संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा ?
A. नई दिल्ली
B. गुजरात
C. मुंबई
D. राजस्थान

  • विश्व मसाला कांग्रेस (World Spice Congress) के 14वें संस्करण का आयोजन 16 से 18 फरवरी तक मुंबई में होगा।
  • भारत को विश्व का ‘मसालों का कटोरा‘ कहा जाता है।
  • मसालों की कहानियां केवल किचन से ही नहीं बल्कि अर्थतंत्र, संस्कृति, राजनीति और साम्राज्यों की ताकत से भी जुड़ी रही हैं।
  • ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर भारत के मसालों की ख्याति यूरोप तक नहीं फैली होती तो शायद 16वीं सदी में पुर्तगाली व्यापारी और जहाजी वास्को-डी-गामा भारत नहीं आया होता।
  • भारत कई प्रकार के गुणवत्तापूर्ण, दुर्लभ तथा चिकित्सकीय मसालों का उत्पादन करता है।
  • भारतीय मसालों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विश्व मसाला कांग्रेस (World Spice Congress, WSC) का आयोजन किया जा रहा है।

6- किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘सहर्ष’ विशेष शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है ?
A. मिजोरम
B. त्रिपुरा
C. मेघालय
D. असम

  • त्रिपुरा राज्य सरकार ने सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये “सहर्ष” विशेष शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की।
  • इसकी शुरुआत अगस्त 2022 में राज्य के 40 विद्यालयों में एक परीक्षण कार्यक्रम के रूप में की गयी थी,
  • अब इसे राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिये उपलब्ध कराया जाएगा।
  • राज्य सरकार 204 स्कूलों को सहर्ष पाठ्यक्रम के लिए प्रशिक्षित कर चुकी है जबकि 200 और स्कूलों को जल्द ही प्रशिक्षित किया जाएगा।

7- सुखोई लड़ाकू विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलेट कौन बनीं हैं ?
A. अवनी चतुर्वेदी
B. भावना कांत
C. मोहना सिंह
D. सरला ठकराल

  • सुखोई लड़ाकू विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी हैं I
  • स्क्वॉड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी सुखोई-30 MKI की पायलट हैं I
  • साल 2016 (जुलाई) में फ्लाइंग ऑफिसर बनी थीं।
  • फ्लाइट ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी देश की पहली महिला हैं, जिन्हें फाइटर जेट उड़ाने का अवसर मिला.I
  • साल 2018 में भी मिग-21 विमान उड़ाकर अवनी स्टार बन गई थीं. बाद में उनको प्रमोशन देकर फ्लाइट लेफ्टिनेंट बना दिया गया. I
  • भारतीय वायु सेना का गठन 8 अक्टूबर 1932 को हुआ था I
  • सरला ठकराल एक विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
  • सरला ठकराल ने 21 साल की उम्र में 1936 में एविएशन पायलट लाइसेंस हासिल किया और जिप्सी मॉथ सोलो उड़ान भरी।

8- हाल ही में किस देश की सरकार ने पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा को शामिल करने का फैसला किया है ?
A. ब्रिटेन
B. ऑस्ट्रेलिया
C. नेपाल
D. अमेरिका

  • ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने पंजाबी भाषा को स्कूलों में शामिल करने का फैसला किया है.I
  • पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पब्लिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में छात्रों को पंजाबी पढ़ने का विकल्प होगा. I
  • प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा. I
  • शिक्षा मंत्री सू एलेरी ने कहा कि मैं पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के छात्रों के लिए भाषाई पाठ्यक्रम में विस्तार को देखकर मैं खुश हूं. I
  • इसमें पंजाबी पाठ्यक्रम का विकास विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे भविष्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. I

9- किस राज्य के राज्यपाल ने हाल ही में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30% आरक्षण को मंजूरी दी है ?
A. गुजरात
B. छत्तीसगढ़
C. उत्तराखंड
D. उत्तर प्रदेश

  • उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राज्य का अधिवास (डोमिसाइल) रखने वाली महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है. I
  • उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) 2022 विधेयक विधानसभा से पिछले साल 30 नवंबर को पारित हुआ था. I
  • विधेयक पेश करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि इसका उददेश्य महिलाओं के लिए सामाजिक न्याय, अवसर की समानता, जीवन स्तर में सुधार तथा लोक नियोजन में लैंगिक समानता लाना है. I

10- किसे हाल ही में ‘जयपुर फिल्म फेस्टिवल’ में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है  ?
A. अपर्णा सेन
B. हेमेंद्र शर्मा
C. आलोक प्रकाश
D. चेतन शर्मा

  • जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) में फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक और पटकथा लेखिका अपर्णा सेन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया. I
  • इस समारोह में 63 देशों की 282 फिल्में शामिल हैं. I
  • जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में राइट क्लिक प्रोडक्शन की फिल्म ‘हू एम आई’ को ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ।
  • फिल्म के डायरेक्टर शिरीष खेमरिया ने बताया कि नर्मदा के तट पर आधारित 124 मिनट की उनकी फिल्म सदियों पुराने प्रश्न ‘को अहम्’ को भारतीय दर्शन के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करती है ।
  1. CURRENT AFFAIRS 13 JANUARY 2023,
  2. current affairs 2023 january,
  3. top 10 current affairs,
  4. current affairs 2023,
  5. Daily current affairs 2023,
  6. 6 january 2023 current affairs bankers adda,
  7. current affairs 2 january 2023,
  8. 7 january 2023 current affairs bankers adda,
  9. 5 january 2023 current affairs bankers adda,
  10. 1st january 2023 current affairs,
  11. 1 january 2023 current affairs,
  12. current affairs 4 january 2023,
  13. 8 january 2023 current affairs bankers adda

4 thoughts on “CURRENT AFFAIRS 13 JANUARY 2023”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *