Latest current affairs 01 FEB. 2023

Latest current affairs 01 FEB. 2023

Latest current affairs 01 FEB 2023
Latest current affairs 01 FEB. 2023

DAILY CURRENT JANUARY 2023 IN HINDI

 

Q.1- किस स्थान पर ‘खादी उत्सव-2023’ का उद्घाटन किया गया है ?
A. गुजरात
B. मुंबई
C. राजस्थान
D. उत्तर प्रदेश

  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने खादी उत्सव-23 का उद्घाटन किया,
    जो 27 जनवरी से 24 फरवरी, 2023 तक मुंबई में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) मुख्यालय में चलेगा।
  • खादी फेस्ट जैसे कार्यक्रम और प्रदर्शनियां खादी संस्थानों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम- पीएमईजीपी और पारंपरिक उद्योगों के उत्थान के लिए फंड योजना- SFURTI इकाइयों को हजारों कारीगरों के उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।
  • इस फेस्ट में खादी, पश्मीना, कलमकारी, फुलकारी, तुषार सिल्क आदि से बने परिधान प्रदर्शित होंगे,
  • जबकि ड्राई-फ्रूट्स, चाय, कहवा, शहद, बांस उत्पाद, कालीन, एलोवेरा उत्पाद और अन्य उत्पाद बिक्री के लिए होंगे।
  • इस साल 2 अक्टूबर को, खादी इंडिया के दिल्ली आउटलेट ने एक दिन में 1.34 करोड़ रुपए की खादी बिक्री का अब तक का नया रिकॉर्ड बनाया है।
  • पिछले साल खादी और ग्रामोद्योग की वस्तुओं की रिकॉर्ड एक लाख पंद्रह हजार करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी।
  • इसके अलावा, 3 अक्टूबर को आयोजित खादी फेस्ट-2022 में 3.03 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की गई।
  • खादी ग्रामोद्योग आयोग की स्थापना 1957 में खादी और ग्रामोद्योग आयोग अधिनियम 1956 के तहत की गई थी।
  • यह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन है।

Q.2- ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ का पांचवा संस्करण किस राज्य में शुरू किया गया है ?
A. दिल्ली
B. हिमाचल प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

  • खेलो इंडिया युवा खेल 2022 का पांचवा संस्‍करण कल से मध्‍य प्रदेश में शुरू हो गया है।
  • यह खेल 11 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।
  • केन्द्रीय खेल और युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के तांत्‍या टोपे नगर स्‍टेडियम में इस महाकुंभ का उद्घाटन किया।
  • राज्‍य में 18 खेलों के लिए 11 शिक्षण केन्‍द्र खोले गए हैं।
  • श्री चौहान ने घोषणा की कि राज्‍य के लिए मेडल जीतने वाले खिलाडि़यों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • केन्‍द्रीय खेल राज्‍य मंत्री नीसिथ प्रमाणिक और अरूणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नतुंग भी समारोह में उपस्थित थे।

Q.3- ‘हॉकी विश्वकप 2023’ किसने जीता है
A. जर्मनी
B. भारत
C. ऑस्ट्रेलिया
D. बेल्जियम

  • एफआईएच ओडिशा हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला फाइनल की पूर्व संध्या पर आयोजित एक समारोह में, एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के सचिव वीके पांडियन को एफआईएच अध्यक्ष पुरस्कार प्रदान किया |
  • वर्त्तमान में एफआईएच के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) मैदानी हॉकी और इनडोर मैदानी हॉकी को संचालित करने वाली अंतरराष्ट्रीय निकाय है।
  • इसकी स्थापना 1924 में हुई एवं इसका मुख्यालय स्कॉटलैंड में स्थित है।

Q.4- हाल ही में भारत आने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष कौन है ?
A. साबा कोरोसी
B. अब्दुल्ला शाहिद
C. एंतोनियो गुटेरेश
D. वोल्‍कान बोजकिर

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी रविवार को भारत पहुंचेंगे.
  • वे नई दिल्ली में हैदराबाद हाउस में एस जयशंकर के साथ चर्चा करेंगे.
  • साबा कोरोसी 29 से 31 जनवरी 2023 तक भारत के दौरे पर रहेंगे.
  • कोरोसी विश्व मामलों की भारतीय परिषद में अपनी प्रेसीडेंसी थीम पर भाषण देंगे.
  • जिसमें एकजुटता, स्थिरता पर जोर दिया जाएगा.
  • यात्रा का पहला लक्ष्य मार्च में संयुक्त राष्ट्र-जल सम्मेलन से पहले महासभा और विज्ञान के बीच संबंध बनाना है.
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ भारत की जल संरक्षण परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे.

Q 5 – देश की पहली हरित ऊर्जा आधारित सौर पैनल फैक्ट्री कहाँ बनाई जा रही है ?
A. उत्तराखण्ड
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. गुजरात

  • ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वह उत्तराखंड में हरित ऊर्जा पर आधारित देश के पहले सौर पैनल विनिर्माण संयंत्र की स्थापना करेगी।
  • कंपनी ने एक बयान में कहा कि रुद्रपुर स्थित नया कारखाना इस साल के अंत तक पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है।
  • इस अत्याधुनिक संयंत्र में उच्च गुणवत्ता वाले सौर पैनलों को डिजाइन करने और विनिर्माण की नवीनतम तकनीक है।
  • इन पैनलों का इस्तेमाल आवासीय और व्यावसायिक, दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा।
  • यह संयंत्र 10 एकड़ में फैला है और यहां हर साल 500 मेगावाट की सौर उत्पादन क्षमता के लिए जरूरी पैनलों का विनिर्माण किया जाएगा।
  • बाद में इसे एक गीगावॉट (1,000 मेगावॉट) तक बढ़ाया जा सकता है।
  • यह ल्यूमिनस का सोलर पैनल के लिए पहला संयंत्र होगा।

Q.6- हाल ही में चर्चा में रहा सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है ?
A. ओडिशा
B. राजस्थान
C. बिहार
D. गुजरात

  • सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान भारतीय राज्य ओडिशा में मयूरभंज जिले में एक राष्ट्रीय उद्यान और एक बाघ अभयारण्य है जो 2,750 किमी 2 को कवर करता है ।
  • सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान (Simlipal National Park) एक हाथी अभयारण्य है।
  • इस उद्यान का नाम सेमल या लाल कपास के पेड़ों की वजह से पड़ा है जो यहाँ बहुतायत में पाये जाते हैं।
  • यह पार्क 845.70 वर्ग किलोमीटर (326.53 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें जोरांडा और बरेहीपानी जैसे खूबसूरत झरने हैं।
  • इस उद्यान में 99 बाघ, 432 हाथियों के अलावा गौर तथा चौसिंगे भी वास करते हैं।
  • मयूरभंज राज्य के पूर्ववर्ती शासकों का यह शिकार स्थल प्रोजेक्ट टाइगर के अन्तर्गत शामिल किया गया है।
  • 1956 में इसका चयन आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व के लिए किया गया था।
  • बारीपदा से 60 किलोमीटर दूर स्थित इसको वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया जो 2277.07 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
  • घने जंगलों, झरनों और पहाड़ियों से समृद्ध इस पार्क में विविध वन्यजीवों को नजदीक से देखा जा सकता है।
  • बाघ, हिरन, हाथी और अन्य बहुत से जीव इस पार्क में मूलत: पाए जाते हैं।

Q.7- हाल ही में वंचित लड़कियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘समग्र शिक्षा अभियान’ शुरू किया है ?
A. उत्तर प्रदेश
B. गुजरात
C. हिमाचल प्रदेश
D. मध्य प्रदेश

  • योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने वंचित वर्गों की बेटियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान नामक एक अभियान शुरू किया है।
  • राज्य की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार पहले से ही मिशन शक्ति समेत कई कार्यक्रम चला रही है।
  • अभियान, ‘समग्र शिक्षा अभियान’ राज्य के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लड़कियों की सुरक्षा के लिए आरोहिनी पहल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एक गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर काम करेगा।
  • अभियान को तीन चरणों में लागू किया जाएगा।
  • सरकार ने एक बयान में कहा, “अभियान का उद्देश्य वंचित वर्गों की बेटियों को उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने के साथ-साथ उनके जीवन में होने वाली घटनाओं की समझ पैदा करना है।”
  • स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने कहा कि तीन चरणों में लागू होने वाले आरोहिनी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लैंगिक संवेदनशीलता है. “पहले चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो 1 फरवरी से शुरू होगा।
  • प्रत्येक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के दो शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जो फिर स्कूल की छात्राओं को शिक्षित करेंगे। संस्था लड़कियों को भी तैयार करेगी।

Q.8- हाल ही में किसे असम का नया DGP नियुक्त किया गया है ?
A. भास्कर ज्योति महंत
B. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
C. लज्जा राम बिश्नोई
D. आर पी अग्रवाल

  • आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह असम के नए डीजीपी होंगे।
  • वह डीजीपी भास्कर ज्योति महंत की जगह लेंगे।
  • इसकी घोषणा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की।
  • 1991 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह इससे पहले एनआईए में आईजी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  • इसके अलावा वह स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का भी हिस्सा रह चुके हैं।
  • 2019 से वह असम के अतिरिक्त डीजीपी (कानून और व्यवस्था) के रूप में तैनात थे।
  • असम राज्य को पहली बार 1 अप्रैल 1911 को एक प्रशासनिक प्रभाग के रूप में मान्यता प्राप्त हुई,
  • और पूर्वी बंगाल और असम के प्रांत को विभाजित करके असम प्रांत की स्थापना की।

Q.9- हाल ही में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने किसे अपना ब्रांड अम्बेस्डर बनाया है ?
A. निखत जरीन
B. कंगना रनौत
C. मीराबाई चानू
D. सुनील छेत्री

  • राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) ने भारत की स्टार महिला बॉक्सर निखत ज़रीन को ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया है.
  • इसके लिए NMDC ने निखत के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है.
  • वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन और बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता निखत ज़रीन NMDC के ब्रांड एंबेसडर (Brand ambassador) के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगी.
  • 19 मई 2022 को ज़रीन ने महिला विश्व चैम्पियनशिप में 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था.
  • ज़रीन विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पाँचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज़ बनीं है.
  • जरीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए तीसरा गोल्ड मेडल जीता था.
  • निखत ज़रीन ने अंताल्या में आयोजित 2011 एआईबीए महिला युवा और जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता था.
  • NMDC की स्थापना 1958 में की गयी थी.
cropped-Optimized-examhint_logo_large.jpg
cropped-Optimized-examhint_logo_large.jpg
  1. Latest current affairs 31 JAN. 2023,
  2. DAILY CURRENT JANUARY 2023 IN HINDI,
  3. DAILY CURRENT AFFAIRS JANUARY 2023 IN HINDI,
  4. latest current affairs 2023,
  5. current affairs 2022 january,
  6. top 10 current affairs,
  7. current affairs january 2023 in hindi,
  8. current affairs 2023 in hindi,
  9. current affairs 2023 questions and answers,
  10. current affairs january 2023 bangladesh,
  11. current affairs 2023 india,
  12. current affairs 2023 pdf,
  13. current affairs of 1 january 2023,
  14. current affairs 2023 quiz

Recent Posts

3 thoughts on “Latest current affairs 01 FEB. 2023”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *