Courses

UP Police Constable Previous Year Question Papers pdf with solution year 2019 set 3 general studies

up police constable 2019 सामान्य ज्ञान

← All Question Papers

Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.

0 of 76 answered

Q1. वर्ष 1937 से 1950 तक उत्तर प्रदेश को किस नाम से जाना जाता था ?
  • उत्तरा
  • संयुक्त प्रांत
  • उत्तर प्रांत
  • राम कृष्ण प्रदेश
Explanation: 1. (2) वर्ष 1937 से 1950 तक उत्तर प्रदेश को ‘संयुक्त प्रांत‘ के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी, 1950 को इसे वर्तमान नाम ‘उत्तर प्रदेश‘ प्राप्त हुआ। वर्तमान योगी सरकार ने 24 जनवरी को ‘उत्तर प्रदेश दिवस‘ मनाने का निर्णय लिया है।
Q2. उत्तर प्रदेश के किस शहर में भगवान शिव के सम्मान में कैलाश मेला आयोजित किया जाता है ?
  • आगरा
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • लखनऊ
Explanation: 2-(1) उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में भगवान शिव के सम्मान में कैलाश मेला आयोजित किया जाता है। आगरा का यह सुप्रसिद्ध मेला हर वर्ष सावन महीने के तीसरे सोमवार को लगता है।
Q3. उत्तर प्रदेश में सबसे लंबी नहर कौन-सी हैं ?
  • आगरा नहर
  • शारदा नहर
  • ऊपरी गंगा नहर
  • निचली गंगा नहर
Explanation: 3-(2) उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी नहर ‘शारदा नहर‘ है जिसका निर्माण 1920 से 1928 के बीच हुआ। वह वनवासा (पीलीभीत) नामक स्थान पर शारदा (काली या महाकाली) नदी से निकलती है। शाखा प्रशाखाओं सहित इस नहर की कुल लम्बाई 938 किमी. है।
Q4. उत्तराखण्ड किस वर्ष अस्तित्व में आया था?
  • 2000
  • 1991
  • 2016
  • 2011
Explanation: 4-(1) 9 नवम्बर, 2000 को उत्तर प्रदेश के 13 पर्वतीय जिलों को अलग करके उत्तरांचल नाम से नये राज्य का गठन किया गया था। 1 जनवरी, 2007 को इसका पुनः नामकरण ‘उत्तराखण्ड‘ हुआ।
Q5. 1930 में सी.वी. रमन ने लिए नोबेल पुरस्कार जीता था।
  • साहित्य
  • शान्ति
  • भौतिक शास्त्र
  • अर्थशास्त्र
Explanation: 5-(3) चन्द्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की खोज एवं प्रकाश के प्रकीर्णन की व्याख्या के लिए 1930 में भौतिक शास्त्र का नोबल पुरस्कार जीता था।
Q6. विक्रम सेठ द्वारा लिखी गई कौन-सी किताब एक कविता के रूप में दस नीति कथाओं का संग्रह है?
  • ऐन इक्वल म्यूजिक
  • बीस्टली टेल्स
  • द रिवर्ड अर्थ
  • समर रेक्वीम
Explanation: 6-(2) विक्रम सेठ द्वारा लिखी गई ‘बीस्टली टेल्स‘ (Beastly Tales ) किताब एक कविता के रूप में दस नीतिकथाओं का संग्रह है।
Q7. हरिवंशराय बच्चन द्वारा लिखी गई आखिरी कविता का नाम बताएँ ?
  • 1 नवम्बर 1984
  • चल मरदाने
  • दो चट्टानें
  • अग्निपथ
Explanation: 7-(1) हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी गई आखिरी कविता ‘एक नवम्बर 1984 थी। यह कविता वर्ष 1984 में इन्दिरा गाँधी हत्याकांड पर आधारित है । इन्दिरा गाँधी को उनके आत्मरक्षक द्वारा 31 अक्टूबर, 1984 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरिवंश राय बच्चन अपनी कृति ‘मधुशाला‘ के लिए विशेष रूप जाने जाते हैं। फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन इनके सुपुत्र हैं। इनको ‘दो चट्टानें‘ कविता संग्रह के लिए 1968 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। इनकी मुख्य कृतियाँ- मधुबाला, मधुकलश, निशा निमंत्रण, एकांत संगीत, सतरंगिनी, विकल
Q8. रक्त समूह प्रणाली की खोज एक कम्प्यूटर वर्म है जो _की थी
  • फ्रेडरिक स्ट्रॉमेयर
  • कार्ल विल्हेल्म शीले
  • विलियम मर्डोक
  • कार्ल लैंडस्टैनर
Explanation: 8-(4) रक्त समूह की खोज कार्ल लैंडस्टैनर वर्ष 1900 में की थी। लैंडस्टैनर ने मानव में तीन प्रकार के रक्त समूह निर्धारित किए - समूह A (जिसमें A एण्टीजन होता है) समूह B (जिसमें B एण्टीजन होता है) समूह O (जिसमें कोई एण्टीजन नहीं होता है) बाद में डी स्टीलो तथा स्ट्रलरी में चौथे रक्त समूह AB का भी पता लगाया इसमें A और B, दोनों एण्टीजन ने मनुष्य होते हैं।
Q9. औद्योगिक नियंत्रण प्रणाली को निशाना बनाता है। इसने 2007 में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आक्रमण किया था।
  • कॉनफिकर
  • स्टकसनेट
  • ज्यूस
  • सैसर
Explanation: 9-(2) स्टकसनेट (Stuxnet) एक विद्वेषपूर्ण कम्प्यूटर वॉर्म है जो औद्योगिक नियंत्रण प्रणाली को निशाना बनाता है। माना जाता है कि इसने 2007 में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आक्रमण कर उसे नुकसान पहुँचाया था।
Q10. तमिलनाडु और श्रीलंका के मन्नार जिले के बीच मौजूद जलसंधि को जाता है।
  • मलक्का जलडमरूमध्य
  • पाक जलडमरूमध्य
  • सुन्डा जलडमरूमध्य
  • मलिकु कंडू कहा
Explanation: 10-(2) तमिलनाडु और श्रीलंका के मन्नार जिले के बीच मौजूद जलसंधि को पाक जलडमरूमध्य (Palk strait) कहा जाता है। इस जलडमरूमध्य का नाम रॉबर्ट पाक (Robert Palk) जो ब्रिटिश राज के दौरान मद्रास प्रेसीडेंसी (1755-1763) का गवर्नर था, के नाम पर रखा गया है।
Q11. निम्नलिखित में से संयुक्त राज्य अमेरिका के किस राज्य की सीमा संयुक्त राज्य के किसी अन्य राज्य की सीमा के साथ साझा नहीं करता है?
  • फ्लोरिडा
  • अलास्का
  • रोड आइलैण्ड
  • मैरिलैण्ड
Explanation: 11-(2) संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का अलास्का तथा हवाई द्वीप राज्य की सीमा संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के किसी अन्य राज्य की सीमा के साथ साझा नहीं करती है। अलास्का को USA ने सोवियत संघ से खरीदा था तथा 1960 में हवाई द्वीप को संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य का दर्जा दे दिया गया। वर्तमान में USA में कुल 50 राज्य हैं।
Q12. दुनिया की तीसरी सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है?
  • इंडोनेशिया
  • ब्राजील
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • यूनाइटेड किंगडम
Explanation: 12-(3) दुनिया की तीसरी सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) है। विश्व के शीर्ष 10 जनसंख्या वाले देशों का अवरोही क्रम - 1. चीन. 2. भारत, 3. संयुक्त राज्य अमेरिका, 4. इंडोनेशिया, 5. ब्राजील, 6. पाकिस्तान, 7. नाइजीरिया, 8. बांग्लादेश, 9. रूस 10. मेक्सिको है।
Q13. निम्नलिखित में से कौन-सा संयुक्त अरब अमीरात का एक अमीरात नहीं है?
  • मस्कट
  • दुबई
  • अबू धाबी
  • शारजाह
Explanation: 13-(1) ‘मस्कट‘ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का एक अमीरात नहीं है। दुबई, शाहजहाँ और अबू धाबी UAE के अमीरात हैं। ‘मस्कट‘ ओमान का सबसे बड़ा शहर तथा ओमान की राजधानी है।
Q14. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर बहरीन की राजधानी है ?
  • अंकारा
  • दोहा
  • मनामा
  • बेरूत
Explanation: 14-(3) ‘मनामा‘ शहर बहरीन की राजधानी और यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। बहरीन फारस की खाड़ी में स्थित एक द्वीपीय देश है। बहरीन को ‘मोतियों का द्वीप‘ के उपनाम से जाना जाता है। हैं।
Q15. पहली महिला लोकसभा.अध्यक्ष थी।
  • सुषमा स्वराज
  • मीरा कुमार
  • प्रतिभा पाटिल
  • सुमित्रा महाजन
Explanation: 15-(2) श्रीमती मीरा कुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक 15 वीं लोकसभा में बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व की थीं। वह लोकसभा की पहली महिला अध्यक्षा के रूप में 3 जून, 2009 को निर्विरोध चुनी गयी थीं।
Q16. स्वतंत्रता संग्राम 1857 का सिपाही विद्रोह किस शहर में हुआ था ?
  • झाँसी
  • हैदराबाद
  • दिल्ली
  • मेरठ
Explanation: 16-(4) स्वतंत्रता संग्राम 1857 के सिपाही विद्रोह का प्रारम्भ ‘मेरठ‘ से हुआ था। यहाँ की तीसरी कैवेलरी रेजीमेंट के सैनिकों ने चर्बीयुक्त कारतूसों को छूने से इन्कार कर दिया तथा खुलेआम बगावत कर दी। अपने अधिकारियों पर गोली चलाई तथा अपने साथियों को मुक्त करवा कर वे लोग दिल्ली की ओर चल पड़े। सिपाहियों ने 12 मई, 1857 को दिल्ली पर अधिकार कर लिया।
Q17. पारंपरिक अल्पाहार खाँडवी किस भारतीय राज्य से सम्बन्धित है ?
  • गुजरात
  • कर्नाटक
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
Explanation: 17-(1) पारम्परिक अल्पाहार ‘खाँडवी‘ गुजरात राज्य से सम्बन्धित है। यह बेसन और दही से बनाया जाता है।
Q18. भारत के पहले हिन्दी भाषा के अखबार का नाम बतायें, जिसे पहली बार 30 मई. 1826 को प्रकाशित किया गया था।
  • दैनिक भास्कर
  • उदन्त मार्तण्ड
  • पत्रिका
  • देशबंधु
Explanation: 18-(2) भारत के पहले हिन्दी भाषा के अखबार का नाम ‘उदंत मार्तण्ड‘ है जिसे पहली बार 30 मई, 1826 को ‘कलकत्ता‘ से प्रकाशित किया गया था। इसके संपादक युगल किशोर शुक्ल (कानुपर के ) थे।
Q19. इनमें से कौन-सी गेहूँ की उच्च पैदावार देने वाली बीज - किस्म है, जिसका भारत की हरित क्रांति में योगदान था ?
  • इंदिरा सोना
  • लर्मा रोजो
  • एराईज तेज
  • अंकुर
Explanation: 19-(2) लर्मा रोजो तथा सोनोरा 64 गेहूँ की उच्च पैदावार देने वाली बीज - किस्म हैं, जिनाका भारत की हरित क्रांति में योगदान था। इंदिरा सोना तथा एराईज तेज चावल की संकर प्रजाति है जबकि अंकुर बी. टी. कपास की प्रजाति है।
Q20. फरवरी 1948 में भारतीय संविधान के प्रारंभिक मसौदे को किसने तैयार किया था ?
  • व्यौहार राममनोहर सिंहा
  • नंदलाल बोस
  • श्यामाप्रसाद मुखर्जी
  • बेनेगल नरसिंह राव
Explanation: 20-(4) फरवरी 1948 को भारतीय संविधान के प्रारंभिक मसौदे को बेनेगल नरसिंह राव (B.N Rao) ने तैयार किया था। ये संविधान सभा के सलाहकार थे तथा संयुक्त राष्ट्र में भारत के पहले स्थायी प्रतिनिधि रहे। जबकि बी. आर. अम्बेदकर संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष थे।
Q21. उम्मेद भवन पैलेस किस शहर में स्थित है?
  • उदयपुर
  • जोधपुर
  • मैसूरु
  • जयपुर
Explanation: 21-(2) उम्मेद भवन पैलेस राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित एक महल है। इस महल की नींव 1929 में मारवाड़ के 37वें राठौर शासक उम्मेद सिंह ने रखवायी थी। उन्होंने अकाल पीड़ित किसानों को रोजगार देने के लिए इस किले का निर्माण शुरू करवाया था इस किले की डिजाईन हेनरी वाउघन लैंचेस्टर ने बनाया था। यह दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। उम्मेद भवन पैलेस को पहले ‘चित्तर पैलेस‘ के नाम से जाना जाता था।
Q22. लावणी किस भारतीय राज्य का प्रसिद्ध लोक-नृत्य है ?
  • उत्तर प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • सिक्किम
  • तमिलनाडु
Explanation: 22-(2) ‘लावणी‘ महाराष्ट्र का प्रसिद्ध लोक नृत्य है। लावणी महाराष्ट्र राज्य की लोक नाट्य शैली तमाशा का अभिन्न अंग है। संगीत, कविता, नृत्य और नाट्य सभी मिलकर लावणी बनाते हैं। यह लोकनृत्य महिलाओं द्वारा नौ गज की साड़ी पहनकर किया जाता है। यह पारंपरिक गीतों एवं नृत्य का संयोजन है जो ढोलक बजाकर किया जाता है।
Q23. वह कौन-सा अंतिम वर्ष था, जब भारत में रेल बजट और केंद्रीय बजट अलग- अलग प्रस्तुत किया गया था ?
  • 2016
  • 2012
  • 2008
  • 2004
Explanation: 23-(1) 2016 अंतिम वर्ष था, जब भारत में रेल बजट और केन्द्रीय बजट अलग-अलग प्रस्तुत किया गया था। वर्ष 2017 से रेलवे बजट को केन्द्रीय बजट में मिला दिया गया था । एकवर्थ कमीशन की रिपोर्ट पर ब्रिटिश काल (1924) में रेल बजट को सामान्य बजट से अलग कर दिया गया था।
Q24. वर्ष 1773 से 1785 तक वस्तुतः भारत के पहले गवर्नर-जनरल कौन थे ?
  • वॉरेन हेस्टिंग्स
  • लॉर्ड मिंटो
  • जॉर्ज वाटसन
  • विलियम जॉर्ज वॉकर
Explanation: 24-(1) वर्ष 1773 से 1785 तक वस्तुतः भारत के पहले गवर्नर-जनरल लॉर्ड वॉरेन हेस्टिंग्स थे। हेस्टिंग्स भारत का एकमात्र गवर्नर जनरल था जिस पर बर्क ने महाभियोग का मुकदमा दायर किया था। हेस्टिंग्स ने राजस्व बोर्ड का गठन, भूमि सुधार तथा न्यायिक सुधार किए।
Q25. निवेश जानकारी और क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (आई.सी.आर.ए.) का मुख्यालय में है।
  • मुम्बई
  • बेंगलुरु
  • गुरुग्राम
  • चेन्नई
Explanation: 25-(3) निवेश जानकारी और क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (ICRA) का मुख्यालय हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में स्थित है। इसकी स्थापना 1991 में हुई थी। यह विभिन्न भारतीय वाणिज्यिक बैंकों और फाइनेंसियल सर्विसेस कम्पनी तथा मूडीज (Moody‘s) का संयुक्त प्रक्रम (Joint Venture) है।
Q26. भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किस द्वीप में पर्यटन को अवैध बना दिया है ?
  • प्रस्लिन द्वीप
  • पेम्बा द्वीप
  • ट्रोमोलिन द्वीप
  • सेंटिनल द्वीप
Explanation: 26-(4) एक अमेरिकी ईसाई मिशनरीज के कार्यकर्ता जॉन एलेन चाउ के सेंटीनेल जनजातियों द्वारा हत्या हो जाने के बाद भारत सरकार ने सेंटिनल द्वीप में पर्यटन को अवैध बना दिया है। सेंटिनल द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान द्वीप समूह का एक द्वीप है।
Q27. सितम्बर 2018 में किस भारतीय राज्य के पहले नागरिक विमानपत्तन का उद्घाटन किया गया था ?
  • सिक्किम
  • मिजोरम
  • नगालैण्ड
  • मणिपुर
Explanation: 27-(1) सितम्बर 2018 में ‘सिक्किम‘ राज्य के पहले तथा भारत के 100वें नागरिक विमानपत्तन का उद्घाटन किया गया था। यह नागरिक विमानपत्तन गंगटोक से 30 किलोमीटर दूर 4500 फीट की ऊँचाई पर पाक्योंग (Pakyong) में निर्मित हुआ है।
Q28. स्वतंत्र भारत के पहले रक्षा मंत्री थे।
  • कैलाश नाथ काटजू
  • वी. के. कृष्ण मेनन
  • बलदेव सिंह
  • यशवंत राव चव्हाण
Explanation: 28-(3) स्वतंत्र भारत के पहले रक्षा मंत्री सरदार बलदेव सिंह थे। स्वतंत्र भारत के पहले खाद्य एवं कृषि मंत्री - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पहले शिक्षा मंत्री - मौलाना अबुल कलाम आजाद, पहले वित्त मंत्री आर. के षणमुगम शेट्टी, पहले विधि मंत्री डॉ. बी. आर. अम्बेदकर तथा पहले श्रम मंत्री जगजीवन राम थे। .
Q29. सरदार वल्लभभाई पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ किस नदी पर स्थित एक द्वीप पर स्थित है ?
  • नर्मदा
  • साबरमती
  • तापी
  • माही
Explanation: 29-(3) भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री तथा प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में साधु द्वीप में स्थित है। यह विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति है जिसकी लम्बाई 182 मीटर (597 फीट) है।
Q30. पुष्प के किस हिस्से में पराग का उत्पादन होता है ?
  • अंडाशय
  • बीजाण्ड
  • परागकोष
  • पुष्प-योनि
Explanation: 30-(3) पुष्प के परागकोष (Anthers) में पराग का उत्पादन होता है। परागकणों (Pollengrains) के परागकोष (Ant- hers) से युक्त होकर उसी जाति के पौधे के जायांग (Gynoecium) के वर्तिकाग्र) (Stigma) तक पहुँचने की क्रिया को परागण कहते हैं।
Q31. कौन-सा जीवाणु अंडाकार या गोलाकार होता है ?
  • एशेरिकिया
  • कोकस
  • कोलाए
  • वाइब्रियो
Explanation: 31-(2) कोकस जीवाणु गोलाकार (spher- ical) या अंडाकार (ovalshaped) होत है। कोशिकाओं के विन्यास के आधा पर ये कई प्रकार के होते हैं- 1. माइक्रोकोकस - अकेले एक कोशिक के रूप में, 2. डिप्लोकोकस (ex डिप्लोकोकस न्यूमोनी), 3. टेट्राकोकस 4. स्ट्रेप्टोकोकस (eg स्ट्रेप्टोकोकर लैक्टिस ), 5. स्टैफाइलोकोकस (e.j स्टैफाइलोकोकस ऑरियस)
Q32. बैंगनी रंग के प्रकाश की तरंगदैर्घ्य लगभग होता है।
  • 10-11pm
  • 1-10mm
  • 455-390nm
  • 230-310 pm का उदाहरण है।
Explanation: 32-(3) बैंगनी रंग प्रकाश के दृश्य स्पेक्ट्र के अंत में नीला और अदृश्य अल्ट्रावॉयले के बीच पाया जाता है। इसका तरंगदै लगभग 380-450 नैनोमीटर होता है। बैंग रंग से कम तरंगदैर्घ्य लेकिन एक्स-रे अं गामा रे से अधिक तरंगदैर्ध्य को अल्ट्रावॉयले कहा जाता है।
Q33. मक्खन
  • निलंबन
  • कोलाइडल घोल
  • पायस
  • मिश्रण
Explanation: 33-(2) मक्खन कोलाइडल घोल का उदाहर है। ऐसा कोलायडल विलयन जिस विलायक ठोस तथा विलेय द्रव होता उसे जेल (gel) या जेली (Jelly) का हैं । मक्खन जेल (gel) प्रकार कोलाइडल विलयन का उदाहरण है। ऐ कोलायडल विलयन जिसमें विलायक विलेय दोनों द्रव होता है तो उसे पा (emulsion) कहते हैं। उदाहरण- का पानी में कोलायडल विलयन, आदि।
Q34. निम्न में से किस लवण में क्रिस्टलन जल के 10 अणु नहीं होंगे ?
  • ग्लौबेर सॉल्ट
  • वॉशिंग सोडा
  • बोरेक्स
  • एप्सम सॉल्ट
Explanation: 34-(4) (a) ग्लोबर साल्ट-सोडियम सल (Na2SO4.10H2O) (b) वॉशिंग सोडा - सोडियम कार्बोनेट (Na2CO3.10H2O) (c) बोरेक्स या सुहागा- सोडियम टेट्राबोरेट डेका हाइड्रेट (Na2B4O7. 10H2O) (d) इप्सम साल्ट - मैग्निशियम सल्फेट (MgSO4 . 7H2O)
Q35. वर्ष 1887 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी ?
  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  • जोनाथन डंकन
  • सर विलियम मुइर
  • मदनमोहन मालवीय
Explanation: 35-(3) वर्ष 1887 में 23 सितम्बर को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना सर विलियम मुइर ने की थी। जो तत्कालीन संयुक्त प्रांत के लेफ्टिनेंट गवर्नर थे।
Q36. पहली महिला मुख्यमंत्री वर्ष 1963 में नियुक्त की गई थी। उन्होंने किस भारतीय राज्य सरकार का नेतृत्व किया था ?
  • उत्तर प्रदेश
  • तमिलनाडु
  • पश्चिम बंगाल
  • असम
Explanation: 36-(1) सुचेता कृपलानी पहली महिला मुख्यमंत्री वर्ष 1963 में नियुक्त की गई थी। उन्होंने भारतीय राज्य ‘उत्तर प्रदेश सरकार का नेतृत्व किया था।
Q37. वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कौन चुने गए थे ?
  • गोविन्द बल्लभ पन्त
  • योगी आदित्यनाथ
  • अखिलेश यादव
  • मायावती
Explanation: 37-(2) वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ‘योगी आदित्यनाथ‘ 22वें चुने गए थे। उन्हें 19 मार्च, 2017 को उत्तर- प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
Q38. निम्नलिखित में से उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी कौन सा है ?
  • तोता
  • गरुड़
  • रामचिरैया
  • सारस
Explanation: 38-(4) उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी - सारस, राज्य वृक्ष - अशोक, राज्य पुष्प- पलाश, राज्य पशु - बारहसिंगा तथा राज्य खेल - हॉकी है।
Q38. डॉक्टर के पर्चे पर प्रतीक Rx सामान्यतः क्या दर्शाता है?
  • देना
  • बैठना
  • लेना
  • संबोधित करना
Explanation: 38-(3) प्रतीक "आरएक्स" लैटिन शब्द " रेसिपी" जिस का अर्थ "लेना" का संक्षिप्त रूप है। यह प्रचलित रूप से एक पर्चे के सुपरस्क्रिप्ट (शीर्षक) का भाग है।
Q39. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प भारत में रबी फसल का उदाहरण नहीं है?
  • सरसों
  • गेहूँ
  • कोहडा
  • जौ
Explanation: 39-(3) रबी की फसल का तात्पर्य सर्दियों में बोई जाने वाली कृषि फसलों और वसंत में कटाई से है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में वसंत की फसल (जिसे "शीतकालीन फसल" के रूप में भी जाना जाता है) है। रबी की फसलों में गेहूँ, जौ, जई (अनाज), चना / चना (दाल), अलसी, सरसों (तिलहन) आदि शामिल हैं। भारत में एक लोकप्रिय सब्जी कद्दू बरसात की फसल है।
Q40. 1831 में ‘बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, उत्तर प्रदेश‘ ” की स्थापना कहाँ की गई थी?
  • लखनऊ
  • इलाहाबाद
  • बरेली
  • रामपुर
Explanation: 40-(2) राजस्व मंडल की स्थापना 1831 में इलाहाबाद में हुई थी। इस राजस्व मंडल • का मुख्य कार्य निम्नानुसार था: - किराया, राजस्व का संग्रह और संग्रह कर्मचारियों पर नियंत्रण | • राजस्व कानूनों का प्रशासन । · टिकटों, आबकारी, अफीम और आयकर से संबंधित कर कानूनों का प्रशासन । • कोर्ट ऑफ वार्ड्स के संबंध में कार्य । • राजस्व कानूनों के संबंध में न्यायिक कार्य। • सेटलमेंट ऑपरेशन ।
Q41. मेक्सिको की मुद्रा क्या है?
  • रुपया
  • दिनार
  • पेसो
  • डॉलर
Explanation: 41-(3) मेक्सिकन पेसो मेक्सिको की मुद्रा है। पेसो को 100 सेंटो में विभाजित किया गया है। यह विश्व में 15वीं सबसे अधिक कारोबार वाली मुद्रा है और अमेरिका (संयुक्त राज्य अमेरिका के डॉलर और कनाडाई डॉलर के बाद) से तीसरी सबसे अधिक कारोबार वाली मुद्रा है। इसके अलावा, यह लैटिन अमेरिका से सबसे अधिक कारोबार वाली मुद्रा है।
Q42. सितम्बर 2019 में भारत के निम्नलिखित किस राज्य से मालदीव के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया ताकि द्वीपीय देश में कैंसर केयर सुदृढ़ हो सके ?
  • केरल
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु
Explanation: 42-(1) केरल ने 16 सितम्बर, 2019 को द्वीपीय देश में कैंसर की देखभाल को मजबूत करने के लिए मालदीव के साथ एक समझौता ज्ञापन शुरू किया। दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए मालदीव के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ . केरल सरकार और तिरुवनंतपुरम के क्षेत्रीय कैंसर केंद्र (आरसीसी) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
Q43. जी एस टी (GST) के तहत सामानों को व्यवस्थित तरीके से वर्गीकृत करने के लिए निम्नलिखित में से किस कोड का उपयोग किया जाता है?
  • HSN कोड
  • SAC कोड
  • GST कोड
  • PAC कोड
Explanation: 43-(1) जीएसटी प्रणाली में हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नोमैनक्लेचर (एचएसएन) एक समान कोड है जिसका उपयोग माल को व्यवस्थित तरीके से वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है। यह विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) द्वारा विकसित किया गया था और नामोल्लेख वस्तु की बात आने पर इसे वैश्विक मानक माना जाता है। जिन व्यवसायों का कारोबार 1.5 करोड़ रुपये से कम है, उन्हें एचएसएन का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है।
Q44. पट्टडाकल स्मारक, जो भारत के स्थापत्य रूपों के लिए प्रसिद्ध हैं, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं ?
  • केरल
  • तमिलनाडु
  • कर्नाटक
  • तेलंगाना
Explanation: 44-(3) पट्टडाकल समूह का स्मारक कर्नाटक के बगलकोट जिले में मालप्रभा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह 7 वीं और 8 वीं शताब्दी के हिंदू और जैन मंदिरों का एक परिसर है जो यूनेस्को का विश्व ध. रोहर स्थल है। इस परिसर में दस प्रमुख मंदिरों का एक समूह है, जिनमें से प्रत्येक में दिलचस्प वास्तुशिल्प विशेषताएँ हैं।
Q45. भारत सरकार का अधिकृत निकाय ‘APEDA‘ कृषि क्षेत्र के निम्नलिखित में से किस पक्ष से संबंधित है?
  • समुद्री खाद्य पदार्थ का विपणन
  • कृषि व्यापार क्षेत्र सृजन
  • प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात
  • कृषि अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना
Explanation: 45-(3) कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत एक शीर्ष निकाय है, जो कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है। यह कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देता है।
Q46. निम्नलिखित में से कौन-सा लॉन्च वाहन मिशन चंद्रयान-2 में उपयोग किया गया था?
  • GSLV MkIII
  • PSLV C11
  • GSLV F11
  • PSLV C45
Explanation: 46-(1) चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क – III (GSLV MK III M1) में प्रक्षेपण किया गया था। अंतरिक्ष यान को अपने मिशन चंद्रमा पर आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दूसरे लॉन्च पैड से 22 जुलाई, 2019 को प्रक्षेपित किया गया था। जीएसएलवी एमके -III एम1 इसरो द्वारा विकसित एक तीन-चरण मध्यम - लिफ्ट लॉन्च व्हीकल है।
Q47. इंडोनेशिया की राजधानी कौन-सी है?
  • सुमात्रा
  • पोर्ट-ओ-प्रिंस
  • मनीला
  • जकार्ता
Explanation: 47-(4) जकार्ता इंडोनेशिया गणराज्य की राजधानी है। विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले जावा द्वीप के उत्तर पश्चिमी तट पर स्थित, यह इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और राजनीति का केंद्र है। यह टोक्यो के बाद विश्व का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहरी क्षेत्र हैं।
Q48. लखनऊ घराना निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?
  • संगीत और नृत्य
  • हथकरघा
  • साहित्य
  • अनुष्ठान
Explanation: 48-(1) उत्तर प्रदेश का लखनऊ घराना तबला की एक शैली के साथ-साथ कथक नृत्य से जुड़ा है। कथक नृत्य के क्षेत्र में, यह घराना छोटे टुकडों में नृत्य के लिए जाना जाता है, जिसमें शरीर के अंगों की सुंदरता पर जोर दिया जाता है। तबले के क्षेत्र में, इस घराने को हथेली के पूर्ण उपयोग के अलावा अंगुलियों, गुंजायमान ध्वनियों और रिंग और दयान पर छोटी उंगलियों के उपयोग की विशेषता है।
Q49. केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण स्कूल कहाँ स्थित है?
  • नई दिल्ली.
  • चेन्नई
  • मुम्बई
  • कोलकाला
Explanation: 49-(4) पहला सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग स्कूल 1956 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में पश्चिम बंगाल में खोला गया था। यह सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, और सेंट्रल फिंगर प्रिंट ब्यूरो के साथ कोलकाता में स्थित है। यह संस्थान कोलकाता, चंडीगढ़, हैदराबाद, गाजियाबाद और जयपुर में स्थित 5 (पाँच) सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग स्कूलों में सबसे पुराना है।
Q50. निम्नलिखित में से कौन-सा साइबर अपराध नहीं है?
  • पोर्नोग्राफिक (अश्लील) मेल भेजना
  • सोशल नेटवर्क को विकृत करना
  • हैकिंग
  • बिना अनुमति के कॉपीराइट सामग्री कॉपी करना
Explanation: 50-(4) साइबर अपराध या कंप्यूटर उन्मुख अपराध एक ऐसा अपराध है जिसमें एक कंप्यूटर और एक नेटवर्क शामिल है। कंप्यूटर का उपयोग किसी अपराध को करने के लिए किया जा सकता है या यह लक्ष्य हो सकता है। अश्लील मेल भेजना, सोशल नेटवर्क को विकृत करना और हैकिंग साइबर अपराध के कुछ सामान्य उदाहरण हैं।
Q51. भारत का वह कौन-सा जिला था जहाँ व्यावसायिक वानिकी के विरुद्ध चिपको आंदोलन शुरू हुआ था ?
Explanation: 51-(4) चिपको आंदोलन की शुरुआत 1973 में उत्तरांचल के टिहरी गढ़वाल जिले में सुंदरलाल बहुगुणा द्वारा पेड़ों की निर्मम कटाई और ठेकेदारों द्वारा जंगलों के विनाश के खिलाफ की गई थी। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य एक पारिस्थितिक संतुलन और उन जनजातीय लोगों के अस्तित्व को सुनिश्चित करना था जिनकी आर्थिक गतिविधियाँ इन जंगलों के आसपास घूमती थीं ।
Q52. RPF का सबसे उपयुक्त पूर्ण रूप निम्नलिखित में से कौन-सा है?
  • रेलवे पुलिस फोर्स
  • रिज़र्व पुलिस फोर्स
  • रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स
  • रीजनल प्रोटेक्शन फोर्स
Explanation: 52-(3) संक्षिप्त शब्द आरपीएफ रेलवे सुरक्षा बल के लिए प्रयुक्त होता है। यह एक सुरक्षा बल है, जिसे " रेलवे संपत्ति और यात्री क्षेत्र की बेहतर संरक्षण और सुरक्षा" के लिए रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम, 1957 द्वारा स्थापित किया गया है। यह बल भारतीय रेल मंत्रालय के अधिकार में है।
Q53. ओडिशा में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का निर्माण करवाने वाला शासक निम्नलिखित राजवंशों में से किससे संबंधित है?
  • चोल राजवंश
  • पल्लव राजवंश
  • कदंब राजवंश
  • गंग राजवंश
Explanation: 53-(4) ओडिशा के कोणार्क में सूर्य मंदिर 1250 ई. के आसपास पूर्वी गंग राजवंश के राजा नरसिम्हदेव प्रथम द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर राजा द्वारा प्रायोजित किया गया था और इसके निर्माण की देख रेख शिव सामंतराय महापात्रा ने की थी। यह एक पुराने सूर्य मंदिर के पास बनाया गया था। यह मंदिर एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और इसने भारत के सात अजूबों की विभिन्न सूची को भी चित्रित किया है।
Q54. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग बैक्टीरिया के कारण होता है?
  • इंफ्लुएंजा
  • निमोनिया
  • चेचक
  • जुकाम
Explanation: 54-(2) निमोनिया आमतौर पर वायरस या ‘बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है। और आमतौर पर अन्य सूक्ष्मजीवों द्वारा कम होता है। यह मुख्य रूप से फेफड़ों की एक सूजन संबंधी स्थिति है, जिसे . सूक्ष्म वायु कुप्पी या वायुकोशिका के रूप में जाना जाता है। > इन्फ्लुएंजा, जिसे आमतौर पर "फ्लू" कहा जाता है, आरएनए वायरस (ऑर्थोमेक्सोविरिडी परिवार) के कारण होने वाली एक बीमारी है जो श्वसन पथ को संक्रमित करती है। > चेचक एक प्राचीन बीमारी है जो वेरोला वायरस के कारण होती है। > आम सर्दी एक ऊपरी श्वसन पथ का संक्रमण है जो
Q55. निम्नलिखित में कौन - सा विकल्प राजस्थान में स्थित राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य के संबंध में गलत है?
  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
  • रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
  • सरिस्का टाइगर रिज़र्व
  • सह्याद्री टाइगर रिजर्व
Explanation: 55-(4) सह्याद्री बाघ अभयारण्य महाराष्ट्र में स्थित एक अभयारण्य है। यह महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट के सह्याद्रि श्रेणी में स्थित है। ये श्रेणियाँ महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के बीच एक आम सीमा बनाती हैं। अभयारण्य कोयना वन्यजीव अभयारण्य में फैला है, जो उत्तरी भाग का निर्माण करता है और चंदोली राष्ट्रीय उद्यान बाघ अभयारण्य का दक्षिणी भाग बनाता है।
Q56. ”डोलु कुनीथा‘ भारत के किस राज्य का लोकनृत्य है ?
  • तमिलनाडु
  • केरल
  • बिहार
  • कर्नाटक
Explanation: 56-(4) डोलु कुनीथा वस्तुतः ढोल की धुन पर किया जाने वाला कर्नाटक का एक लोकप्रिय नृत्य है। • इस नृत्य में प्रयुक्त गीत सामान्यतः धार्मिक, युद्ध और वीरता जैसे भावों पर आधारित होते हैं। • इस नृत्य में रंगीन कंपड़ों में सजे हुए ढोल का प्रयोग किया जाता है जिसे पुरुष गले में लटकाते हैं। • इस नृत्य में मुख्य जोर पाँव एवं कदमों के सहज और त्वरित संचलन पर दिया जाता है।
Q57. पाकिस्तान के लरकाना जिले में सिन्धु नदी के तट पर स्थित सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख शहर निम्नलिखित में से कौन-सा है?
  • मोहनजोदड़ो
  • हड़प्पा
  • लोथल
  • आलमगीरपुर
Explanation: 57-(1) मोहन जोदड़ो पाकिस्तान में सिंध के लरकाना जिले में सिंधु नदी के तट पर स्थित है। 2500 ईसा पूर्व के आसपास निर्मित, यह प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे बड़ी बस्तियों में से एक थी। यह प्राचीन मिस्त्र, मेसोपोटामिया, मिनोअन क्रेते और नॉर्टे चिको की सभ्यता के साथ समकालीन विश्व के शुरुआती प्रमुख शहरों में से एक था।
Q58. निम्नलिखित में से कौन-सी कल्पना चावला की जीवनी है और जॉन पीवर हैरिसन (Jean Plerre Harrison) द्वारा लिखी गई है?
  • ऐज़ ऑफ टाइम
  • फ्लड ऑफ फायर
  • द मदर आई नेवर न्यू.
  • डेयर टू डू : फॉर द न्यू जेनरेशन
Explanation: 58-(1) भारतीय मूल की दिवंगत अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जीवन पर आधारित एक पुस्तक उनके पति ज्यां पिअरे हैरिसन ने लिखा है। ‘एज ऑफ टाइम‘ नामक इस पुस्तक को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में विमोचन किया गया। भारतीय मूल की कल्पना चावला का कोलंबिया अंतरिक्ष शटल दुर्घटना में निधन हो गया था।
Q59. संत कबीर नगर जिले का पुलिस प्रशासन किस पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आता है?
  • गोरखपुर
  • बरेली
  • प्रयागराज
  • कानपुर
Explanation: 59-(1) राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश राज्य को 8 पुलिस क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। संत कबीर नगर, जिला गोरखपुर पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आता है। गोरखपुर पुलिस • जोन के अंतर्गत आने वाले अन्य जिले हैं: बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच । बलरामपुर,
Q60. भारतीय संविधान के निम्नलिखित मौलिक अधिकारों में से कौन-सा 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के रोजगार का प्रतिबंध लगाता है?
  • समानता का अधिकार
  • स्वतंत्रता का अधिकार
  • शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार
Explanation: 60-(3) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23- 24 जिसे शोषण के विरुद्ध अधिकार कहा जाता है, के अंतर्गत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के रोजगार पर प्रतिबंध है । अनुच्छेद 24 के अनुसार 14 वर्ष से कम आयु वाले किसी बच्चे को कारखानों, खानों या अन्य जोखिम भरे काम पर नियुक्त नहीं किया जा सकता है।
Q61. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान - पूसा का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Explanation: 61-(1) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), जिसे आमतौर पर पूसा संस्थान के रूप में जाना जाता है, का मुख्यालय दिल्ली में है। संस्थान की स्थापना 1905 में पूसा, बिहार में हुई थी और तब इसे इंपीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल . रिसर्च के नाम से जाना जाता था। इसे 1936 में दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया गया था। दिल्ली में वर्तमान संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा वित्तपोषित और प्रशासित है। 44
Q62. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक रोहिंटन मिस्री द्वारा लिखी गई है ?
  • इंग्लिश, अगस्त
  • अवर मून हैज़ ब्लड क्लॉट्स
  • सीरियस मैन
  • ए फाइन बैलेंस
Explanation: 62-(4) "ए फाइन बैलेंस" रोहिंटन मिस्त्री का दूसरा उपन्यास है। यह 1975 में भारत के ‘अन अनाइडन्टिफाइड सिटी", शुरू में और बाद में 1984 में आपातकाल के उथल-पुथल के दौरान स्थापित किया गया था। 1995 में मैक्लेलैंड और स्टीवर्ट द्वारा पहली बार प्रकाशित किया गया, इसने 1995 का गिलर पुरस्कार जीता। इसे 1996 में बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया था।
Q63. निम्नलिखित में से कौन - सा केन्द्रीय पुलिस बल मिलिशिया के रूप में उभरा है जिसे ‘कछार लेवी‘ कहा जाता है, जो उत्तर पूर्व भारत के कुछ सबसे दूरस्थ और अल्पविकसित क्षेत्रों में तैनात है?
  • सीमा सुरक्षा बल (BSF)
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
  • असम राइफल्स (AR)
  • केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)
Explanation: 63-(3) असम राइफल्स 1835 में " कछार लेवी" नामक मिलिशिया के रूप में अस्तित्व में आया। यह मुख्य रूप से ब्रिटिश चाय संपदा और आदिवासी छापों के खिलाफ उनकी बस्तियों की रक्षा के लिए बनाई गई थी। इसके बाद, इसे पुनर्गठित किया गया और इसका नाम बदलकर ‘फ्रंटियर फोर्स‘ कर दिया गया क्योंकि सीमाओं के पार दंडात्मक अभियान चलाने के लिए इसकी भूमिका बढ़ गई थी। 1917 में, बल का नाम बदलकर ‘असम राइफल्स कर दिया गया।
Q64. भारत में मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम (PHRA) कब लागू हुआ था ?
  • 1952
  • 1967
  • 1993
  • 2006
Explanation: 64-(3) भारत के राष्ट्रपति ने 28 सितम्बर, 1993 को भारत के संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत मानवाधिकार अध्यादेश 1993 के संरक्षण का वादा किया। इसने मानव अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 1993 पारित किया। इस अधिनियम के तहत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया।
Q65. जून 2020 तक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में कितने कौर ग्रूप हैं?
Explanation: 65-(3) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के तहत नौ कोर समूह हैं जो अपनी सलाह देते हैं तथा विचार और निर्देशों के लिए विशिष्ट मुद्दों पर एनएचआरसी को सिफारिश करते हैं। मुख्य समूह हैं: > बच्चों पर कोर ग्रुप > एनएचआरसी में एनजीओ और मानवाधि कार रक्षकों पर कोर ग्रुप > एनएचआरसी में बंधुआ मजदूरी पर कोर सलाहकार समूह > एलजीबीटीआई मुद्दों पर एनएचआरसी कोर समूह का गठन > व्यवसाय, पर्यावरण और मानव अधिकारों पर एनएचआरसी कोर समूह का गठन > विकलांगता और बुजुर्ग व्यक्तियों पर एनएचआरसी कोर समूह का गठन > स्वास्थ्य और मानसिक स्
Q66. निम्नलिखित विकल्प चुनें।
  • (i) सही है और (ii)
  • 6
  • (i) गलत है और (ii) सही है गलत है. सही है
  • 12 कथनों को पढ़ें और सही (i). कच्छ का ग्रेट रण भा
Explanation: 66-(1) द ग्रेट रण ऑफ कच्छ (या कच्छ कारण) गुजरात के कच्छ जिले के थार रेगिस्तान में एक लवण दलदल है। यह विश्व के सबसे बड़े लवण रेगिस्तानों में से एक है। यह दो मुख्य भागों में विभाजित है; कच्छ का महान रण और कच्छ (पूर्व) का छोटा रण, जो विश्व भर में भारतीय जंगली गधे (स्थानीय गुजराती भाषा में घोड़खुर) की अंतिम शरणस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। कच्छ के छोटे रण में स्थित, भारतीय जंगली गधा अभयारण्य भारत में सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य
Q67. पादप वाइरस TMV का पूर्ण रूप क्या है?
  • टोबेको मोजेक वाइरस
  • टोबेको मार्बल वाइरस
  • ट्रान्सिटिव मोजेक वाइरस
  • ट्रान्सपोर्टिव मोजेक वाइरस
Explanation: 67-(1) टीएमवी का मतलब तम्बाकू मोजेक वायरस है। यह जीनस टोबामोवायरस की एक वायरस प्रजाति है जो पौधों की एक विस्तृत श्रृंखला, विशेष रूप से तंबाकू और परिवार के अन्य सदस्यों को संक्रमित करती है। शुरुआत में संक्रमित पौधों की पत्तियों पर छोटे, टेढ़े-मेढ़े बदरंग क्षेत्र बन जाते हैं जिनका व्यास 2-5 मिमी. होता है। समय के साथ ये 5-15 मिमी. व्यास वाले बड़े कोणीय हरितहीन या परिगलित चकते (पीले से लेकर भूरे तक) बन जाते हैं जो पत्ती पर अनियमित मोजेक प्रतिरूप बनाते हैं।
Q68. जून 2020 में चीन के साथ संघर्ष में कमांडिंग ऑफिसर सहित 20 से अधिक सैनिक निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में मारे गए ?
  • गलवान घाटी
  • दारमा घाटी
  • दीहिंग घाटी
  • लुग घाटी
Explanation: 68-(1) जुन 2020 में भारत-चीन सीमा पर तनाव 1962 के बाद से उच्चतम स्तर तक पहुँच गया, जिसमें भारत के 20 सैनिक मारे गए थे, इसमें एक भारतीय कमांडिंग अधिकारी भी शामिल थे, 16 सेना रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी सहित इस क्षेत्र में युद्ध की तीव्रता को कम करने के दौरान मृत्यु हो गई।
Q69. मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) से आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधि कारों की समिति में कितने सदस्य हैं?
  • 6
  • 12
  • 18
  • 24
Explanation: 69-(3) आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर समिति 18 विशेषज्ञों का एक संयुक्त राष्ट्र निकाय है जो आमतौर पर संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्यों द्वारा आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधि कारों पर अंतर्राष्ट्रीय वाचा के अनुपालन के बारे में प्रस्तुत पाँच वार्षिक रिपोर्ट पर विचार करने के लिए जिनेवा में प्रति वर्ष दो बार मिलते हैं। राज्यों की पार्टियों द्वारा सदस्यों को चार साल के लिए चुना जाता
Q70. राजस्व आयोग या बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, उत्तर प्रदेश में कितने सदस्य हैं?
  • 2
  • 3
  • 7
  • 10
Explanation: 70-(4) वर्तमान में राजस्व मंडल उत्तर प्रदेश प्रशासनिक पक्ष में एक अध्यक्ष तथा दो सदस्यों एवं न्यायिक पक्ष में सात सदस्यों से बना है। यह राज्य में सभी भूमि रिकॉर्ड, निपटान और राजस्व मामलों, प्रशासनिक और न्यायिक पर्यवेक्षण और नियंत्रण के लिए जिम्मेदार है।
Q71. भारतीय संविधान के आर्टिकल 326 के अनुसार, हर राज्य के विधान सभा और विधान परिषद् के चुनाव वयस्क मताधि कार के आधार पर होंगे। वयस्क मताधि कार से तात्पर्य है कि प्रत्येक भारतीय नागरिक की उम्र चुनाव में भाग लेने के लिए कितने वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए?
  • 18 वर्ष
  • 19 वर्ष
  • 20 वर्ष
  • 21 वर्ष
Explanation: 71-(1) मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निम्नलिखित योग्यताओं का होना अनिवार्य है: • भारत का नागरिक हो। • 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हो। O किसी गंभीर अपराध के लिए न्यायालय - द्वारा दण्डित न किया गया हो। • मानसिक रूप से स्वस्थ हो ।
Q72. ‘म्यांमार में भारत का दूतावास‘ निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
  • यांगून
  • थाटोन
  • तौ गयी
  • मांडले
Explanation: 72-(1) म्यांमार में भारत का दूतावास यांगून में स्थित है। यांगून, जिसे रंगून के रूप में भी जाना जाता है, 2006 तक म्यांमार की राजधानी के रूप में कार्य किया, जब सैन्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को उद्देश्यपूर्ण राजधानी न्येपीडॉ के निर्माण के लिए स्थानांतरित कर दिया।
Q73. निम्नलिखित में से किस तारीख को, विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस के रूप में मनाया जाता है?
  • 5 जून
  • 8 जून
  • 12 जून
  • 21 जून
Explanation: 73-(2) मस्तिष्क ट्यूमर के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 8 जून को विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। ‘“डॉयचे हिरंटुमोरिलिफे ई. वी. " ( जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन) ने वर्ष 2000 में सभी ब्रेन ट्यूमर के मरीजों और उनके परिवारों को श्रद्धांजलि के रूप में इस अंतर्राष्ट्रीय स्मारक दिवस की शुरुआत की।
Q74. CRPF का सबसे उपर्युक्त पूर्णरूप निम्नलिखित में से कौन-सा है ? (1 ) चेन्नई रेलवे पुलिस फोर्स
Explanation: 74-(3) सीआरपीएफ का मतलब केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल है। यह 27 जुलाई, 1939 को क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में अस्तित्व में आया। यह 28 दिसम्बर, 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के अधिनियमन पर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल बन गया। यह भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधिकार के तहत कार्य करता है।
Q75. निम्नलिखित में से किस देश ने सितम्बर 2020 में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ ‘पैसेज ‘एक्सरसाइज‘ किया?
  • अमेरिका
  • रूस
  • भारत
  • चीन
Explanation: 75-(3) भारतीय नौसेना ने 23 से 24 सितम्बर, 2020 तक पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (RAN) के साथ एक मार्ग ( पैसेज) अभ्यास (PASSEX) किया। अभ्यास में ऑस्ट्रेलियाई पक्ष और भारतीय नौसेना के जहाजों सह्याद्री और कर्मुक से एचएमएएस होबार्ट की भागीदारी शामिल थी।