DAILY CURRENT JANUARY 2023 IN HINDI

DAILY CURRENT JANUARY 2023 IN HINDI

DAILY CURRENT JANUARY 2023 IN HINDI
DAILY CURRENT JANUARY 2023 IN HINDI

Q.1- हाल ही में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने वाला चौथा राज्य कौनसा बना है ?
A- दिल्ली
B- हरियाणा
C- उत्तर प्रदेश
D- हिमाचल प्रदेश

  • लोहड़ी के त्योहार के मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है.
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का ऐलान कर दिया.
  • कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले अपने प्रतिज्ञा पत्र में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया था
  • राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब के बाद ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली करने वाला हिमाचल प्रदेश चौथा राज्य बन गया है.
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोलन में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ से ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया था.
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को इस पेंशन स्कीम का फायदा मिलेगा.
  • इससे प्रदेश पर पहले साल में 800 से 900 करोड़ रुपए का आर्थिक बोझ पड़ेगा.
  • आने वाले वक्त में यह बोझ बढ़ता चला जाएगा.

Q.2-  किस देश ने हाल ही में वर्ष 2030 तक सेना को आधा करने की योजना बनाई है ?
A- भारत
B- श्रीलंका
C- बांग्लादेश
D- पाकिस्तान

  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका ने तकनीकी और रणनीतिक रूप से मजबूत और संतुलित रक्षा बल तैयार करने के लिए 2030 तक अपनी सेना की मौजूदा संख्या घटाकर आधी किए जाने की घोषणा की।
  • श्रीलंका सरकार ने यह कदम 2023 के बजट में स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के लिए आवंटित राशि की तुलना में सैन्य व्यय के लिए आवंटन अधिक किये जाने को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच उठाया है।
  • रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वर्ष 2030 तक सेना की 200,783 की मौजूदा ताकत को घटाकर 100,000 कर दिया जाएगा।
  • मंत्रालय ने कहा कि अगले साल तक यह संख्या 135,000 तक सीमित कर दी जाएगी।
  • वर्ष 2023 के बजट में 539 अरब रुपये के रक्षा आवंटन की आलोचना हुई है, क्योंकि श्रीलंका 1948 के बाद से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
  • विदेशी मुद्रा की कमी के कारण श्रीलंका ईंधन, उर्वरक और दवाओं सहित प्रमुख आयातों का खर्च वहन करने में असमर्थ था, जिसके कारण लंबी-लंबी कतारें लगीं।

Q.3- हाल ही में अंधता नियंत्रण के लिए पॉलिसी लागू करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है ?
A- उत्तर प्रदेश
B- पंजाब
C- राजस्थान
D- गुजरात

  • अंधता निवारण पॉलिसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान
  • राजस्थान में राइट टू साइट विजन पॉलिसी लागू कर दी गई है.
  • इसके साथ ही राजस्थान ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.
  • इस पॉलिसी के लागू होने से 3 लाख लोगों को नई रोशनी मिलेगी.

Q.4- किस देश के साथ भारत का व्यापार 2022 में पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा है ?
A- अमेरिका
B- रूस
C- चीन
D- ऑस्ट्रेलिया

  • भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले साल 8.4% की वृद्धि के साथ 135.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
  • इसमें भारत की ओर से 118.5 अरब डॉलर का आयात किया गया है।
  • भारत और चीन के बीच द्वीपक्षीय व्यापार में वृद्धि का एक बड़ा कारण चीन से भारत में आयात में हुई 21 फीसदी से अधिक की वृद्धि है।
  • वहीं दूसरी ओर भारत से चीन को हुए निर्यात में वर्ष 2022 में गिरावट दर्ज की गई।
  • इससे देश का व्यापार घाटा पहली बार 100 अरब डॉलर के पार हो पहुंच गया है।

Q.5- टाटा पॉवर, हाउसिंग सोसाइटी के लिए भारत का पहला सोलर प्लांट किस शहर में स्थापित करेगी?
A- मुंबई
B- गुजरात
C- लखनऊ
D- दिल्ली

  • टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (टीपीआरईएल) ने बताया है कि उसने सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए मुंबई कीआवासीय सोसायटी विवेरिया कॉन्डोमिनियम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • समाज को स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र के हिमायतनगर में अपनी तरह का पहला, 3.125 मेगावाट का सौर संयंत्र स्थापित किया जाएगा
  • टाटा पावर की सहायक कंपनी ने कहा कि वह इस कैप्टिव सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण, संचालन और रखरखाव करेगी, जिससे पहले वर्ष में लगभग 7.5 एमयू ऊर्जा उत्पन्न होने और 6.15 मीट्रिक टन CO2 ऑफसेट होने की  उम्मीद है।
  • यह परियोजना अक्टूबर 2023 तक चालू हो जाएगी और विवरिया कॉन्डोमिनियम को मौजूदा  टैरिफ की लागत से 40 प्रतिशत कम पर ग्रीन पावर  प्रदान करेगी।

Q.6- हाल ही में किसने चिकित्सा आपूर्ति के लिए ‘आरोग्य मैत्री’ की घोषणा की है ?
A- नरेंद्र मोदी
B- राजनाथ सिंह
C- अमित शाह
D- अनुराग ठाकुर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई ‘आरोग्य मैत्री’ परियोजना की घोषणा की है I
  • जिसके तहत भारत प्राकृतिक आपदाओं या मानवीय संकट से प्रभावित किसी भी विकासशील देश को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करेगा।
  • पीएम ने दो दिवसीय वर्चुअल ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ के समापन सत्र में घोषणा की।
  • भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता को साझा करने के लिए ग्लोबल साउथ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनिशिएटिव लॉन्च करेगा।
  • भारत विकास समाधानों पर शोध के लिए ग्लोबल साउथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी स्थापना करेगा जिसे दुनिया भर में बढ़ाया और लागू किया जा सकता है।
  • पीएम मोदी ने एक ग्लोबल साउथ यंग डिप्लोमैट्स फोरम का भी सुझाव दिया जो युवा अधिकारियों को विदेश मंत्रालयों से जोड़ने में मदद करेगा।

Q.7- जापान के साथ हाल ही में पारस्परिक पहुँच समझौता करने वाला पहला यूरोपीय देश कौन सा बना है ?
A- यूनाईटिड किंगडम
B- यू एस ए
C- न्यूजीलैंड
D- ऑस्ट्रेलिया

  • यूनाईटिड किंगडम पहला यूरोपीय देश है, जिसका जापान के साथ पारस्परिक पहुंच समझौता हुआ है I
  • यूके के प्रधानमंत्री ने लंदन में जापानी प्रधानमंत्री के साथ एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • इसे एक सदी से भी अधिक समय में दोनों देशों के बीच सबसे महत्वपूर्ण रक्षा समझौता माना जा रहा है, जो ब्रिटेन की सेना को जापान में तैनात करने की अनुमति देता है।
  • ताइवान को लेकर चीन के बढ़ते आक्रामक रुख की चिंताओं के बीच दोनों देश सैन्य संबंधों को मजबूत कर रहे हैं।
  • ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि रक्षा समझौता ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारी प्रतिबद्धता’ को मजबूत करता है।
  • यूरोपीय संघ के साथ जापान के इस पहले समझौते का नाम ‘रेसिप्रोकल एक्सेस’ समझौता है I

Q.8- हाल ही में किसने ‘जियोस्पेसियल हैकथॉन’ का शुभारम्भ किया है ?
A- डॉ जितेंद्र सिंह
B- नरेन्द्र मोदी
C- नितीश कुमार
D- योगी आदित्यनाथ

  • केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए “भू-स्थानिक हैकथॉन” का शुभारंभ किया।
  • हैकथॉन भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देगा।
  • इस हैकथॉन का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक और निजी भू-स्थानिक क्षेत्रों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना है, बल्कि हमारे देश के भू-स्थानिक स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूत करना है।
  • “भू-स्थानिक हैकाथॉन” 10 मार्च, 2023 को समाप्त होगा और इसमें चुनौतियों के दो सेट होंगे- रिसर्च चैलेंज और स्टार्टअप चैलेंज।
  • इसमें जियोस्पेशियल (भू-स्थानिक) सेलेक्ट प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स के सर्वश्रेष्ठ समाधान के लिए 4 विजेताओं का पता लगाया जाएगा।

Q.9-  विश्व आर्थिक मंच 2023 शिखर सम्मलेन हाल ही में कहाँ आयोजित किया जा रहा है
A- स्विट्जरलैंड
B- भारत
C- रूस
D- चीन

  • विश्व आर्थिक मंच 2023 (World Economic Forum 2023) की बैठक स्विटजरलैंड के दावोस में शुरू हो रही है।
  • बैठक में दुनिया भर की कई महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल होने वाली हैं, जिसमें कई देशों के राजनेताओं से लेकर कई बड़े बिजनेसमैन होते हैं।
  • इसमें दुनिया भर के आर्थिक, ऊर्जा और खाद्यान संकट के मुद्दों पर चर्चा होती है।
  • विश्व आर्थिक मंच की इस बैठक का विषय “खंडित दुनिया में सहयोग” है, जिसका उद्देश्य दुनिया के सामने बड़े मुद्दे रखना है और नए समाधानों को बढ़ावा देना है.
  • इसमें 52 देशों के प्रमुखों के साथ में 130 देशों से लगभग 2,700 हस्तियां शामिल होंगी.

Q.10- हाल ही में G20 के तहत ‘थिंक 20’ बैठक कहाँ शुरू हुयी है ?
A- भोपाल
B- दिल्ली
C- लखनऊ
D- शिमला

  • G20 के तहत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 16 जनवरी 2023′ को दो दिवसीय ‘Think20’ की बैठक शुरू हुई।
  • इस बैठक का भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आगाज हुआ।
  • G20 के चीफ कोऑर्डिनेटर हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि यह एक अवसर है जिसमें प्रत्येक राज्य की विभिन्नता, विरासत और सुंदरता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शो-केस किया जा सकेगा।
  • इसके साथ ही हमें ये खयाल भी रखना होगा कि भारत पहली बार G20 का अध्यक्ष बना है।
  • इसके जरिए हमारी प्राथमिकताएं और हमारे नैरेटिव, ग्लोबल एजेंडा में लाए जाने का प्रयास होगा।
  • साथ ही हम ग्लोबली जो सहयोग कर सकते हैं, उस दिशा में भी कार्य होगा।
  • बैठक में विभिन्न देशों के 94 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

Q.11- किस देश के ‘मिशेल सेंटेलिया’ ने मिरर टाइपिंग किताबें बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ?
A- इटली
B- ऑस्ट्रेलिया
C- अमेरिका
D- स्विट्ज़रलैंड

  • इटली के मिशेल सेंटेलिया ने ‘मिरर टाइपिंग’ किताबें बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया I
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक इतालवी व्यक्ति, मिशेल सेंटेलिया ने 81 पुस्तकों की प्रतियां उल्टा टाइप करके एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिसे ‘मिरर राइटिंग’ कहते हैं।
  • सैंटेलिया चार पूरी तरह से खाली कीबोर्ड का उपयोग करते हुए पुस्तकों को उल्टी दिशा की ओर बिना देखे टाइप करते हैं I
  • वह हर पुस्तक को उसकी मूल भाषा में टाइप करते हैं चाहे वह चित्रलिपि, पुरानी हिब्रू, पारंपरिक चीनी, मायन, एट्रस्कैन, क्यूनिफॉर्म या वोयनिच ग्लिफ़ हो।
  • बाइबल, हम्मूराबी की संहिता, गिलगमेश का महाकाव्य, प्राचीन मिस्र से मृतकों की पुस्तक, लियोनार्डो दा विंची के लेखन सभी को उन्होंने उल्टा टाइप किया है।
  • वह अलग-अलग ऊंचाई पर एक साथ स्थित 16 कंप्यूटर कीबोर्ड का उपयोग करके टाइप करने में सक्षम हैं।
  • वह लियोनार्डो दा विंची को श्रेय देते हैं जिन्होंने उन्हें मिरर टाइपिंग करने के लिए प्रेरित किया।
  • सैंटेलिया ने पिछले कुछ वर्षों में विश्व के विभिन्न हस्तियों को कई किताबें दी हैं, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश और बराक ओबामा, पोप जॉन पॉल II और बेनेडिक्ट सोलहवें और पूर्व इतालवी राष्ट्रपति कार्लो सिआम्पी और जियोर्जियो नेपोलिटानो शामिल हैं।
  • साथ ही, उन्होंने चारों भारतीय वेदों को उल्टा टाइप करके एक ही पुस्तक में संकलित किया है I

Q.12- हाल ही में किस राज्य ने साझा स्कूल बस प्रणाली और कृषि प्रतिक्रिया वाहन योजना लांच की है ?
A- मेघालय
B- तेलंगाना
C- उत्तराखण्ड
D- महाराष्ट्र

  • मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने साझा स्कूल बस प्रणाली, प्रधान पर्यटन वाहन और कृषि प्रतिक्रिया वाहन योजना का शुभारंभ किया।
  • मुख्यमंत्री ने साझा स्कूल बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया और उम्मीद जताई कि इससे शिलांग में यातायात की भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी।
  • संगमा ने ट्वीट किया, “शेयर्ड स्कूल बस सिस्टम के लॉन्च में आज हमारे छात्रों के साथ एक बस की सवारी, जिसके लिए हमें उम्मीद है कि ट्रैफिक भीड़ कम होगी और निजी चार पहिया वाहनों से स्कूल बसों में स्कूल यात्रा में बदलाव होगा।” .

Q.13- भारत ने हाल ही में किस देश को ‘पेंटावैलेंट टीके’ दान करने की घोषणा की है ?
A- क्यूबा
B- वाशिंगटन
C- ब्रिटेन
D- पेंटागन

  • भारत ने क्‍यूबा को पेंटावालेंट टीके की 12 हजार पांच सौ खुराक दान स्‍वरूप देने की घोषणा की है।
  • भारत ने क्‍यूबा को पेंटावालेंट टीके की 12 हजार पांच सौ खुराक दान स्‍वरूप देने की घोषणा की है।
  • विदेश राज्‍यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस महीने की 12 से 14 तारीख तक क्‍यूबा की अपनी अधिकारिक यात्रा के दौरान यह घोषणा की।

Q.14- हाल ही में OECD ने किसे मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है ?
A- क्लेयर लॉम्बार्ड ली
B- लॉरेंस बून
C- गीता गोपीनाथ
D- कौशिक बसु

  • ट्रेजरी के मुख्य आर्थिक सलाहकार, क्लेयर लॉम्बार्ड ली को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के नए मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • वह फ्रांस की लॉरेंस बून की जगह ओईसीडी के आर्थिक कार्यों का नेतृत्व करेंगी, जिन्होंने 2018 से पद संभाला है।
  • अत्यधिक प्रतिस्पर्धी योग्यता-आधारित चयन प्रक्रिया के बाद क्लेयर का चयन किया गया था।
  • वह एक उच्च मानी जाने वाली आर्थिक नीति नेता हैं, जो यूनाइटेड किंगडम में आर्थिक विश्लेषण और नीति-निर्माण में 20 वर्षों के अनुभव के साथ ओईसीडी में शामिल होती हैं,
  • जिसमें यूके ट्रेजरी में मुख्य अर्थशास्त्री और यूके सरकार की आर्थिक सेवा के संयुक्त प्रमुख के रूप में शामिल हैं

Q.15- ’75 वां सेना दिवस’ हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया है ?
A- बेंगलुरु
B- असम
C- केरल
D- सिक्किम

  • बेंगलुरु: 75वां सेना दिवस (75th Army Day) है. साल 1949 में यह समारोह शुरू होने के बाद से पहली बार दिल्ली के बाहर इसका आयोजन हो रहा है.
  • प्रतिवर्ष 15 जनवरी को मनाए जाने वाले सेना दिवस में, परेड एक अभिन्न अंग है.
  • इस बार का आर्मी-डे परेड बेंगलुरु के एमईजी एंड सेंटर परेड ग्राउंड में होगा.
  • इससे पहले हर साल दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में  सेना दिवस का आयोजन किया जाता था.
  • मोदी सरकार ने राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों को दिल्ली से बाहर आयोजित करने का फैसला लिया है, ताकि इनकी पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच हो और जन भागीदारी बढ़ सके.
cropped-Optimized-examhint_logo_large.jpg
cropped-Optimized-examhint_logo_large.jpg
  1. DAILY CURRENT JANUARY 2023 IN HINDI,
  2. DAILY CURRENT AFFAIRS JANUARY 2023 IN HINDI,
  3. latest current affairs 2021,
  4. current affairs 2021 january,
  5. top 10 current affairs,
  6. current affairs january 2023 in hindi,
  7. current affairs 2023 in hindi,
  8. current affairs 2023 questions and answers,
  9. current affairs january 2023 bangladesh,
  10. current affairs 2023 india,
  11. current affairs 2023 pdf,
  12. current affairs of 1 january 2023,
  13. current affairs 2023 quiz

3 thoughts on “DAILY CURRENT JANUARY 2023 IN HINDI”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *