UP Police Constable Previous Year Question Papers pdf with solution year 2020 set 1 hindi
up police constable 2020 हिंदी
← All Question PapersClick an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 37 answered
Instruction: निर्देश (1-5): निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर - ‘हमारे यहाँ के विद्वान पुनर्जागरण पर ही इतना अधिक ध्यान देते हैं कि यदि हम उसे पढ़ें तो अतीत के विषय में जानने की हमारी लालसा और बढ़ जाती है। हमें यह अनुभव कराया गया कि संपूर्ण भारत रामकृष्ण, विवेकानंद और दयानंद जैसे महापुरुषों की मंडली है। हमें यह भी अनुभव कराया गया कि औरतों की दशा बहुत अच्छी थी और जातीयता को प्राणघातक मान लिया गया था। इसके अलावा कुछ दूसरी चीजें भी उस दौरान घटित हुई, जिसके बारे में हम बात नहीं करते। एक हिंदी भाषी प्रांत में दयानंद को जूतों की माला से स्वागत किया गया था। जब ‘आर्यसमाज‘ और ‘ब्रह्मसमाज‘ मौजूद था, उसी समय ‘सनातन धर्म सभा‘ और ‘भारत ध सभा भी स्थापित हुआ । दयानंद शास्त्रार्थ में हरा दिए गए। कट्टरपंथी और रूढ़िवादी लोगों ने नये विचारों का विरोध किया। बाद में ब्रह्मसमाज भी अत्यधिक पुरातनपंथी हो गया। राजा राममोहन राय के बारे में कहा जाता है कि जब वे मृत्युशय्या पर थे तो उन्हें भागीरथी के तट पर लाया गया। उनके चारों तरफ खड़े लोगों ने उनसे पूछा कि वे लोग उनके लिए क्या कर सकते है? तो उन्होंने अपने पूरे शरीर पर राध कृष्ण लिखने को कहा। जिन लोगों ने धार्मिक सुधार के लिए विद्रोह किया वे अत्यधिक पुरातनपंथी निकले। आंदोलन के अंतिम दिनों में ब्रह्मसमाज के अनुयायी हठधर्मी हो गए थे। बाद में बहुत सारे ब्रह्मसमाजी कम्युनिस्ट और मार्क्सवादी हो गए।
Q1. अतीत के विषय में जानने की लालसा कब और बढ़ जाती है? (1) ब्रह्मसमाज के विचारों को पढ़कर (2) आर्यसमाज के विचारों को पढ़कर (3) विवेकानंद के विचारों को पढ़कर (4) भारतीय विद्वानों के पुनर्जागरण संबंधी विचारों को पढ़कर
- (1) ब्रह्मसमाज के विचारों को पढ़कर
- (2) आर्यसमाज के विचारों को पढ़कर
- (3) विवेकानंद के विचारों को पढ़कर
- (4) भारतीय विद्वानों के पुनर्जागरण संबंधी विचारों को पढ़कर
Explanation: 1-(4) प्रस्तुत अनुच्छेद के अनुसार, अतीत के विषय में जानने की लालसा भारतीय विद्वानों के पुनर्जागरण संबंधी विचारों को पढ़कर बढ़ जाती है।
Q2. जूतों की माला से किसका स्वागत किया गया था? (1) दयानंद (2) विवेकानंद (3) राममोहन राय (4) रामकृष्ण परमहंस
Explanation: 2-(1) उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार एक हिन्दी भाषी प्रांत में ‘दयानंद‘ को जूतों की माला से स्वागत किया गया था।
Q3. बाद में कौन-सी संस्था अत्यधिक पुरातनपंथी हो गयी? (1) सनातन धर्म सभा (2) रामकृष्ण परमहंस मिशन (3) ब्रह्मसमाज (4) भारत धर्मसभा
Explanation: 3-(3) कट्टरपंथी और रूढ़िवादी लोगों द्वारा नए विचारों के विरोध के फलस्वरूप ब्रह्म समाज भी अत्यधिक पुरातनपंथी हो गया।
Q4. ब्रह्मसमाज के संदर्भ में असत्य कथन है? (1) बाद में बहुत सारे ब्रह्मसमाजी मार्क्सवादी हो गए थे। (2) ब्रह्मसमाज की स्थापना दयानंद सरस्वती ने किया था। (3) बाद में ब्रह्मसमाज भी अत्यधिक पुरातनपंथी हो गया। (4) अंतिम दिनों में ब्रह्मसमाज के अनुयायी हठधर्मी हो गए थे।
Explanation: 4-(2) ‘ब्रह्म समाज‘ की स्थापना राजा राममोहन राय ने की थी, जबकि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी। विकल्प में दिए गए अन्य कथन सत्य हैं।
Q5. निम्न में कौन-सा विद्वान शास्त्रार्थ में हरा दिया गया था ? | (1) विवेकानंद (2) रामकृष्ण परमहंस (3) राममोहन राय - (4) दयानंद
Explanation: 5-(4) प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार, दयानंद सरस्वती को शास्त्रार्थ में हरा दिया गया था।
Q6. निम्नलिखित में से कौन-सा संधि विच्छेद का एक गलत उदाहरण है?
- महा + ओज
- पौ+अक
- नौ+इक
- परो+उपकार
Explanation: 6-(4) ‘परोपकार‘ का संधि विच्छेद पर + उपकार‘ होगा ‘परोपकार‘ में ‘गुण संधि है। महा+औज-: महौज पौ + अक: पावक - : नाविक को नौ + इक
Q7. इनमें से ‘जो पहले कभी न हुआ हो‘ को . व्यक्त करने वाला कौन-सा एक शब्द हैं?
- अभूतपूर्व
- भूतपूर्व
- अनादी
- अद्वितीय
Explanation: 7-(1) ‘जो पहले कभी न हुआ हो‘, व्यक्त करने वाला एक शब्द ‘अभूतपूर्व‘ होगा।
Q8. निम्नलिखित वाक्य में आए खाली स्थान के लिए सही शब्द चुनिए- घर चला गया। अभिषेक
- किसके
- अपने-आप
- इस
- उस
Explanation: 8-(2) दिए गए वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उचित शब्द ‘अपने आप‘ है। पूर्ण वाक्य : अभिषेक अपने आप घर चल गया।
Q9. निम्न उपन्यासों में कौन-सा मृदुला गर्ग द्वारा रचित नहीं हैं?
- उसके हिस्से की धूप
- रुकोगी नही राधिका
- चित्त कोबरा
- मैं और मैं
Explanation: 9-(2) ‘रूकोगी नहीं राधिका‘ उषा प्रियंवद द्वारा रचित लघु उपन्यास है। मृदुला गर्ग द्वारा रचित प्रमुख रचनाएँ हैं- “उसके हिस्से की धूप‘, ‘कठगुलाब‘ ‘चित्तकोबरा‘, ‘मिलजुल मन‘, ‘वंशज‘ ‘अनित्य‘ आदि।
Q10. ‘बाग-बाग होना‘ मुहावरे का सही अर्थ होगा-
- आसान काम-
- हरियाली छाना
- खुश होना
- कार्य सिद्ध होना
Explanation: 10-(3) ‘बाग-बाग होना‘ मुहावरे का सह अर्थ ‘खुश होना‘ है। वाक्य प्रयोगः- जब रमेश अपनी कक्षा प्रथम आया तो उसके माता-पिता दिल बाग-बाग हो गया।
Q11. सुधी, मनीषी, बुध निम्नलिखित में से किसके पर्यायवाची शब्द हैं?
- पंडित
- धनी
- पति
- गुरु
Explanation: 11-(4) ‘सुधी‘, ‘मनीषी‘, ‘बुध‘ शब्द ‘गुरु‘ के पर्यायवाची है। गुरु के अन्य पर्यायवाची शब्द- कोविद, शास्त्रवेत्ता, मर्मज्ञ, प्रज्ञ, धीमान्, ज्ञानी, सुज्ञ आदि ।
Q12. ‘पयोधि‘: ‘सिंधु‘, ‘वारीश‘ किसके पर्यायवाची शब्द हैं?
- मेघ
- समुद्र
- नदी
- गंगा
Explanation: 12-(2) ‘पयोधि‘, ‘सिंधु‘, वारीश‘ शब्द ‘समुद्र‘ के पर्यायवाची हैं। समुद्र के अन्य पर्यायवाची हैं - सागर, पारावार, रत्नाकार, जलधि, नदीश आदि ।
Q13. ‘मलबे का मालिक‘ कहानी के कहानीकार
- राजेंद्र यादव
- मोहन यादव
- कमलेश्वर
- निर्मल वर्मा
Explanation: 13-(2) ‘मलवे का मालिक‘ कहानी के कहानीकार ‘मोहन राकेश‘ है। ‘मोहन राकेश‘ नई कहानी आंदोलन के सशक्त हस्ताक्षर हैं। इनके द्वारा रचित प्रमुख कृतियाँ हैं- - आषाढ़ का एक दिन, आधे-अधूरे, लहरों के राजहंस (नाटक), अंतराल, न आने वाला कल, अंधेरे बंद कमरे (उपन्यास), आखिरी चट्टान (यात्रा - वृत्तांत) ।
Q14. ”वधूत्सव” का संधि विच्छेद रूप क्या है?
- वद + उत्सव
- वध+ उत्सव
- वधू+उत्सव
- वधो+उत्सव
Explanation: 14-(3) ‘वधूत्सव‘ का संधि-विच्छेद ‘वद्यू + उत्सव‘ है। वधूत्सव ( ऊ + उ = ऊ) में दीर्घ संधि है।
Q15. निम्नलिखित में से सही वाक्य की पहचान कीजिए ।
- वह क्या जाने कि मैं कैसे जी रहा हूँ।
- वह कैसे जाने कि क्या मैं जी रहा हूँ।
- वह क्या जाने कि मैं कैसे जी रहा हूँ।
- वे क्या जाने कि मैं कैसे जी रहा हैं।
Explanation: 15-(3) दिए गए वाक्यों में से शुद्ध वाक्य है- ‘वह क्या जाने कि मैं कैसे रहा हूँ।‘
Q16. जिस पर क्रिया का प्रभाव पड़े, उसे क्या कहते है?
- कर्ता
- करण
- कर्म
- अपादान
Explanation: 16-(3) क्रिया के कार्य का फल जिस पर पड़ता है, वह ‘कर्म कारक‘ कहलाता है। इसका विभक्ति चिह्न ‘को‘ है।
Q17. निम्न में से किस साहित्यकार को ‘प्रेमचंद की कहानियों का काल - क्रमानुसार ‘अध्ययन‘ के लिए ‘व्यास सम्मान‘ प्रदान किया गया है?
- गोपेश्वर सिंह
- वीरभारत तलवार
- कमल किशोर गोयनका
- वीरेंद्र यादव
Explanation: 17-(3) वर्ष 2014 का व्यास सम्मान ‘कमल किशोर गोयनका‘ को उनकी रचना ‘प्रेमचंद की कहानियों का काल - क्रमानुसार अध्ययन‘ के लिए दिया गया।
Q18. ‘निंदा‘ का विलोम शब्द है-
- स्तुति
- राग
- द्वेष
- सम्मान
Explanation: 18-(1) ‘निंदा‘ का विलोम शब्द ‘स्तुति‘ है। ‘सम्मान‘ का विलोम ‘अपमान‘ तथा ‘द्वेष‘ का विलोम ‘राग‘ होगा।
Q19. किस वर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कार नहीं दिया गया ?
Explanation: 19-(2) ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार‘ भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक साहित्यिक समान है, जो भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं एवं राजस्थानी और अंग्रेजी भाषा सहित कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारंभ 1955 ई० में हुआ। वर्ष 1962 में इस प्रकार का वितरण नहीं किया गया था।
Q20. निम्नलिखित में तखव शब्द कौन-सा है?
- विकार
- दंड
- कोकिला
- नींद
Explanation: 20-(4) दिए गए विकल्पों में से ‘नींद‘ तद्भव शब्द है। ‘नींद‘ का तत्सम ‘निद्रा‘ होगा। ‘दंड‘ का तद्भव ‘डंडा‘ तथा ‘कोकिला‘ का तद्भव रूप ‘कोयल‘ होगा।
Q21. निम्नलिखित वाक्य में आए खाली स्थान के लिए सही शब्द चुनिए- गिलास _तोड़ा?
- तुमने
- उसने
- किसने
- इसने
Explanation: 21-(3) दिए गए वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उपयुक्त शब्द ‘किसने‘ होगा। पूर्ण वाक्य :- गिलास किसने तोड़ा ?
Q22. ‘विरोधी पक्ष का‘ वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द कौन-सा है?
- पक्षपाती
- विपक्षी
- पक्षघाती
- द्विपक्षी
Explanation: 22-(2) ‘विरोधी पक्ष का‘ वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द ‘विपक्षी‘ है।
Q23. सन् 2019 में ‘व्यास सम्मान‘ किसे प्रदान - किया गया?
- नासिरा शर्मा
- लीलाधर जगूड़ी
- ममता कालिया
- नरेन्द्र कोहली
Explanation: 23-(1) 2019 का व्यास सम्मान हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका ‘नासिरा शर्मा‘ को उनके उपन्यास ‘कागज की नाव‘ के लिए दिया गया। वर्ष 2016 में इन्हें ‘पारिजात‘ उपन्यास के लिए ‘साहित्य अकादमी ‘पुरस्कार‘ से सम्मानित किया गया।
Q24. निम्नलिखित में कौन-सा तत्सम - तखव जोड़ी का सही विकल्प नहीं है?
- सूत्र -सूत
- हस्त - हाथ
- चक्रं गोला
- ग्राहक - गाहक
Explanation: 24-(3) दिए गए तत्सम - तद्भव युग्म में से ‘चक्र - गोला‘ सही नहीं है। ‘चक्र‘ का तद्भव ‘चक्का‘ होगा।
Q25. पुरुषोत्तम अग्रवाल को उनकी किस रचना के लिए ‘देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान‘ प्रदान किया गया?
- विचार का अनंत
- तीसरा रुख .
- संस्कृतिः वर्चस्व और प्रतिरोध
- अकथ कहानी प्रेम की: कबीर की कविता और उनका समय
Explanation: 25-(2) ‘पुरुषोत्तम अग्रवाल‘ हिन्दी के प्रमुख कवि, आलोचक एवं कथाकार हैं। इन्हें 1996 ई० में अपनी आलोचना पुस्तक ‘तीसरा रूख‘ के लिए ‘देवी शंकर अवस्थी सम्मान‘ से सम्मानित किया गया।
Q26. ‘ अवधी बोली‘ का अन्य नाम है-
- कोसली
- बनाफरी
- बैगानी
- मधेसी
Explanation: 26-(1) ‘अवधी‘ हिन्दी क्षेत्र की एक उपभाषा है। कोसल क्षेत्र की भाषा होने के कारण इसे ‘कोसली के नाम से जाना जाता है, इसका अन्य नाम ‘बैसवाड़ी‘ भी मिलता है । गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस तथा जायसी की ‘पद्मावत‘ की भाषा अवधी है।
Q27. वाक्य में काम करने वाले को क्या कहते हैं?
- कर्ता
- करण
- कर्म
- क्रिया
Explanation: 27-(1) वाक्य में काम करने वाले को ‘कर्त्ता‘ कहते हैं। कर्त्ता का विभक्ति चिह्न ‘ने‘ है। जिसपर काम का प्रभाव पड़ें उसे ‘कर्म‘ कहते हैं। कर्म का विभक्ति चिह्न ‘को‘ है। जिसके द्वारा कर्ता काम करे उसे ‘करण‘ " कहते हैं। ‘करण‘ का विभक्ति चिह्न ‘से द्वारा‘ होता है।
Q28. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द तत्सम है?
- उज्ज्वल
- इकट्ठा
- कँव
- उपरोक्त
Explanation: 28-(1) दिए गए विकल्पों में से ‘उज्ज्वल‘. शब्द तत्सम है। ‘इकट्टा‘ का तत्सम रूप ‘एकत्र‘ तथा ‘कँवल‘ का तत्सम रूप ‘कमल‘ होगा।
Q29. ‘मैं भंगी हूँ‘ आत्मकथा के लेखक हैं?
- सूरजपाल चौहान
- मोहनदास नैमिशराय
- भगवान दास
- ओमप्रकाश वाल्मीकि
Explanation: 29-(3) ‘मैं भंगी हूँ‘ भगवान दास की आत्मकथा है। यह एक दलित आत्मकथा है। इस आत्मकथा का प्रकाशन 1981 में हुआ, जो दलित साहित्य में एक कालजयी कृति बन चुकी है।
Q30. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प शब्द और उनके विलोम शब्द की सही जोड़ी नहीं है?
- राग-विराग
- व्यष्टि समष्टि
- बच्चा जवान
- उत्तम - अधम
Explanation: 30-(3) ‘बच्चा‘ शब्द का विलोम ‘बूढ़ा ‘ होगा। ‘राग-विराग‘ व्यष्टि - समष्टि, उत्तम अधम विकल्प युग्म सही है।
Q31. लोकोक्ति और उनके सही अर्थ वाले जोड़े के विकल्प की पहचान कीजिए ।
- चोर की दाढ़ी में तिनका
- नाच ना जाने आँगन टेढ़ा
- नेकी कर दरिया में डाल
Explanation: 31-(4) सही सुमेलन इस प्रकार है- (1) चित्त भी मेरी पट भी मेरी दोनों ओर से लाभ चाहना । (2) चोर की दाढ़ी में तिनका अपराधी भयभीत रहता है। (3) नाच न जाने आँगन टेढ़ा - अयोग्यता का दोष दूसरों को देना । (a) (b) (c) (4) नेकी कर दरिया में डाल - (d) भला करके भूल जाना चाहिए ।
Q32. निम्न में से कौन-सा कवि भारतेन्दु युगीन नहीं हैं?
- बद्रीनारायण चौधरी ‘प्रेमधन
- ठाकुर जगमोहन सिंह
- पंडित अंबिकादत्त व्यास
- श्रीधर पाठक
Explanation: 32-(4) भारतेन्दु युगीन प्रमुख कवियों में भारतेन्दु हरिश्चंद्र, बद्री नारायण प्रेमधन, प्रताप नारायण मिश्र, राधाकृष्ण दास, अम्बिका दत्त व्यास और ठाकुर जगमोहन सिंह शामिल थे।
Q33. मार्तण्ड, अर्क, अंशुमाली निम्नलिखित में से किसके पर्यायवाची शब्द हैं?
- रोशनी
- चन्द्र
- सूर्य
- रेखा
Explanation: 33-(3) मार्तण्ड, अर्क, अंशुमाली शब्द ‘सूर्य‘ के पर्यायवाची है। ‘सूर्य‘ के अन्य पर्यायवाची हैं - रश्मि, दिनकर, आदित्य, पतंग, दिवाकर, भानु आदि।
Q34. निम्नलिखित में से सही वाक्य की पहचान कीजिए ।
- मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा ।
- मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा ।
- मैं रविवार की तुम्हारे घर को आऊँगा ।
- मैं रविवार दिन को तुम्हारे घर आऊँगा।
Explanation: 34-(2) दिए गए विकल्पों में से सही वाक्य है- ‘मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा । ‘
Q35. भारतीय संविधान में 22 भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है, जिनमें यह भाषा शामिल नहीं है?
- मैथिली
- मणिपुरी
- बोडो
- भोजपुरी
Explanation: 35-(4) प्रस्तुत विकल्पों में से ‘भोजपुरी‘ भारतीय संविधान में वर्णित 22 भाषाओं के अन्तर्गत शामिल नहीं है, जबकि मैथिली, मणिपुरी तथा बोडो भाषा शामिल है।
Q36. निम्नलिखित वाक्यांश में अपादान कारक • प्रयुक्त हुआ है-
- श्याम का घर
- पेड़ से गिर पड़ा
- कुर्सी के नीचे
- आरी से काटो
Explanation: 36-(2) ‘पेड़ से गिर पड़ा‘ वाक्यांश में अपादान कारक प्रयुक्त हुआ है। संज्ञा के जिस रूप से एक वस्तु का दूसरी से अलग होना पाया जाए वह ‘अपादान कारक‘ कहलाता है।
Q37. निम्नलिखित में कौन-सा ‘असुर‘ का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
- निशिचर
- दनुज
- राक्षस
- महाकाय SECTION - 2 सामान्य ज्ञान
Explanation: 37-(4) ‘महाकाय‘ शब्द ‘असुर‘ का पर्यायवाची नहीं बल्कि ‘गणेश‘ का पर्यायवाची है। ‘असुर‘ के पर्यायवाची शब्द हैं- दनुज, राक्षस, आदि। निशाचर, रजनीचर, निशिचर, दानव