UP Police Constable Previous Year Question Papers pdf with solution year 2019 set 2 hindi
up police constable 2019 हिंदी
← All Question PapersClick an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 74 answered
Q1. दिए गए पर्यायवाची शब्दों में से वाक्य में आए रिक्त स्थान के जिए सही शब्द चुनिए । _घास खा रहा है। मृग
- बछड़ा
- शिशु
- बच्चा
- शावक
Explanation: 1-(4) दिए गए पर्यायवाची शब्दों में से रिक्त स्थान के लिए सही शब्द विकल्प (4) शावक होगा । मृग शावक घास खा रहा है।
Q2. ‘कनफटा‘ इस समास-भेद का उदाहरण
- बहुब्रीहि
- द्वंद्व
- अव्ययीभाव
- कर्मधारय
Explanation: 2-(1) ‘कनफटा‘ शब्द बहुब्रीहि समास का उदाहरण है। बहुब्रीहि समास-इस समास में कोई भी शब्द प्रधान नहीं होता: दोनों शब्द मिलकर एक नया अर्थ प्रकट करते हैं। अन्य उदाहरण-पिताम्बर - इसके दो पद हैं पीत + अम्बर
Q3. निम्नलिखित में से कौन-सा समास विग्रह वाला पद है?
- नगरप्रवेश
- कार्य में दक्ष
- कलाप्रवीण
- रणशूर
Explanation: 3-(2) दिए गए शब्दों में विकल्प (2) कार्य में दक्ष समास विग्रह वाला पद है। समास-कार्य दक्ष समास विग्रह - ‘कार्य में दक्ष‘ होगा। यह तत्पुरुष समास है।
Q4. रमेशचन्द्र शाह को ‘विनायक‘ रचना के लिए सन् 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इस रचना की विधा है-
- कविता
- उपन्यास
- कहानी
- जीवनी
Explanation: 4-(2) रमेशचन्द्र शाह को ‘विनायक‘ रचना के लिए सन् 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अतः यहाँ विकल्प B अर्थात् उपन्यास होगा।
Q5. ‘हमेशा एक जैसा रहना‘ अर्थ के लिए सही लोकोक्ति होगी-
- हाथ कंगन को आरसी क्या
- होनहार बिरवान के होत चीकने पात
- मुँह में राम बगल में छुरी
- सावन हरे न भादों सूखे
Explanation: 5-(4) ‘हमेशा एक जैसा रहना अर्थ के लिए सही लोकोक्ति दिए गए विकल्पों में विकल्प (4) सावन हरे या भादों सूखे होगा।
Q6. ‘दो चट्टानें‘ पर साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले कवि हैं-
- मुक्तिबोध
- नागार्जुन
- हरिवंश राय बच्चन
- केदारनाथ अग्रवाल निर्देश (7-11) : निम्नलिखित अनुच
Explanation: 6-(3) ‘दो चट्टानें‘ पर साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले कवि हरिवंश राय बच्चन हैं।
Q7. विज्ञान के संदर्भ में असत्य कथन है
- विज्ञान में ‘सत्य के साक्षात्कार‘ का कोई दावा नही
- विज्ञान एक सापेक्ष अवधारणा होती
- विज्ञान अपने समय की वास्तविक सच्चाई बयां करती
- विज्ञान और दर्शन दोनों के रास्ते एक ही मंजिल की त
Explanation: 7-(3) विज्ञान के संदर्भ में असत्य कथन विकल्प (C) है। विज्ञान अपने समय की वास्तविक सच्चाई बयां करती है।
Q8. निम्न में किसका कोई भी सिद्धान्त अपने आप में कभी निरपेक्ष, अकाट्य या परमसत्य नहीं होता?
- दर्शन
- विज्ञान
- साहित्य 2
- इतिहास
Explanation: 8-(2) दिए गए विकल्पों में विकल्प (2) विज्ञान कोई भी सिद्धांत अपने आप में कभी निरपेक्ष, अकाट्य या परमसत्य नहीं होता ।
Q9. न्यूटन का सिद्धान्त किसकी वजह से परिष्कृत हुआ?
- क्वांटम फिजिक्स
- गुरुत्वाकर्षण सिद्धान्त
- गति का नियम
- भारतीय दर्शन
Explanation: 9-(1) न्यूटन का सिद्धांत क्वांटम फिजिक्स की वजह से परिष्कृत हुआ है।
Q10. आज भी उपग्रहों के प्रक्षेपण में किसका प्रयोग होता है?
- क्वांटम फिजिक्स
- डॉप्लर प्रभाव
- गुरुत्वाकर्षण सिद्धान्त
- ऊष्मा का यांत्रिक तुल्यांक
Explanation: 10-(3) आज भी उपग्रहों के प्रक्षेपण में विकल्प (3) गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत का प्रयोग होता है।
Q11. किसने न्यूटनवाद को झूठा करार दिया ?
Explanation: 11-(2) विकल्प (2) क्वांटम फिजिक्स ने न्यूटनवाद को झूठा करार दिया।.
Q12. ‘परिवर्तन‘, ‘परिवार‘ में उपसर्ग है-
- परि
- प्र
- पर्
- पर
Explanation: 12-(1) ‘परिवर्तन‘, ‘परिवार‘ में उपसर्ग परि है।
Q13. वाक्य में आए रिक्त स्थान के लिए विकल्पों में से सही शब्द चुनिए- लिखी है। यह कविता
- मैंने
- उस
- तुम
- किसने
Explanation: 13-(1) यह कविता लिखी है। इस रिक्त स्थान में विकल्प (1) मैंने शब्द सही होगा।
Q14. रामकुमार वर्मा ने प्रेमाख्यान परंपरा का प्रवर्तक किसे माना है?
- कुतुबन
- असाइत
- मुल्ला दाऊद
- मलिक मुहम्मद जायसी
Explanation: 14-(3) रामकुमार वर्मा ने प्रेमाख्यान परंपरा का प्रवर्तक मुल्ला दाऊद को माना है। .
Q15. ‘उद्घाटन‘ का संधि विच्छेद है-
- उद् + घाटन
- उत् + घाटन
- उ + घाटन
- उत + घाटन
Explanation: 15-(2) ‘उद्घाटन‘ का संधि विच्छेद विकल्प (2) उत् + घाटन होगा। यह व्यंजन संधि है।
Q16. निम्नलिखित में से सामासिक पद चुनिए-
- वायुवेग
- वीर का पुत्र
- राह का खर्च
- पथ से भ्रष्ट
Explanation: 16-(1) दिए गए विकल्पों में विकल्प (1) वायुवेग सामासिक पद है। ये कर्मधारय समास है।
Q17. निम्नलिखित में से सही वाक्य की पहचान कीजिए ।
- मुझे बहुत आनंद आती हैं।
- मुझे बहुत आनंद आते हैं।
- मुझे बहुत आनंद आता है।
- मुझे बहुत आनंद आता हैं।
Explanation: 17-(3) दिए गए विकल्पों में मुझे बहुत आनंद ‘आता है, विकल्प (3) सही वाक्य है।
Q18. माखनलाल चतुर्वेदी को किस रचना पर ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार‘ मिला है?
- वेणु लो गूंजे धरा
- हिमकिरीटिनी
- हिम तरंगिणी
- युग चरण
Explanation: 18-(3) माखनलाल चतुर्वेदी को विकल्प (3) हिमतरंगिणी काव्य रचना पर साहित्य अकादमी पुरस्कार‘ मिला है।
Q19. ‘तेलुगू शब्द की उत्पत्ति निम्नलिखित किस शब्द से हुई है?
- तुपानु
- त्रिलिंग
- मालिष
- मौदुर
Explanation: 19-(2) ‘तेलुगू‘ शब्द की उत्पत्ति ‘त्रिलिंग‘ शब्द से हुई है।
Q20. भारत के उच्चतम् न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों की भाषा संबंधी निर्देश किस अनुच्छेद में दिया गया है?
- अनुच्छेद 344
- अनुच्छेद 346
- अनुच्छेद 348
- अनुच्छेद 120
Explanation: 20-(3) भारत के उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों की भाषा संबंधी निर्देश अनुच्छेद 348 में दिया गया है।
Q21. हिन्दी रामकाव्य परंपरा के अंतर्गत एक विशिष्ट कृति है।
- रामचंद्रिका
- कविप्रिया
- रसिकप्रिया
- विज्ञानगीता
Explanation: 21-(1) हिन्दी रामकाव्य परंपरा के अन्तर्गत एक विशिष्ट कृति (1) रामचंद्रिका है।
Q22. जहाँ दो या दो से अधिक धातुओं का प्रयोग साथ-साथ किया जाता है, वह क्रिया क्या कहलाती है?
- सकर्मक
- अकर्मक
- संयुक्त
- नामधातु
Explanation: 22-(3) जहाँ दो या दो अधिक धातुओं का • प्रयोग साथ-साथ किया जाता है, क्रिया संयुक्त कहलाती है। वह
Q23. निम्नलिखित वाक्य के खाली स्थान के लिए सही मुहावरा चुनिए । बूढ़ी औरत ने कपड़े माँगे और मालिक ने मना कर दिया, तभी किसी ने कहा कि
- इन तिलों में तेल नहीं
- कंगाली में आटा गीला
- सर सलामत तो पगड़ी हजार
- घर की मुर्गी दाल बराबर
Explanation: 23-(1) बूढ़ी औरत ने कपड़े मागे और मालिक ने मना कर दिया, तभी किसी ने कहा कि इन तिलों में तेल नहीं।
Q24. वाक्य में आए रिक्त स्थान के लिए विकल्पों में से सही शब्द चुनिए- गाँव के लोगों को कहते हैं.
- गँवार व्यक्ति
- ग्रामीण व्यक्ति
- गाँओरा व्यक्ति
- दुहाती व्यक्ति
Explanation: 24-(2) गाँव के लोगों को ग्रामीण व्यक्ति कहते हैं।
Q25. निम्नलिखित में किस शब्द का वचन एक-सा नहीं रहता ?
- बेटा
- काका
- चाचा
- फूफा
Explanation: 25-(1) दिए गए शब्दों में (1) बेटा शब्द का वचन एक-सा नहीं रहता है।
Q26. रामविलास शर्मा को साहित्य अकादमी पुरस्कार किस वर्ष प्रदान किया गया ?
- सन् 1970
- सन् 1975
- सन् 1998
- सन् 1973
Explanation: 26-(1) रामविलास शर्मा को साहित्य अकादमी पुरस्कार सन् 1970 में प्रदान किया गया।
Q27. निम्नलिखित शब्दों के क्रमश: पर्यायवाची शब्द होंगे - पार्वती, पुत्र, पृथ्वी
- शिवा, अवनि, आत्मजा
- रुद्राणी, नंदन, अवनि
- उमा, सुत, सुधा
- सुमन, सुता, वसुधा
Explanation: 27-(2) दिए गए शब्दों पार्वती, पुत्र, पृथ्वी के क्रमशः पर्यायवाची शब्द होंगे- विकल्प (3) रूद्राणी, नंदन, अवनि
Q28. ‘विज्ञान‘ में कौन-सा उपसर्ग लगा है ?
- इ
- fast
- fast
- वि
Explanation: 28-(4) ‘विज्ञान‘ में वि उपसर्ग लगा है।
Q29. गणपतिचंद्र गुप्त ने हिन्दी का प्रथम कवि किसे माना है?
- पुण्ड
- सरहपाद
- शालिभद्र सूरि
- स्वयम्भू
Explanation: 29-(3) गणपतिचंद्र गुप्त ने हिंदी का प्रथम कवि शालिभद्र सूरि को माना है।
Q30. ‘महाजनी‘ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है-
- इ
- ई
- नी
- जनी
Explanation: 30-(2) ‘महाजनी ‘ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय ‘ई‘ होगा।
Q31. ‘प्रत्येक‘ इस संधि-भेद का उदाहरण है-
- वृद्धि संधि
- गुण संधि
- यण संधि
- दीर्घ संधि
Explanation: 31-(3) ‘प्रत्येक‘ में यण सन्धि है। प्रति + एक
Q32. ‘मैं घर जाता हूँ।‘ इस वाक्य में सहायक क्रिया कौन-सी है?
- जाता
- जाना
- हूँ
- जा
Explanation: 32-(1) ‘मैं घर जाता हूँ‘, इस वाक्य में सहायक क्रिया विकल्प (1) ‘जाता‘ है।
Q33. ‘राष्ट्र‘ में ‘ईय‘ प्रत्यय लगने पर कौन-सा नया शब्द बनेगा ?
- राज्यीय
- राष्ट्रिय
- राष्ट्रीय
- राष्ट्रीयता
Explanation: 33-(3) ‘राष्ट्र‘ में ‘ईय‘ प्रत्यय लगने पर नया शब्द विकल्प (3) राष्ट्रीय बनेगा।
Q34. कार्यालयी पत्र के अर्द्ध सरकारी पत्र व्यवहार इनमें से मुख्यतया किनके बीच किया जा सकता है?
- शासकीय अधिकारियों के बीच
- किसी एक परिवार या दूसरे परिवारों के बीच
- अध्यापक और छात्रों के बीच
- आपसी घनिष्ठ संबंधियों के बीच
Explanation: 34-(1) कार्यालयी पक्ष के अर्ध सरकारी पक्ष व्यवहार मुख्यतया शासकीय अधि कारियों के बीच किया जा सकता है।
Q35. ‘प्रभु जी तुम चंदन हम पानी‘ पंक्ति किस कवि की है?
- कबीरदास
- रैदास
- हरिदास निरंजनी
- दादूदयाल
Explanation: 35-(2) ‘प्रभु जी तुम चंदन हम पानी‘ पंक्ति रैदास कवि की है।
Q36. निम्नलिखित में से सही वाक्य की पहचान कीजिए ।
- इस पर्वतीय क्षेत्र में सर्वस्व शांति है।
- इस पर्वतीय क्षेत्र में सर्वत्र शांति है।
- इस पर्वतीय क्षेत्र में सर्वविदित शांति है।
- इस पर्वतीय क्षेत्र में सर्वहारा शांति है।
Explanation: 36-(2) दिए गए वाक्यों में विकल्प (2) इस पर्वतीय क्षेत्र में सर्वत्र शांति हैं। वाक्य सही है।
Q37. निम्नलिखित शब्दों में से यौगिक शब्द की पहचान कीजिए।
- मुरलीधर
- पंकज
- पुस्तक
- परमौषध
Explanation: 37-(4) दिए गए शब्दों में से विकल्प (4) परमौषधि शब्द यौगिक शब्द है।
Q114. एक छंद में कितने चरण होते हैं ?
- चार
- छ:
- आठ
- दस
Explanation: 114-(1) एक छंद में चार चरण होते हैं। चरण छंद चौथा हिस्सा होता है। चरण को पद भी कहा जाता है। हर चरण में वर्णों या मात्राओं की संख्या निश्चित होती है।
Q115. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के सही अर्थ वाला विकल्प है। गीदड़ भभकी
- कोरी धमकी
- विरोध करना
- धूर्त व्यक्ति
- आरोप लगाना
Explanation: 115-(1) ‘गीदड़ भभकी‘ देना मुहावरे का अर्थ ‘कोरी धमकी‘ देना होता है।
Q116. रस का सम्बन्ध किस धातु से माना जाता है ?
- सृ
- कृ
- पृ
- मृ
Explanation: 116-(1) रस काव्य का मूल आधार ‘प्राणतत्व‘ अथवा ‘आत्मा‘ है। रस का सम्बन्ध ‘सृ‘ धातु से माना गया है।
Q117. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन वाला सही विकल्प है। हाथी ने केला खाया । ( कर्मवाच्य )
- हाथी केला खाता हैं
- हाथी केला खा लिया
- हाथी द्वारा केला खाया गया
- हाथी केला खाया
Explanation: 117-(3) क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। जैसे- "हाथी द्वारा केला खाया गया । "
Q118. इनमें से किस चिन्ह का अर्थ है आधा रुकना?
- .
- :
- 1
- !
Explanation: 118-(1) अर्धविराम का अर्थ होता है आधा रुकना इसका सांकेतिक चिह्न अर्धविराम () होता है।
Q119. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, दिए गए शब्द के सही समास वाला विकल्प पहचानिये । दशानन
- दस है आनन जिसके
- सौ है आनन जिसके
- दस है आँगन जिसके
- दस है नान जिसके
Explanation: 119-(1) दिया गया शब्द बहुब्रीहि समास का उदाहरण है ऐसे शब्द का विग्रह करने पर नवीन शब्द प्राप्त होता है। जैसे - दशानन - दस सिर है जिसके अर्थात् (रावण) । दशानन - या दस है आनन जिसके ।
Q120. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से उस विकल्प का चयन करें जो शब्द वाक्य का सबसे अच्छा ‘एक शब्द‘ विकल्प है। जो किसी भी स्थिति में टाला न जा सके
- असंभव
- संभव
- अनिवार्य
- आजीवन
Explanation: 120-(3) दिया गया वाक्य ‘जो किसी भी स्थिति ‘में टाला न जा सके‘ के लिए एक शब्द में अनिवार्य, अवश्य होगा।
Q121. निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें में एक शब्द दिए गए अनेकार्थी शब्द का एक अर्थ है। उस शब्द को चुनें। अरुण
- सूर्य
- आकाश
- सोना
- गोंद
Explanation: 121-(1) दिया गया शब्द ‘अरुण‘ का अनेकार्थी अर्थ है जैसे- अरुण सूर्य, रवि, दिनकर, भास्कर, अंशुमाली, पंतंग आदि ।
Q122. निम्नलिखित प्रश्न में; चार विकल्पों में से, अधिकरण कारक की विभक्ति पहचानिए ।
- रा, रे
- से, के
- हे, अरे
- में, पर
Explanation: 122-(4) शब्द के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध होता है उसे अधिकरण कारक कहते हैं। इसकी विभक्ति चिह्न के रूप में ‘में‘ तथा ‘पर‘ का प्रयोग होता है।
Q123. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि- कौन - सा पुरुषवाचक सर्वनाम का भेद नहीं है।
- अन्य पुरुष
- मध्यम पुरुष
- अतिउत्तम पुरुष
- उत्तम पुरुष
Explanation: 123-(3) सर्वनाम के छः भेद होते हैं उनमें से पहले में पुरुष वाचक सर्वनाम‘ आता है। पुरुष वाचक सर्वनाम के तीन उपभेद होते हैं- (i) उत्तम पुरुष (ii) मध्यम पुरुष (iii) अन्य पुरुष अति उत्तम पुरुष सर्वनाम का भेद नहीं है।
Q124. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि- क्रिया भूतकाल से शुरू होकर अभी-अभी समाप्त हुई हो।
- सामान्य भूतकाल
- आसन्न भूतकाल
- अपूर्ण भूतकाल
- पूर्ण भूतकाल
Explanation: 124-(2) क्रिया का वह रूप जिसमें क्रिया भूतकाल से प्रारम्भ होकर कार्य के अभी-अभी समाप्त होने का पता चले उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।
Q125. निम्नलिखित प्रश्न में, वाक्य के संरचना के आधार पर उसका भेद बताइए । अनु ने देखकर निबंध लिखा ।
- कृदंत क्रिया
- पूर्वकालिक क्रिया
- नामधातु
- संयुक्त क्रिया
Explanation: 125-(1) जिस शब्द से किसी कार्य के करने का बोध हो, उसे क्रिया कहते हैं। तथा कृत् प्रत्ययों के संयोग से बनने वाली क्रिया क्रिया को कृदंत क्रिया कहते हैं। दिया गया उदाहरण कृदंत क्रिया का उदाहरण है।
Q126. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द का सही स्त्रीलिंग शब्द है। प्रबंधकर्ता
- प्रबन्धकारती
- प्रबंधकीन
- प्रबन्धकर्त्री
- प्रबन्धकारती
Explanation: 126-(3) प्रबन्धकर्ता का स्त्रीलिंग प्रबन्धकर्त्री होता है।
Q127. नीचे दिए गए शब्द का सही बहुवचन रूप वाला विकल्प पहचानिए । नेता
- नेते
- नेतों
- नेताओं
- नेता
Explanation: 127-(3) नेता का बहुवचन नेताओं होता है बहुवचन का अर्थ जिसमें एक से अधिक का बोध हो बहुवचन कहलाता है।
Q128. नीचे दिए गए शब्द का सही बहुवचन रूप वाला विकल्प पहचानिए । ऋतु
- ऋतुएँ
- ऋतुओं
- ऋतुयों
- ऋतुएं
Explanation: 128-(1) ऋतु का बहुवचन ऋतुएँ होता है।
Q129. स्वर रहित व्यंजन जब स्वर सहित व्यंजन से मिलता है तब क्या कहलाता है?
- संयुक्ताक्षर
- द्वित्व
- तालव्य
- स्वरतंत्रीय
Explanation: 129-(1) दो अक्षरों के मेल से बने अक्षर को संयुक्ताक्षर कहते हैं। हिन्दी में क्ष, त्र, क्ष और ज़ ये चार संयुक्त व्यंजन हैं। इन्हें स्वतंत्र वर्ण नहीं माना जाता है, क्योंकि इनकी रचना दो व्यंजनों के मेल से है। जैसे- क् + श = क्ष, त् + र = त्र, ज + ञ = ज्ञ, श् + र = श्र की रचना हुई है। संयुक्त अक्षर दो या दो से अधिक व्यंजनों के मेल से बनते हैं। इनके बीच स्वर नहीं रहता है। जैसे- प्रस्थान, उत्थान, ख्याति, उत्पन्न आदि।
Q130. कौन - सा व्यंजन नासिका द्वारा उच्चरित होते हैं ?
- ण
- ज
- ड
- द
Explanation: 130-(1) नासिक्य व्यंजन ऐसा व्यंजन होता है जिसे नरम तालू को नीचे लाकर उत्पन्न किया जाए और जिसमें मुँह से वायु निकलने पर अवरोध हो लेकिन नासिकाओं से निकलने की छूट हो। न, म, ण यह तीन व्यंजन है जो नासिका द्वारा उच्चरित होते हैं।
Q131. निम्न वाक्य विशेषण की किस अवस्था से है- यह करेला कड़वा है।
- उत्तरावस्था
- मूलावस्था
- उत्तमावस्था
- अधिकावस्था
Explanation: 131-(2) जब किसी व्यक्ति या वस्तु गुण या दोष बताने के लिए विशेषण का प्रयोग के किया जाता है उसे मूलावस्था कहते हैं। जैसे - यह करेला कड़वा है। इसमें कड़वा शब्द विशेषण के रूप में प्रयुक्त किया गया जो करेला की विशेषता को बताता है।
Q132. तुलसीदास जी द्वारा रचित प्रसिद्ध महाकाव्य का नाम क्या है ?
- रामचंद्रिका
- रामचरितमानस
- अखरावट
- चंद्रसार
Explanation: 132-(2) श्री रामचरित मानस अवधी भाषा में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा 16वीं सदी में रचित एक महाकाव्य है। रामचरितमानस का भारतीय संस्कृति में एक विशेष स्थान है।
Q133. ‘रंगभूमि‘ किस प्रसिद्ध लेखक द्वारा रचित उपन्यास है ?
- प्रेमचंद
- हरिशंकर परसाई
- धर्मवीर भारती
- विष्णु शर्मा
Explanation: 133-(1) ‘रंगभूमि‘ मुंशी प्रेमचन्द द्वारा रचित उपन्यास है ‘रंगभूमि‘ उपन्यास में नौकरशाही तथा पूँजीवादी के साथ जनसंघर्ष का ताण्डव, सत्य निष्ठा और अहिंसा के प्रति आग्रह,. ग्रामीण जीवन में उपस्थित बुराइयों जैसे - मदिरापान, स्त्री दुर्दशा, जातिवाद आदि का सजीव चित्रण है।
Q134. इनमें से कौन-सी जयशंकर प्रसाद जी की प्रसिद्ध रचना है ?
- परिमल
- नीरजा
- कामायनी
- अनामिका
Explanation: 134-(3) ‘कामायनी‘ हिन्दी भाषा का एक महाकाव्य है। इसके रचयिता जयशंकर प्रसाद हैं। ‘कामायनी‘ आधुनिक छायावादी युग का सर्वोत्तम और प्रतिनिधि हिन्दी महाकाव्य है । :
Q135. 2017 का साहित्य अकादमी पुरस्कार किस लेखक को दिया गया?
- रामदरश मिश्र
- रमेश कुंतल मेघ
- रमेशचंद्र शाह
- मृदुला गर्ग निर्देश : (136-140) नीचे दिए गए गद्या
Explanation: 135-(2) 2017 का साहित्य अकादमी पुरस्कार श्री रमेश कुंतल मेघ की उनकी कृति ‘विश्व मिथक सरित सागर‘ के लिए दिया गया।
Q136. खेलों की दुनिया किसकी चपेट में आ गई है?
- भूमंडलीकरण
- समाजीकरण
- व्यवसायीकरण
- ओलम्पिक
Explanation: 136-(3) गद्यांश के अनुसार "खेलों की दुनिया व्यवसायीकरण" की चपेट में आ गई है।
Q137. खेल की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा किससे मिला?
- खेल उत्सव
- आईपीएल
- कोडक कम्पनी
- उद्योग
Explanation: 137-(2) गद्यांश के अनुसार, आईपीएल ने खेल की अर्थव्यवस्था को विस्तार दिया है।
Q138. बाजार का खेलों पर होने वाले प्रभाव का असर और किस पर दिखाई दे रहा है?
- अर्थव्यवस्था
- व्यवसाय
- आम लोगों पर
- पर्यटन पर
Explanation: 138-(3) गद्यांश के अनुसार, बाजार ने खेलों को एक ऐसे उद्योग में तब्दील कर दिया है कि इसका प्रभाव आम लोगों पर दिखाई दे रहा है।
Q139. खेल प्रतिस्पर्धाओं का किसके बजट पर असर हो रहा है ?
- बहुराष्ट्रीय कम्पनियों
- राष्ट्रीय कम्पनियों
- आम जनजीवन
- राजनीतिक लोगों पर
Explanation: 139-(1) खेल प्रतिस्पर्धाओं का असर कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के बजट पर हो रहा है।
Q140. विभिन्न प्रायोजकों से किसकी संयुक्त आमदनी में इजाफा हुआ है?
- आयोजकों
- जनता
- लोगों की
- सरकार की
Explanation: 140-(1) गद्यांश के अनुसार, विभिन्न प्रायोजकों से आयोजकों की संयुक्त आमदनी में इजाफा हुआ है।
Q141. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो दिए गए पद्य के उचित अलंकार रूप का सबसे अच्छा विकल्प है। तरनि तनुजा तट-तमाल तरुवर बहु छाये
- अनुप्रास अलंकार
- यमक अलंकार
- श्लेष अलंकार
- उपमा अलंकार
Explanation: 141-(1) दिया गया उदाहरण अनुप्रास अलंकार का है, अनुप्रास अलंकार में एक ही व्यंजन की आवृत्ति बार-बार होती है। अनुप्रास का अर्थ-वस्तु को अनुक्रम में रखना होता है। जैसे - तरनि तनूजा तट - तमाल तरुवर बहु छाये में ‘त‘ की आवृति बार - बार हुई है।
Q142. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो रेखांकित शब्दों का सही अव्यय का भेद हो : आज दिनभर वर्षा होती रही।
- क्रिया विशेषण अव्यय
- सम्बन्ध बोधक अव्यय
- समुच्चय बोधक अव्यय
- विस्मयादिबोधक अव्यय
Explanation: 142-(1) आज ‘दिन भर वर्षा होती रही। दिया गया वाक्य क्रिया विशेषण अव्यय का है, जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चलता है उन्हें क्रिया विशेषण कहते हैं। दिये गये वाक्य में ‘दिनभर‘ विशेषण को दर्शाता है।
Q143. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो अशुद्ध वाक्य के शुद्ध रूप का सबसे अच्छा विकल्प है। आप नानी के घर जाओ
- आप नानी के घर जाइये
- आप नानी घर जाओ
- आप ने नानी के घर जाना है
- आप नानी के घर जावो
Explanation: 143-(1) दिए गए वाक्य का शुद्ध रूप " आप नानी के घर जाइये" होगा।
Q144. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द का सही समान अर्थ वाला शब्द है। कौशल
- दक्षता
- नीड़
- ज्योत्सना
- चपल
Explanation: 144-(1) दिये गये शब्द का समानार्थी शब्द होगा कौशल - दक्षता, नैपुण्य, पटुता, पाटव, चालाकी
Q145. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सही विकल्प है। अवगुण शब्द में
- गुण उपसर्ग हैं।
- अ
- अव
- ण
Explanation: 145-(3) उपसर्ग का प्रयोग शब्दों के पहले होता है। यह वाक्य के प्रारम्भ में जुड़कर उनका अर्थ परिवर्तित करते हैं जैसे-अवगुण शब्द में ‘अव‘ उपसर्ग है।
Q146. निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से नहीं बना है।
- लालिमा
- टुकड़ी
- शक्तिमान
- सफल
Explanation: 146-(4) दिये गये विकल्पों में ‘सफल‘ एक मूल शब्द है इसमें कोई प्रत्यय नहीं जुड़ा है अन्य विकल्पों में प्रत्यय जुड़ा हुआ जैसे- लालिमा में-‘ इमा‘ प्रत्यय शक्तिमान में मान प्रत्यय टुकड़ी में - डी प्रत्यय
Q147. निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से एक शब्द दिए गए शब्द का सही तद्भव रूप है। ग्राम
- शहर
- गाँव
- सड़क
- खेत
Explanation: 147-(2) संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी भाषा में ज्यों के त्यों आते हैं तत्सम कहलाते हैं और जिन शब्दों में परिवर्तन करके हिन्दी भाषा में सम्मलित करते हैं तद्भव शब्द कहलाते हैं। जैसे-ग्राम का गाँव शब्द तद्भव होगा।
Q148. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, ” दिए गए शब्द के विपरीत अर्थ वाला विकल्प चुनिए । बंधन
- बांधना
- रिश्ता
- छोड़ना
- मुक्त
Explanation: 148-(4) दिए गए शब्द का विपरित शब्द या विलोम बन्धन का ‘मुक्त‘ होगा।
Q149. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सही संधि-विच्छेद वाला विकल्प है। सूक्ति
- सु
- स + ऊक्ति + क्ति
- सु + उक्ति
- स + उक्ति
Explanation: 149-(1) सूक्ति का सन्धि विच्छेद सु+उक्ति: सूक्ति उ + उ = ऊ यहाँ दीर्घ सन्धि होगी।
Q150. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से. उस विकल्प का चयन करें जो सही संधि-विच्छेद वाला विकल्प है। धर्मात्मा
- धरम + आत्मा
- धर्म + आत्मा
- धर्मा + तमा
- धरमा + तमा
Explanation: 150- (2) धर्मात्मा = धर्मात्मा का संधि विच्छेद धर्म + आत्मा संधि बनाने का नियम = अ + आ = आ यहाँ दीर्घ संधि होगी।