UP Police Constable Previous Year Question Papers pdf with solution year 2019 set 3 hindi
up police constable 2019 हिंदी
← All Question PapersClick an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 74 answered
Q1. त्रिलोचन शास्त्री को हिन्दी अकादमी का शालाका सम्मान कब प्रदान किया गया?
- सन् 1987-88
- सन् 1989-90
- सन् 1991-92
- सन् 1993-94
Explanation: 1-(2) त्रिलोचन शास्त्री को हिन्दी अकादमी का शलाका सम्मान सन् 1989-90 में प्रदान किया गया।
Q2. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 210 में निर्देशित है-
- संसद में प्रयुक्त होने वाली भाषा के बारे में
- विधानमंडल में प्रयुक्त होने वाली भाषा के बारे में
- राज्य की राजभाषा / राजभाषाओं के बारे में
- संघ की राजभाषा के बारे में
Explanation: 2-(2) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 210 में निर्देशित है भाग 17 में किसी बात के होते हुए भी, किन्तु अनुच्छेद 348 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, राज्य के विधान मंडल में कार्य राज्य की राजभाषा या राजभाषाओं में या हिन्दी में या अंग्रेजी में किया जाएगा। परंतु यथास्थिति विधान सभा का अध्यक्ष या विधान परिषद् का सभापति या उसका समकक्ष किसी सदस्य को अपनी मातृभाषा में सदन को संबोधित करने की अनुज्ञा दे सकेगा।
Q3. निम्नलिखित किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया‘ का प्रयोग हुआ है?
- मैं सोता हूँ
- मैं पाता हूँ
- उसने पीटा
- उसने खाई
Explanation: 3-(1) दिए गए वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया‘ विकल्प (1) मैं सोता हूँ में प्रयोग हुआ है।
Q4. ‘माँ की बहन‘ संबंध को बताने वाला एक सार्थक शब्द कौन-सा है ?
- चाची
- मौसी
- दादी
- नानी
Explanation: 4-(2) ‘माँ की बहन‘ से संबंध को बताने वाला एक सार्थक शब्द विकल्प (2) मौसी है। "1
Q5. ” रस से भरा ” विग्रह का सामासिक पद इनमें से कौन-सा है?
- रसीली
- रसायन
- रसपूरा
- रसभरा
Explanation: 5-(4) " रस से भरा विग्रह का सामासिक पद विकल्प (4) रसभरा होगा।
Q6. निम्नलिखित में समुदायवाचक विशेषण है-
- प्रत्येक
- दूना
- तीन
- चारों
Explanation: 6-(4) दिए गए विकल्पों में समुदाय वाचक विशेषण विकल्प (4) चारों है।
Q7. ‘बहुत बढ़ा-चढ़ा कर कही गई उक्ति‘ वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द चुनिए ।
- भूमिका
- प्रष्टव्य
- अवैतनिक
- अतिशयोक्ति
Explanation: 7-(4) ‘बहुत बढ़ा-चढ़ा कर कही गई उक्ति‘ वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द विकल्प (4) अतिशयोक्ति है।
Q8. दिए गए पर्यायवाची शब्दों में से वाक्य में आए रिक्त स्थान के लिए सही शब्द चुनिए । तिरंगा भारत का राष्ट्रीय
- निशान
- पताका
- चिह्न
- ध्वजे
Explanation: 8-(4) दिए गए पर्यायवाची शब्दों में से वाक्य में आए रिक्त स्थान के लिए सही शब्द विकल्प (4) ध्वज है। तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज है।
Q9. सन् 1968 में किस साहित्यकार को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था ?
- रामधारी सिंह ‘दिनकर‘
- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला‘
- सुमित्रानंदन पंत
- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय‘ निर्देश (1
Explanation: 9-(3) सन् 1968 में सुमित्रानंदन पंत को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था ।
Q10. निम्न में से कौन कल्पना और मानवीकरण की प्रवृत्तियों को भाषा में लिंग की उत्पत्ति का कारण नहीं मानता?
- हर्डर
- हम्बोल्ट
- ग्रिम
- अर्नाल्ड
Explanation: 10-(4) अर्नाल्ड कल्पना और मानवीकरण की प्रवृत्तियों को भाषा में लिंग की उत्पत्ति का कारण नहीं मानता।
Q11. भारतीय भाषा में ‘लिंग विषयक चिन्तन‘ की परम्परा किससे प्रारंभ होती है?
- पाणिनी
- अरस्तू
- ब्रुगमैन
- ब्लूमफील्ड
Explanation: 11-(1) भारतीय भाषा में लिंग विषयक चिन्तन की परम्परा विकल्प (1) पाणिनी से प्रारंभ होती है।
Q12. निम्न में कौन-सा विद्वान भारोपीय भाषाओं के संदर्भ में यह मानता है कि आ, ई प्रत्यय मूलरूप में स्त्रीलिंग को व्यक्त नहीं करते ?
- ब्रुगमैन
- हम्बोल्ट
- एडलंग
- अरस्तू
Explanation: 12-(1) विकल्प (1) ब्रुगमैन विद्वान भारोपीय भाषाओं के संदर्भ में यह मानता है कि ‘आ‘ ‘ई‘ प्रत्यय मूलरूप में स्त्रीलिंग को व्यक्त नहीं करते।
Q13. निम्न में कौन-सा विद्वान भाषा में लिंग का प्रयोग यादृच्छिक मानता है?
- रोष
- ब्रुगमैन
- हर्डर
- ब्लूमफील्ड
Explanation: 13-(4) विकल्प (4) ब्लूमफील्ड विद्वान भाषा में लिंग का प्रयोग यादृच्छिक मानता है।
Q14. संस्कृत के व्याकरण में लिंग निर्धारण का प्रमुख आधार हैं?
- शब्द
- अर्थ
- भाषायी जरूरत
- लैंगिक अस्मिता
Explanation: 14-(2) संस्कृत के व्याकरण में लिंग निर्धारण का प्रमुख आधार विकल्प अर्थ है।
Q15. नन्ददास इनमें से किस ग्रंथ के लेखक हैं?
- भाव विलास
- ललित ललाम
- रस मंजरी
- छत्रसाल शतक
Explanation: 15-(3) नन्ददास दिए गए ग्रंथों में रस मंजरी के लेखक हैं।
Q16. इनमें से कौन-सा ”मालगोदाम ” शब्द के समास विग्रह का सही रूप है?
- माल से गोदाम
- माल बनाने के लिए गोदाम
- माल के लिए गोदाम
- माल और गोदाम
Explanation: 16-(3) "मालगोदाम" शब्द का समास विग्रह का सही रूप विकल्प (4) माल के लिए गोदाम है।
Q17. दिए गए वाक्य के लिए अनावश्यक परसर्गों को हटा कर सही वाक्य छाँटें- छत पर से नीचे को गिर पड़ा।
- वह छत पर नीचे को गिर पड़ा।
- वह छत से नीचे गिर पड़ा।
- वह छत से नीचे को गिर पड़ा।
- वह छत पर नीचे गिर पड़ा।
Explanation: 17-(2) "वह छत पर से नीचे को गिर पड़ा‘ वाक्य के लिए अनावश्यक परसर्गो को हटा कर सही वाक्य के लिए दिए वाक्यों में से वाक्य (2) "वह छत से नीचे गिर पड़ा" सही है।
Q18. लोकोक्ति और उनके सही अर्थ वाले जोड़े के विकल्प की पहचान कीजिए। A B 1-पंचों का कहा a. फैसला मानना सिर माथे 2-हमारी बिल्ली हमी b. बीती बातें सुनकर से म्याऊँ भविष्य की सोचें 3-सहज पके सो c. समय पर ही काम मीठा होय. पूरा होता है। 4-बीती चाहि विचारि a. सहायता करने वाले देखने की सुधि पर रौब बनाना
- 1-d, 2-c, 3-b, 4-a
- 1-c, 2-a, 3-b, 4-d
- 1-b, 2-a, 3-d, 4-c
- 1-a, 2-d, 3-c, 4-b
Explanation: 18-(4) 1-a, 2- d, 3 - C, 4-b 1. पंचों का कहा सिर माथे 2. हमारी बिल्ली हमी से म्याऊँ. 3. सहज पके सो मीठा होय 4. बीती ताहि बिसारि दे आगे की सुधि ले
Q19. लोकोक्ति और उनके सही अर्थ वाले जोड़े के विकल्प की पहचान कीजिए। A B 1-गंगा गए गंगादास, a. अपनी असफलता जमना गए जमनादास पर खीजना 2-खिसियानी बिल्ली b. सिद्धांतहीन व्यक्ति खंभा नोचे 3-का बरखा जब कृषि सुखाने 4-तेते पाँव पसारिए जेती लंबी सौर c. आय के अनुसार खर्च करना d. समय के बाद सहायता मिलना
- 1-d, 2-c, 3-b, 4-a
- 1-c, 2-a, 3-b, 4-d
- 1-b, 2-a, 3-d, 4-c
- 1-a, 2-b, 3-c, 4-d
Explanation: 19-(3) a. फैसला मानना d. सहायता करने वाले पर रोब जमाना c. समय पर ही काम पूरा होता है b. बीती बातें भूलकर भविष्य की सोचें 1. गंगा गए गंगादास, b. सिद्धांतहीन व्यक्ति जमना गए जमनादास 2. खिसियानी बिल्ली a. अपनी असफलता खंभा नोचे 3. का बरखा जब कृषि सुखाने 4. तेते पाँव पसारिए जेती लंबी सौर पर खीमना d. समय के बाद | सहायता मिलना c. आय के अनुसार खर्च करना
Q20. ‘केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय‘ की स्थापना कब हुई ?
- सन् 1973
- सन् 1981
- सन् 1952
- सन् 1960
Explanation: 20-(4) ‘केन्द्रीय हिंदी निदेशालय की स्थापना सन् 1960 में हुई।
Q21. निम्नलिखित में से सही वाक्य की पहचान कीजिए।
- वह देर में सोकर उठता है।
- वह देर के साथ सोकर उठता है।
- वह देर तक सोकर उठता है।
- वह देर को सोकर उठता है।
Explanation: 21-(3) दिए गए वाक्यों में सही वाक्य विकल्प (3) वह देर तक सोकर उठता है।
Q22. निम्नलिखित में बहुवचन शब्द है-
- डिबिया
- हीरा
- प्याला
- समाचार
Explanation: 22-(4) दिए गए शब्दों में बहुवचन शब्द विकल्प (4) समाचार है।
Q23. निम्नलिखित में कौन-सा स्त्रीलिंग शब्द है?
- नमक
- लौंग
- भात
- पनीर
Explanation: 23-(2) दिए गए शब्दों में बहुवचन शब्द विकल्प (2) लौंग है।
Q24. ‘निरन्तरता-बोधक संयुक्त क्रिया का उदाहरण है?
- दे डालो
- पानी बरसने लगा
- बरसता रहता है
- पा लिया
Explanation: 24-(3) ‘निरन्तरता - बोधक‘ संयुक्त क्रिया का उदाहरण विकल्प (3) बरसता रहता है।
Q25. निम्नलिखित में कौन-सा पुल्लिंग शब्द है-
- गिलहरी
- कोयल
- खटमल
- मक्खी
Explanation: 25-(3) विकल्प (3) खटमल पुल्लिंग शब्द है।
Q26. निम्नलिखित में से सही वाक्य की पहचान कीजिए।
- दुश्मन ने गोले और तोपों से आक्रमण किया।
- दुश्मन ने गोलों और तोपों से किया। आक्रमण
- दुश्मन ने गोला और तोप से आक्रमण किया।
- दुश्मन ने गोले और तोपे से आक्रमण किया।
Explanation: 26-(2) दिए गए वाक्यों में सही वाक्य विकल्प (2) दुश्मन ने गोलों और तोपों से आक्रमण किया।
Q27. ‘रानी केतकी की कहानी‘ के लेखक हैं-
- रामप्रसाद निरंजनी
- सैयद इंशा अल्ला खाँ
- लल्लूजी लाल
- सदल मिथ
Explanation: 27-(2) ‘रानी केतकी की कहानी‘ के लेखक विकल्प (2) सैयद इंशा अल्ला खाँ है।
Q28. जिसके द्वारा कर्ता कोई काम करता है, उसे क्या कहते हैं?
- कर्म
- करण
- संप्रदान
- अपादान
Explanation: 28-(2) जिसके द्वारा कर्त्ता कोई काम करता है, उसे करण कारक कहते हैं।
Q29. निम्नलिखित वाक्य में आए खाली स्थान के लिए सही शब्द चुनिए- माँ ने बाजार से
- जलेबियाँ
- साड़ियाँ
- एक छाता खरीदे।
- बहुत कुछ
Explanation: 29-(4) दिए गए शब्दों में वाक्य के लिए प्रयुक्त शब्द विकल्प (4) बहुत कुछ" है । माँ ने बाजार से बहुत कुछ खरीदे ।
Q30. कुँवर नारायण को ज्ञानपीठ पुरस्कार किस वर्ष प्रदान किया गया था?
- सन् 2003
- सन् 2005
- सन् 2001
- सन् 2007
Explanation: 30-(2) कुँवर नारायण को ज्ञानपीठ पुरस्कार सन् 2005 में प्रदान किया गया था।
Q31. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘कामदेव ‘ का पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?
- मनोज
- अनंग
- मन्मथ
- निलय
Explanation: 31-(4) दिए गए विकल्पों में विकल्प (4) ‘मिलय‘, ‘कामदेव‘ का पर्यायवाची शब्द नहीं है। बल्कि मनोज़, अनंग, मन्यय ये सभी कामदेव के पर्यायवाची हैं।
Q32. हिन्दी अकादमी शलाका सम्मान की पुरस्कार . राशि है-
- 1 लाख
- 3 लाख
- 50 हजार
- 5 लाख
Explanation: 32-(4) हिंदी अकादमी शलाका समान की पुरस्कार राशि - विकल्प (4) 5 लाख रूपये है।
Q33. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना नरोत्तमदास की है?
- सुदामाचरित
- हनुमाषाटक
- रुक्मिणी मंगल
- जानकी मंगल
Explanation: 33-(1) नरोत्तमदास की रचना विकल्प (1) सुदामाचरित हैं।
Q34. निम्न में से ‘पुष्टिमार्गीय भक्ति-संप्रदाय‘ की स्थापना किसने किया?
- रामानुजाचार्य
- विट्ठलनाथ
- सूरदास
- वल्लभाचार्य
Explanation: 34-(4) पुष्टिमार्गीय भक्ति - सम्प्रदाय‘ की स्थापना विकल्प (4) बल्लभाचार्य ने किया।
Q35. निम्नलिखित में कौन-सा गुणवाचक विशेषण नहीं है?
- सच्ची बात
- मनों अनाज
- गोल आँखें
- गुलाबी रंग
Explanation: 35-(2) "मनों अनाज‘ गुणवाचक विशेषण नहीं है।
Q36. निम्नलिखित वाक्य में आए खाली स्थान के लिए सही शब्द चुनिए- उद्यमी कभी भी हाथ पर नहीं बैठते है, वे तो कुछ करके ही दिखाते हैं।
- सामान रखे
- पैसे रखे
- हाथ धरे
- पैर रखे
Explanation: 36-(3) उद्यमी कभी भी हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठते है, वे तो कुछ करके ही दिखाते हैं।
Q37. ‘कोई आया था।‘ वाक्य में कौन-सा सर्वनाम-भेद का प्रयोग हुआ है ?
- प्रश्नवाचक
- पुरुषवाचक
- निजवाचक
- अनिश्चयवाचक SECTION-2 सामान्य ज्ञान
Explanation: 37-(4) ‘कोई आया था‘ वाक्य में विकल्प (4) अनिश्चय वाचक सर्वनाम - भेद का हुआ है। प्रयोग
Q114. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, दिए गए शब्द के विपरीत अर्थ वाला विकल्प चुनिए । संयोग
- वियोग
- अवशेष
- दुरुपयोग
- मिलन
Explanation: 114-(1) संयोग का विपरीत अर्थ वियोग होगा। संयोग का अर्थ किसी व्यक्ति का मिलना, वियोग का अर्थ - किसी व्यक्ति की विरह की अवस्था (बिछुड़ना) से होता है।
Q115. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो सही संधि-विच्छेद वाला विकल्प है। उल्लास
- उत् + लास
- उल + लास
- उल्ल + आस
- उल + आलास
Explanation: 115-(1) ‘उल्लास‘ का सन्धि विच्छेद उत् + लास = उल्लास सन्धि बनाने का नियम ( त् + ल = इसमें व्यंजन सन्धि होगी। ल्ल )
Q116. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से उस विकल्प का चयन करें जो शब्द का सबसे अच्छा विकल्प है। पतन
- पत्ता
- गिरना
- पुत्र
- घर
Explanation: 116-(2) ‘पतन‘ का अर्थ- नीचे गिरना होता है।
Q117. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द का सही समान अर्थ वाला शब्द है। नाश
- तबाही
- उत्कर्ष
- उत्थान
- नवीन
Explanation: 117-(1) ‘नाश‘ का समान अर्थ तबाही होता है जिसका अर्थ सब कुछ बर्बाद होना भी होता है।
Q118. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो दिए गए पद्य के उचित अलंकार रूप का सबसे अच्छा विकल्प है। काली घटा का घमंड घटा
- यमक अलंकार
- अतिशयोक्ति अलंकार
- उत्प्रेक्षा अलंकार
- उपमा अलंकार
Explanation: 118-(1) ‘काली घटा का घमंड घटा‘ में यमक अलंकार होगा। जहाँ एक शब्द बार-बार आए किन्तु उसका अर्थ बदल जाए वहाँ वह यमक अलंकार होता है। जैसे- काली घटा का घमंड घटा = यहाँ पहली घटा का अर्थ- बादल, दूसरी घटा का अर्थ-कम हुआ होता है।
Q119. निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन करें जो रेखांकित शब्दों के सही अव्यय के भेद हो दरवाजे के बाहर कोई खड़ा है।
- समुच्चय बोधक अव्यय
- विस्मयादिबोधक अव्यय
- सम्बन्ध बोधक अव्यय
- निपात
Explanation: 119-(3) जो अव्यय किसी संज्ञा के बाद आकर उस संज्ञा का सम्बन्ध वाक्य के किसी दूसरे शब्द से दिखाते हैं उन्हें सम्बन्ध बोधक अव्यय कहते हैं। जैसे - दरवाजे के बाहर कोई खड़ा है।
Q120. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन करें अशुद्ध वाक्य के शुद्ध रूप का सबसे अच्छा विकल्प है। मैंने गाँव जाना है।
- , मैं गाँव जाना है.
- मुझे गाँव जाना है
- मेको गाँव जाना है
- मेरे को गाँव जाना है
Explanation: 120-(2) दिए गए विकल्प में शुद्ध वाक्य ‘मुझे गाँव जाना है।‘ होगा ।
Q121. छंद में प्रयुक्त अक्षर को क्या कहा जाता है ?
- व्यंजन
- चरण
- मात्रा
- वर्ण
Explanation: 121-(4) छंद के चरणों को वर्णों की गणना के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है। छंद में जो अक्षर प्रयोग होते हैं उन्हें वर्ण कहते हैं।
Q122. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है। लोहा मानना
- मूर्ख बनाना
- प्रभाव मानना
- हार मानना
- लाभ होना
Explanation: 122-(2) ‘लोहा मानना‘ मुहावरे का अर्थ ‘प्रभाव मानना‘ होता है।
Q123. रसों का राजा किस रस को माना जाता है ?
- करुण रस
- श्रृंगार रस
- वीर रस
- हास्य रस
Explanation: 123-(2) श्रृंगार रस को रसराज या रसपति कहा गया है। मुख्यत: श्रृंगार रस को संयोग तथा विप्रलंभ/वियोग के नाम से दो भागों में विभाजित किया जाता है। श्रृंगार रस का स्थायी भाव- ‘रति‘ है।
Q124. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से. उस सही विकल्प का चयन करें जो निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन वाला सही विकल्प है। आप इस किताब को पढ़े हैं ? (कर्मवाच्य)
- इस किताब को आप के द्वारा पढ़ा गया है
- क्या आपने इस किताब को पढ़ा
- यह किताब आपके द्वारा पढ़ी गई
- आपने यह किताब पढ़ी
Explanation: 124-(1) कर्मवाच्य वाक्य में वाक्यों में कर्म प्रमुख होता है और क्रिया के लिंग एवं वचन उसी कर्त्ता के अनुसार होते हैं। दिए गए वाक्य कर्मवाच्य में ‘इस किताब को आप के द्वारा पढ़ा गया है‘ होगा।
Q125. किसी के द्वारा कहे गए वचन को ज्यों का त्यों लिखने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है ?
- योजक
- उद्धरण
- अल्प विराम
- अर्ध विराम
Explanation: 125-(2) जब दिए गए वाक्य में वचन को ज्यों का त्यों लिखा जाता है तो वह चिन्ह उद्धरण कहलाता है।
Q126. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, दिए गए शब्द के सही समास वाला विकल्प पहचानिये । चंद्रशेखर
- चंद्र है शिखर पर जिसके
- चंद्र है जिसका नाम
- चंद्र के समान है जो
- चंद्र के जैसा है जो
Explanation: 126-(1) इस समास में कोई भी पद प्रदान नहीं होता अपितु कोई नवीन शब्द ही प्रधानता प्राप्त करता है जैसे- चन्द्रशेखर- चन्द्र है शिखर पर जिसके ।
Q127. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें उस विकल्प का चयन करें जो शब्द वाक्य का सबसे अच्छा ‘एक शब्द‘ विकल्प है। जिसका उत्साह नष्ट हो गया हो
- उत्साही
- उद्यमी
- हतोत्साहित
- जिज्ञासु
Explanation: 127-(3) दिया गया वाक्य एक शब्द में हतोत्साहित होगा। वह व्यक्ति जिसका उत्साह नष्ट हो गया हो वह हतोत्साहित कहलाता है।
Q128. निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से एक शब्द, दिए गए अनेकार्थी शब्द का एक अर्थ है। उस शब्द को चुनें। जलज
Explanation: 128-(2) ऐसे शब्द, जिनके अनेक अर्थ होते हैं, अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं। जलज का अनेकार्थी शब्द है- कमल, मोती, शंख, मछली, जोंक, चन्द्रमा, सेवार आदि ।
Q129. निम्नलिखित
- बच्चे गृह कार्य किए बिना खेलने लग गए
- मछली
- बच्चे गृह कार्य करके खेलने लगे
- हाथी प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल
Explanation: 129-(3) दिया गया वाक्य पूर्वकालिक क्रिया में ‘बच्चे गृहकार्य करके खेलने लगे‘ होगा।
Q130. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, रेखांकित पद के उचित कारक को पहचानिए | हे प्रभु! रक्षा कीजिए ।
- सम्बोधन कारक
- अधिकरण कारक
- सम्बन्ध कारक
- कर्म कारक
Explanation: 130-(1) दिए गए वाक्य में सम्बोधन कारक होगा क्योंकि सम्बोधन के लिए (हे! अरे ). का प्रयोग होता है, जिसका अर्थ किसी को पुकारना या बुलाना होता है।
Q131. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन वाला सही विकल्प है। बच्चों ने खेल खेला। (भविष्य काल )
- बच्चे खेल, खेल चुके
- बच्चे खेल रहे हैं
- बच्चे खेल चुके होंगे
- बच्चे खेल खेलेंगे
Explanation: 131-(4) दिया गया वाक्य भविष्य काल में बच्चे खेल खेलेंगे होगा।
Q132. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द का सही स्त्रीलिंग शब्द है। राजपूत
- राजपूतानी
- रजपूताई
- राजपूतरीन
- राजपूती
Explanation: 132-(1) दिया गया शब्द ‘राजपूत‘ का स्त्रीलिंग ‘राजपूतानी‘ होगा।
Q133. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द का सही स्त्रीलिंग शब्द है। तपस्वी
- तपस्विनी
- तपस्वीनि
- तपस्वीन
- तपस्व
Explanation: 133-(1) दिए गए शब्द का स्त्रीलिंग में परिवर्तन करने पर तपस्वी का तपस्विनी होगा।
Q134. नीचे दिए गए शब्द का सही बहुवचन रूप वाला विकल्प पहचानिए। तलवार
- तलवारें
- तलवारों
- तलवार
- तलवारे
Explanation: 134-(1) तलवार का बहुवचन तलवारें होगा ।
Q135. ह्रस्व एवं दीर्घ इनमें से किसके प्रकार हैं ?
- स्वर
- व्यंजन
- वर्णमाला
- संयुक्त व्यंजन
Explanation: 135-(1) स्वर तीन प्रकार के होते हैं- (i) ह्रस्व स्वर (लघु स्वर), (ii) दीर्घ स्वर, (iii) प्लुत स्वर ।
Q136. इनमें से कौन-सा ऊष्म व्यंजन हैं ?
- य
- प
- श
- ट
Explanation: 136-(3) व्यंजन तीन प्रकार के होते हैं- 1. स्पर्श व्यंजन 2. अन्तस्थ व्यंजन 3. ऊष्म व्यंजन ऊष्म व्यंजन की संख्या चार होती है- स, ष, श, ह
Q137. दी गई जोड़ियों में कौन-सी जोड़ी सही संझा एवं उससे बनने वाले विशेषण शब्द की है ?
- पक्ष - पाक्षिक
- प्रेम-प्यार
- सुख-दुःख
- स्वर्ण- सोना
Explanation: 137-(1) दी गई जोड़ियों में से सही संज्ञा एवं उससे बनने वाले विशेषण शब्द पक्ष- पाक्षिक है।
Q138. सर्वनाम वाले वाक्यों में लिंग का पता किससे चलता है ?
- क्रिया
- कर्म
- कर्ता
- वचन
Explanation: 138-(1) सर्वनाम वाले वाक्यों में लिंग का पता क्रिया के द्वारा चलता है जैसे- मैं, खाना खाती हूँ, मैं खाना खाता हूँ।
Q139. जायसी द्वारा रचित प्रसिद्ध रचना कौन-सी है ?
- पद्मावत
- रस विलास
- विज्ञानगीता
- श्रृंगार लहरी.
Explanation: 139-(1) पद्यावत हिन्दी साहित्य के अन्तर्गत सूफी परम्परा का प्रसिद्ध महाकाव्य है। इसके रचना ‘मलिक मोहम्मद जायसी‘ हैं। दोहा और चौपाई छन्द में लिखे गए इस महाकाव्य की भाषा अवधी है।
Q140. ‘ भारत दुर्दशा‘ किस प्रसिद्ध लेखक द्वारा रचित उपन्यास है ?
- वृन्दावनलाल शर्मा
- देवकीनंदन खत्री
- अयोध्या सिंह
- भारतेन्दु हरिश्चंद्र
Explanation: 140-(4) ‘भारत दुर्दशा‘ भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के द्वारा रचित उपन्यास है।
Q141. नीचे दी गई रचनाएँ किस कवि की है? चिदंबरा / उत्तरा/काला और बूढ़ा चाँद / पल्लव
- सुमित्रानंदन पन्त
- अज्ञेय
- केदारनाथ सिंह
- सुभद्रा कुमारी चौहान
Explanation: 141-(1) सुमित्रानन्दन पंत हिन्दी साहित्य के छायावादी युग के प्रमुख स्तम्भ (कवि ) थे। सुमित्रानन्दन पंत द्वारा रचित मुख्य रचनाएँ - चिदम्बरा, उत्तरा, काला और बूढ़ा चाँद, पल्लव आदि हैं। इन्हें अपनी रचनाओं के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार, पद्मभूषण पुरस्कार आदि मिले हैं।
Q142. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना को किस रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था ?
- खूंटियों पर टंगे लोग
- जंगल का दर्द
- क्या कह कर पुकारूँ
- गर्म हवाएँ निर्देश (143-147) : नीचे दिए गए गद्यां
Explanation: 142-(1) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना को सन् 1983 में कविता संग्रह ‘खूंटियों पर टंगे लोग‘ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था।
Q143. किष्किन्धा का भाग किसके शासन का हिस्सा था ?
- बलि
- बाली
- कृष्णदेव राय
- बहमनी राज्यों
Explanation: 143-(1) दिए गए गद्यांश के अनुसार किष्किन्धा का भाग बालि शासित क्षेत्र का हिस्सा था।
Q144. किसने हम्पी को स्वप्नों की नगरी कहा था ?
- ब्रिटिश इतिहासकार डोमिंग पेस
- पुर्तगाली इतिहासकार डोमिंग पेस
- बानर साम्राज्य के शासकों ने
- पौराणिक पात्रों ने
Explanation: 144-(2) पुर्तगाली इतिहास ‘डोमिंग पेस‘ ने हम्पी को सपनों की नगरी कहा था।
Q145. हम्पी साम्राज्य की शक्ति का पतन कैसे हुआ ?
- आपसी मनमुटाव
- आपसी झगड़ा
- संयुक्त आक्रमण
- आपसी फूट
Explanation: 145-(3) हम्पी साम्राज्य की शक्ति का पतन पड़ोसी राज्यों के संघ के 1565 के संयुक्त आक्रमण से आरम्भ हुआ।
Q146. विजयनगर के भग्नावशेष कैसी दृश्यावली के बीच फैले हैं ?
- जनशून्य
- भीड़भाड़
- सघन
- हरियाली
Explanation: 146-(1) विजयनगर भग्नावशेष निर्जन दृश्यावली के बीच फैले हैं।
Q147. विरूपाक्ष का समानार्थी शब्द पहचानिए ?
- विलक्षण नेत्रों वाला
- निर्जन
- गुस्सैल स्वभाव वाला
- शक्तिशाली
Explanation: 147-(1) विरूपाक्ष का समानार्थी शब्द "विलक्षण नेत्रों वाला" होता है।
Q148. निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सही विकल्प है। उपसर्ग शब्द के
- अंत
- आरंभ
- क्रिया में लगते हैं।
- आठ
Explanation: 148-(2) उपसर्ग शब्द के आरम्भ जुड़कर उनका अर्थ परिवर्तित कर देते हैं जैसे- अप, पर, प्त।
Q149. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से एक शब्द दिए गए शब्द का सही तदभव रूप है। कपोत
- गाल
- कबूतर
- काम
- काज
Explanation: 149-(2) दिए गए शब्दों में से कपोत का तद्भव रूप होगा। कपोत- कबूतर |
Q150. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से नहीं बना है।
- चिकनाहट
- चाँदनी
- खटास
- बखूबी
Explanation: 150-(4) दिए गए विकल्पों में से ‘बखुबी‘ में किसी भी प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है।