Today Current Affairs In Hindi 7 January 2023

Today Current Affairs In Hindi 7 January 2023

Today Current Affairs In Hindi 7 January 2023
Today Current Affairs In Hindi 7 January 2023

1- हाल ही में चुनाव आयोग ने ‘मैथिली ठाकुर’ को किस राज्य का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया है ?

  • a. बिहार
  • b. उत्तर प्रदेश
  • c. केरल
  • d. असम
  • चुनाव आयोग (ईसी) ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को बिहार का ‘स्टेट आइकन’ नियुक्त किया।
  • भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत में प्रशिक्षित मैथिली ठाकुर को हाल ही में 2021 के लिए बिहार के लोक संगीत में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुना गया था।
  • मैथिली ठाकुर को बिहार के लोक संगीत को महाद्वीपों में फैलाने और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए और अधिक प्रोत्साहन देगी।

2- किस राज्य में हाल ही में भारतीय पुस्तकालय कांग्रेस का उद्घाटन किया गया है ?

  • a. केरल
  • b. हिमाचल प्रदेश
  • c. गोवा
  • d. दिल्ली
  • मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल के कन्नूर में कलेक्ट्रेट ग्राउंड में भारतीय पुस्तकालय कांग्रेस का उद्घाटन किया।
  • इंडियन लाइब्रेरी कांग्रेस का आयोजन पीपुल्स मिशन फॉर सोशल डेवलपमेंट एंड लाइब्रेरी काउंसिल द्वारा किया जा रहा है
  • मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घोषणा की थी कि उनका निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम भारत का पहला पूर्ण पुस्तकालय क्षेत्र बन गया है।

3- हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष’ लांच किया है ?

  • a. हिमाचल प्रदेश
  • b. गुजरात
  • c. राजस्थान
  • d. मध्य प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन करते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ नवोन्मेषी पहल की है।
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पहला वेतन प्रदेश सरकार द्वारा गठित मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में प्रदान किया है।
  • इस कोष के माध्यम से प्राप्त राशि से जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके।

4- विंटेज वाहनों के लिए अलग पंजीकरण करने वाला पहला राज्य हाल ही में कौन सा बना है ?

  • a. ओडिशा
  • b. महाराष्ट्र
  • c. गुजरात
  • d. दिल्ली
  • ओडिशा 50 साल से ज्यादा पुराने वाहनों (दोनों दोपहिया और चार पहिया वाहन) के लिए एक अलग पंजीकरण प्रक्रिया वाला भारतीय राज्य बन गया।
  • भारत में पुराने वाहनों की विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए, केंद्र ने पुराने मोटर वाहनों की पंजीकरण प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया है।
  • “नए नियम पुराने वाहनों को एक नए विंटेज पंजीकरण चिह्न “VA” सीरीज (यूनिक रजिस्ट्रेशन मार्क) के साथ बनाए रखने जैसी प्रमुख विशेषताएं प्रदान करेंगे।”

5- हाल ही में किस राज्य ने बिजली वितरण नेटवर्क में सुधार के लिए ADB के साथ 2275 करोड़ रूपये के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं ?

  • a. त्रिपुरा
  • b. मिजोरम
  • c. मेघालय
  • d. सिक्किम
  • त्रिपुरा सरकार ने पिछले शुक्रवार को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ बिजली वितरण के लिए 2,275 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए
  • राज्य भर में 24×7 बिजली आपूर्ति और वितरण में सुधार के लिए एडीबी के साथ एक समझौता किया
  • इस समझौते के लागू होने से बिजली सेवाओं की स्थिति को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि यह बिजली सरप्लस राज्य है।

6- हाल ही में किसने ‘ब्रैकिंग बैरियर’ किताब लिखी है ?

  • a. काकी माधव राव
  • b. कार्ल नेहमर
  • c. विनय प्रकाश सिंह
  • d. एस. जयशंकर
  • पूर्व IAS अधिकारी काकी माधव राव ने ‘ब्रैकिंग बैरियर:द स्टोरी ऑफ़ ए दलित चीफ सेक्रेटरी’ किताब लिखी है, जो जमीनी स्तर पर सिविल सेवाओं की गातिशीलता के विवरण को संबोधित करता है I
  • पुस्तक का प्रकाशन एमेस्को बुक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है I
  • काकी माधव राव ने RBI के एक निदेशक के रूप में भी कार्य किया है I

7- हाल ही में चीन ने किस देश में अपने दूत ‘चिन गांग’ को नया विदेश मंत्री बनाया है ?

  • a. अमेरिका
  • b. भारत
  • c. श्रीलंका
  • d. बांग्लादेश
  • चीन ने अमेरिका में अपने दूत चिन गांग को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है, जो वांग यी की जगह लेंगे
  • इससे पहले वह 2014 से 2018 तक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं
  • विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने से पहले अमेरिका में राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे

8- भारत से कॉफी का निर्यात हाल ही में कितने प्रतिशत बढ़कर 04 लाख टन हुआ है ?

  • a. 1.66%
  • b. 02.87%
  • c. 02.65%
  • d. 05%
  • कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार भारत से कॉफी का कुल निर्यात 2022 में 1.66 प्रतिशत बढ़कर 4 लाख टन हो गया
  • जो मुख्य रूप से तत्काल कॉफी निर्यात और पुन: निर्यात में वृद्धि के कारण हुआ।
    2021 में कुल निर्यात 3.93 लाख टन था।

9- हाल ही में यूरोजोन में शामिल होने वाला 20वां देश कौन सा बन गया है ?

  • a. क्रोएशिया
  • b. स्पेन
  • c. स्लोवाकिया
  • d. पुर्तगाल
  • क्रोएशिया ने यूरो मुद्रा को अपनाया और यूरोपीय संघ में शामिल होने के लगभग एक दशक बाद यूरोप के फ्री पासपोर्ट क्लब (शेंगेन क्षेत्र) में भी शामिल हुआ
  • 1 जनवरी, 2023 को करीब 40 लाख की आबादी वाला क्रोएशिया ने अपनी कुना मुद्रा को अलविदा कह दिया और यूरोज़ोन का 20वां सदस्य बन गया।
  • यूरोपीय संघ के 28 में से 19 सदस्य की आधिकारिक मुद्रा यूरो है, जिन्हें सामूहिक रूप से यूरोजोन कहा जाता है

10- सियाचीन में सक्रीय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बन गई हैं?

  • a. कैप्टन शिवा चौहान
  • b. लक्ष्मी सिंह
  • c. अन्ना रजम मल्होत्रा
  • d. प्रांजल पाटिल
  • भारतीय सेना के लिए यह गर्व का क्षण था जब कैप्टन शिवा चौहान अन्य कर्मियों के साथ सियाचिन बैटल स्कूल में एक महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में अभियानगत रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं
  • यह पहली बार है जब किसी सैन्य महिला अधिकारी को सियाचिन ग्लेशियर में वास्तविक पोस्ट पर सक्रिय रूप से तैनात किया गया है।

11- हाल ही में किसने भारतीय वायुसेना की पश्चिमी कमान संभाली है ?

  • a. एस प्रभाकरन
  • b. पंकज मोहन सिन्हा
  • c. विवेक राम चौधरी
  • d. हरजीत सिंह अरोड़ा
  • एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने भारतीय वायु सेना में पश्चिमी वायु कमान की जिम्मेदारी संभाली
  • वे जून 1985 में एक लड़ाकू विमान पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में नियुक्त किये गए थे।
  • वे एक अनुभवी फाइटर पायलट हैं और ‘ए’ श्रेणी के मान्यता प्राप्त फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर, फाइटर स्ट्राइकर लीडर, इंस्ट्रूमेंट रेटिंग इंस्ट्रक्टर तथा परीक्षक के रूप में विभिन्न पदों कार्यरत रहे हैं।
  • एयर मार्शल सिन्हा के पास 4500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है।
  • एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा को ‘विशिष्ट सेवा पदक’ और ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है।

12- किस देश ने हाल ही में Euro को अपनी ऑफिसियल करेंसी के रूप में अपना लिया है 

  • a. क्रोएशिया
  • b. अर्जेंटीना
  • c. मोरक्को
  • d. बांग्लादेश
  • यूरोपीय देश क्रोएशिया ने आधिकारिक तौर पर यूरो (euro) को अपनी करेंसी के रूप में अपना लिया है,
  • ऐसा करने वाला वह यूरोपियन यूनियन (EU) का 20वां देश बन गया है.
  • बाल्कन कंट्री क्रोएशिया एक दशक पहले EU में शामिल हुआ था,
  • लेकिन अब यूरोज़ोन (Eurozone) में भी शामिल हो गया है.
  • 1 जनवरी, 2023 की आधी रात से क्रोएशिया ने अपनी कुना मुद्रा (kuna currency) को अलविदा कह दिया.
  • इसके साथ ही क्रोएशिया शेंगेन ज़ोन (Schengen zone) में भी प्रवेश कर गया है.
  • शेंगेन ज़ोन दुनिया का सबसे बड़ा फ्री वीजा जोन है.

13- हाल ही में 200 बिलियन डॉलर की सम्पत्ति गंवाने वाले पहले व्यक्ति कौन बने हैं ?

  • a. सुन्दर पिचाई
  • b. एलन मस्क
  • c. जेफ बेजोस
  • d. बर्नार्ड अरनॉल्ट
  • एलन मस्क जनवरी 2021 में 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे शख्स बने थे।
  • उनसे कुछ महीने महीने अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस यह तमगा हासिल कर चुके थे।
  • टेस्ला के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर 51 साल के एलन मस्क अब 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले इंसान बन गए हैं।
  • फ्रेंच कारोबारी और लग्जरी गुड्स ब्रांड लुई विटॉन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट मस्क से आगे निकलते हुए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए

14- पशुओं के लिए हाल ही में भारत के पहले IVF मोबाइल यूनिट की शुरुआत किस राज्य में की गई है ?

  • a. गुजरात
  • b. उत्तर प्रदेश
  • c. राजस्थान
  • d. हरियाणा
  • गुजरात: केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने अमरेली में पशुओं के लिए मोबाइल IVF लैब का उद्घाटन किया।
  • केंद्रीय मंत्री रूपाला ने बताया कि यह भारत की पहली आईवीएफ मोबाइल इकाई है।
  • इस इकाई की मदद से अमरेली के पशुपालकों को आईवीएफ तकनीक उपलब्ध कराने का काम शुरू हो गया है।
  • इसके जरिए उत्तम नस्ल की साहीवाल गायों के साथ ही अन्य नस्लों के पशुओं के प्रजनन को बढ़ावा दिया जाएगा।

15- हाल ही में दिसंबर माह में GST कलेक्शन कितने प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रूपये हुआ है ?

  • a. 10%
  • b. 15%
  • c. 20%
  • d. 25%
  • GST कलेक्शन दिसंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये हुआ
  • नवंबर 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1.46 लाख करोड़ रुपये
  • जीएसटी का Full Form होता है- Goods And Services Tax (माल एवं सेवा कर)
  • पहले मौजूद कई तरह के टैक्सों (Excise Duty, VAT, Entry Tax, Service Tax वगैरह ) को हटाकर, उनकी जगह पर एक टैक्स GST लाया गया है।
  • GST की चार कैटेगरी CGST: केंद्र के हिस्से का GST टैक्स होता है
  • SGST: खरीदार राज्य के हिस्से का GST टैक्स होता है
  • UGST या UTGST: खरीदार केंद्र शासित प्रदेश के हिस्से का टैक्स होता है
  • IGST : केंद्र और राज्य दोनों के हिस्सों को मिलाकर बना एक टैक्स होता है
  • 01 जुलाई 2017 की मध्यरात्रि को संसद में वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम पारित होने के बाद जीएसटी लागू हुआ।
Today Current Affairs January
Today Current Affairs January

16- पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हाल ही में किस फुटबाल क्लब से जुड़े हैं

  • a. मैनचेस्टर यूनाइटेड
  • b. अल नासर
  • c. जुवेंटस
  • d. अल-शबाब
  • पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-नासर से जुड़ गए है.
  • फीफा वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले फेमस फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से उनका कॉन्ट्रैक्ट टूट गया था.
  • क्लब के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2025 तक का है.
  • 37 वर्षीय रोनाल्डो को प्रति वर्ष $75 मिलियन प्राप्त होंगे
  • इसके साथ ही वह इतिहास में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले फुटबॉलर बन जाएंगे।

17- हाल ही में किसने कर्नाटक के देवनहल्ली में सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की आधारशिला रखी है ?

  • a. नरेन्द्र मोदी
  • b. अमित शाह
  • c. राजनाथ सिंह
  • d. धर्मेन्द्र प्रधान
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के देवन हल्ली में Central Detective Training Institute (CDTI) की आधारशिला रखी
  • ITBP के आवासीय और प्रशासनिक परिसरों का उद्घाटन किया
  • देश की जनता ने ITBP के जवानों की वीरता और शौर्य के कारण उन्हें ‘हिमवीर’ का उपनाम दिया है
  • CDTI का यह सेंटर कर्नाटक के पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, गोवा और दमन-दीव के लिए फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में मदद का काम भी करेगा

18- भारत का दूसरा सबसे लम्बा केबल-स्थित आठ-लेन जुआरी ब्रिज हाल ही में किस राज्य में शुरू किया गया है ?

  • a. मद्रास
  • b. गोवा
  • c. लद्दाख
  • d. कश्मीर
  • देश का दूसरा सबसे लंबा केबल-स्थित आठ-लेन जुआरी ब्रिज गोवा में खोला गया।
  • इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पीडब्ल्यूडी गोवा ऐप भी लॉन्च किया, जो एकीकृत संचालन प्रबंधन के लिए हैं।
  • 640 मीटर लंबा पुल और दोनों तरफ 13.20 किमी लंबी सड़कें 3 चरणों में बनाई गई हैं।
  • जुआरी ब्रिज का काम जून 2016 में शुरू हुआ था।
  • गुजरात के भरूच में नर्मदा नदी पर बने देश के सबसे लंबे एक्सट्रा डाज्ड केबल ब्रिज बनकर तैयार हुआ, यह केबल बेस्ट देश का सबसे लंबा ब्रिज है.
  • केबल स्टे ब्रिज की लंबाई 1344 मीटर है. इसकी चौड़ाई 20.8 मीटर है.

19- किस राज्य में मतदान प्रतिशत 90 से अधिक करने के लिए हाल ही में चुनाव आयोग ने ‘मिशन-929’ लांच किया है ?

  • a. त्रिपुरा
  • b. असम
  • c. मेघालय
  • d. मिजोरम
  • त्रिपुरा में चुनाव आयोग मतदान को 90 प्रतिशत से ऊपर ले जाने के लिए आयोग मिशन-929 पर काम करने जा रहा है।
  • इसके लिए 929 मतदान केंद्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • 2018 के विधानसभा चुनाव में इन बूथों पर 89 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया था।
  • अब मतदान बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान के अलावा, चुनाव अधिकारी वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों से मिलेंगे और उनसे वोट डालने की अपील करेंगे।

20- हाल ही में लक्ष्मी सिंह किस राज्य की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनी हैं ?

  • a. उत्तर प्रदेश
  • b. हिमाचल प्रदेश
  • c. गुजरात
  • d. महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर पद पर लक्ष्मी सिंह को तैनात कर दिया गया है।
  • वे नोएडा की टॉप कॉप होंगी।
  • यूपी में इस पद तक पहुंचने वाली वे पहली महिला अधिकारी बन गई हैं
  • उनके पति राजेश्वर सिंह ईडी में अधिकारी थे।
  • राजेश्वर सिंह अभी भाजपा के सरोजिनी नगर से विधायक हैं

21- हाल ही में 2022 के लिए ‘एकलव्य पुरस्कार’ किसे प्रदान किया गया है ?

  • a. पंकज आडवाणी
  • b. पी वी सिन्धु
  • c. साइना नेहवाल
  • d. विश्वनाथन आनंद
  • 2022 के लिए ‘एकलव्य पुरस्कार’ पंकज आडवाणी को प्रदान किया गया है
  • एकलव्य पुरस्कार की शुरुआत 1994 में हुई थी.
  • यह पुरस्कार मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी खिलाड़ियों को दिया जाता है.
  • जिनकी उम्र 19 वर्ष से कम हो और जिसने पिछले 5 वर्षों में कम से कम 2 बार 2 वर्षों तक किसी भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया हो

22- किस राज्य के सरकारी कर्मचारी अब पुरानी, नई पेंशन योजना में से एक का चयन कर सकते हैं ?

  • a. छत्तीसगढ़
  • b. उत्तर प्रदेश
  • c. दिल्ली
  • d. हिमाचल प्रदेश
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय के तहत शासकीय सेवकों को 1 नवंबर 2004 के स्थान पर 1 अप्रैल 2022 से ही छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि का सदस्य बनाया जाएगा.
  • वहीं, राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2022 से पहले नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को एनपीएस में बने रहने या पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने के लिए विकल्प पेश किया है.
  • इसके लिए कर्मचारियों को हलफ़नामा देना होगा.
  • कोई सरकारी कर्मचारी अगर पुरानी पेंशन योजना का विकल्प रखना चाहता है तो उसे 1.11.2004 से 31.03.2022 तक एनपीएस खाते में शासन के अंशदान और लाभांश सरकारी खाते में जमा करना होगा.
  • वहीं, शासकीय कर्मचारियों को इस अवधि में एनपीएस में जमा कर्मचारी अंशदान और लाभांश एनपीएस नियमों के अंतर्गत मिलेगा

23- हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल और स्वच्छ संस्थान’ का उद्घाटन किस राज्य में किया है ?

  • a. उत्तराखण्ड
  • b. पश्चिम बंगाल
  • c. गुजरात
  • d. बिहार
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने के अलावा, 2550 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अनेक सीवर अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
  • उन्होंने, कोलकाता मेट्रो की जोका-तारातला पर्पल लाइन व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड सेनीटेशन का उद्घाटन किया है

24- हाल ही में किस राज्य में नीम के पेड़ों की पत्तियां ‘डाइबैक रोग’ से प्रभावित पाई गयी हैं ?

  • a. उत्तर प्रदेश
  • b. तेलंगाना
  • c. राजस्थान
  • d. उत्तराखंड
  • पिछले कुछ सालों में तेलंगाना और कुछ अन्य दक्षिणी राज्यों में यह नजारा आम हो चला है जहां नीम के वृक्षों के पत्ते एवं टहनियां सूख जाती हैं.
  • तेलंगाना नीम के पेड़ों के लिए खतरा बने रोग की पहचान ‘ट्वीग ब्लाइट और डायबैक’ रोग के रूप में हुई है जो इस साल भी बड़े पैमाने पर नीम के पेड़ों को प्रभावित कर रहा है.
  • डायबैक बीमारी देश में पहली बार 1990 के दशक में उत्तराखंड के देहरादून में सामने आयी थी
    उसके बाद फिर उसे 2019 में तेलंगाना में देखा गया.

25- किस देश की सरकार ने हाल ही में ई-स्पोर्ट्स को मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट्स के हिस्से के रूप में मान्यता दी है ?

  • a. भारत
  • b. जर्मनी
  • c. पुर्तगाल
  • d. ब्रिटेन
  • भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर ‘ई-स्पोर्ट्स’ को बहु-खेल आयोजनों के एक भाग के रूप में मान्यता दी है।
  • युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत खेल विभाग द्वारा ई-स्पोर्ट्स का ध्यान रखा जाएगा।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान की धारा 77 के प्रावधान तीन में मिले अधिकारों का प्रयोग करके ई स्पोर्ट्स से संबंधित नियमों में बदलाव किया
  • सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स और खेल मंत्रालय से ई-स्पोटर्स को बहु खेल आयोजनों में शामिल करने के लिये कहा।

26- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में किस शहर में सरकारी लाभार्थी सम्मलेन को सम्बोधित किया है

  • a. तमिलनाडु
  • b. बंगलुरु
  • c. असम
  • d. गोवा
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में बंगलुरु में सरकारी लाभार्थी सम्मलेन को सम्बोधित किया है
  • उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे पहली कोऑपरेटिव सोसायटी कर्नाटक के गडग ज़िले में 1905 में स्थापित की गई
  • वहां से शुरू हुआ सहकारिता का आंदोलन, आज अमूल, कृभको, इफ्को, लिज़्जत पापड़ जैसे कई सफल मॉडल के साथ विश्व के सामने उदाहरण बनकर खड़ा है।
  • श्री शाह ने कहा कि ये योजना बनने के बाद देश में सहकारिता का व्याप्त, टर्नओवर और इसके लाभार्थियों की संख्या तीन गुना से अधिक बढ़ जाएगी।

27- किस देश ने हाल ही में ‘प्राइस कैप’ का इस्तेमाल करने वाले देशों पर तेल आपूर्ति पर रोक लगाई है ?

  • a. फ़्रांस
  • b. रूस
  • c. यूक्रेन
  • d. ताईवान
  • रूसी सरकार ने उन देशों और कंपनियों को तेल की सप्लाई पर रोक लगाने का फरमान जारी किया है, जो यूक्रेन में मॉस्को के हमलों के जवाब में पश्चिमी देशों के प्राइस कैप (मूल्य सीमा) के समर्थन में हैं।
  • यूरोपीय संघ और G7 में शामिल देशों ने रूस के तेल पर प्राइस कैप लगाने का ऐलान किया है.
  • रूस के समुद्री कच्चे तेल (Russia Crude Oil) पर यूरोपीय संघ, ग्रुप ऑफ सेवन (G7) में शामिल देशों और ऑस्ट्रेलिया ने 60 डॉलर प्रति बैरल का प्राइस कैप (Price Cap) लगाया था.
  • अब रूस ने इसे मानने से इनकार कर दिया है

28- हाल ही में किसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की है ?

  • a. नरेंद्र मोदी
  • b. अमित शाह
  • c. राजनाथ सिंह
  • d. स्मृति ईरानी
  • प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की
  • श्री मोदी ने कहा कि नमामि गंगे पहल को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने का यह एक शानदार अवसर है।
  • प्रधानमंत्री ने गंगा के किनारे विभिन्न रूपों में हर्बल खेती को बढ़ाने के तरीकों पर जोरदिया।
  • मोदी ने छोटे शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के नेटवर्क के विस्तार सहित स्वच्छता के  प्रयासों को बढ़ाने के तरीकों के बारे में भी बताया।

Today Current Affairs In Hindi 7 January 2023

    • today current affairs in hindi 7 January 2023 करंट अफेयर्स प्रश्नावली ,
    • today current affairs in hindi 7 january 2023, करंट अफेयर्स प्रश्नावली ,
    • vision ias daily current affairs in hindi 7 january 2023,
    • gk today current-affairs-in-hindi 7 january 2023,
    • current affairs in hindi pdf 7 january 2023,
    • करंट अफेयर्स प्रश्नावली 7 january 2023,
    • current affairs 2022 in hindi 7 january 2023,
    • टुडे करंट अफेयर्स इन हिंदी पीडीएफ 7 january 2023,
    • 10 करंट अफेयर्स 7 January 2023

December current affairs 2022 in hindi pdf download gk today current-affairs-in-hindi