Courses

15 July Current Affairs 2026 | Daily Current Affairs in Hindi and English | Complete Video Lecture for UPSC, SSC, Banking, Railway & State PCS Exams

Current Affairs Free video lecture in Hindi

Prepare the most important 15 July 2026 Current Affairs with this complete Hindi & English Video Lecture. The session covers important national and international news, government schemes, appointments, awards, sports, economy and international affairs with exam-oriented explanations. This free lecture is specially designed for UPSC, SSC, Banking, Railway, State PCS and other competitive examinations.

Study Notes

15 July Current Affairs 2026 Notes in Hindi | Daily Current Affairs for UPSC, SSC, Banking, Railway & State PCS

यह अध्ययन सामग्री 15 जुलाई 2026 के Daily Current Affairs पर आधारित है। इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, सरकारी योजनाएँ, खेल, नियुक्तियाँ, रैंकिंग, निर्यात, महत्वपूर्ण दिवस तथा परीक्षा उपयोगी तथ्य सरल भाषा में दिए गए हैं। यह नोट्स UPSC, SSC, Banking, Railway, CTET, State PCS एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं।

विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day 2026)

15 जुलाई – World Youth Skills Day

विश्व युवा कौशल दिवस प्रत्येक वर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में इसे घोषित किया था ताकि युवाओं को रोजगार, सम्मानजनक कार्य, उद्यमिता तथा तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।

जुलाई 2026 के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of July)

  • 1 जुलाई: GST Day एवं National Doctors' Day
  • 2 जुलाई: World Sports Journalists Day
  • 3 जुलाई: International Plastic Bag Free Day
  • 4 जुलाई: International Day of Cooperatives
  • 6 जुलाई: World Rural Development Day एवं World Zoonoses Day
  • 7 जुलाई: World Forgiveness Day, International Day of Peace & Love, World Kiswahili Language Day
  • 9 जुलाई: National Students' Day
  • 10 जुलाई: Global Energy Independence Day एवं National Fish Farmers Day
  • 11 जुलाई: World Population Day
  • 12 जुलाई: World Paper Bag Day
  • 13 जुलाई: International Rock Day
  • 15 जुलाई: World Youth Skills Day

BRICS Employment Working Group Meeting

ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह (BRICS Employment Working Group) की बैठक हैदराबाद में आयोजित की गई। इस बैठक में रोजगार, श्रम सुधार तथा कौशल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

Exam Facts

  • Hyderabad यूनेस्को की Creative City of Gastronomy सूची में शामिल भारत का पहला शहर है।
  • Lucknow भारत का दूसरा Creative City of Gastronomy है।

Tower of Justice का उद्घाटन

भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) जस्टिस सूर्यकांत ने गुरुग्राम में Tower of Justice का उद्घाटन किया। यह न्यायिक अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

गुरुग्राम से जुड़े परीक्षा उपयोगी तथ्य

  • 10 मिनट एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत।
  • LPG ATM की शुरुआत।
  • वाहन चालान भुगतान के लिए QR आधारित Kiosk शुरू किया गया।

दिल्ली लक्ष्मी योजना

दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं (21–60 वर्ष) को ₹2500 प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

दिल्ली से जुड़े महत्वपूर्ण Current Affairs

  • मुख्यमंत्री: रेखा गुप्ता
  • उपराज्यपाल: तरजीत सिंह संधू
  • सरकारी विद्यालयों के आधुनिकीकरण हेतु Mission Kayakalp शुरू किया गया।
  • भारत की पहली Hydrogen Bus Service दिल्ली में शुरू हुई।
  • Catch the Rain Campaign के शुभंकर नीरा का अनावरण।
  • सभी जिलों में Animal Welfare Committees बनाने की घोषणा।
  • Lakhpati Bitiya Yojana शुरू की गई।
  • C-DOT और दिल्ली पुलिस के बीच समझौता।
  • नवजात शिशुओं के लिए Anmol Yojana शुरू की गई।

BSNL Satellite Phone Launch

BSNL ने भारत में व्यावसायिक उपयोग के लिए Satellite Phone लॉन्च किया। यह फोन सीधे उपग्रह (Satellite) से जुड़ता है और इसमें पारंपरिक SIM कार्ड की आवश्यकता नहीं होती।

मुख्यमंत्री हेली पर्यटन एवं एयर पर्यटन सेवा योजना 2026

बिहार सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेली पर्यटन एवं एयर पर्यटन सेवा योजना 2026 का शुभारंभ किया।

बिहार – Exam Revision Facts

  • राजधानी: पटना
  • मुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी
  • राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान बिहार में स्थित है।
  • लीची, मशरूम एवं मखाना उत्पादन में अग्रणी राज्य।
  • मैथिली संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल प्रमुख बिहारी भाषा है।
  • भारत का पहला Indoor Botanical Garden पटना में विकसित किया जा रहा है।
  • बिहार में स्थित बरगद का पेड़ विश्व के सबसे पुराने वैज्ञानिक रूप से आकलित वृक्षों में शामिल किया गया।
  • National Fish Development Board का क्षेत्रीय केंद्र एवं Aqua Park स्थापित किया गया।
  • सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता की घोषणा।
  • ग्रामीण स्वच्छता में पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ राज्य।

भारत टेक्स 2026 (Bharat Tex 2026)

भारत टेक्स 2026, भारत का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र (Textile) कार्यक्रम, नई दिल्ली में शुरू हुआ। यह आयोजन भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

Sports Current Affairs

यास्तिका भाटिया का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

आनंद सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी आनंद सिंह ने 80.57 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ एशिया अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

रक्षा एवं सुरक्षा

सौर विजय यात्रा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से 13 दिवसीय सौर विजय यात्रा का शुभारंभ किया।

लद्दाख से UAE को प्रीमियम खुबानी का निर्यात

लद्दाख ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को प्रीमियम खुबानी (Premium Apricot) का निर्यात शुरू किया। इस निर्यात को APEDA द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।

APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority)

  • स्थापना: 1986
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: अभिषेक देव

UAE – Exam Facts

  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: UAE Dirham
  • राष्ट्रपति: मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नहयान
  • भारत के राजदूत: दीपक मित्तल
  • सोशल मीडिया उपयोग की न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गई।
  • भारत-UAE के बीच LPG आपूर्ति समझौता।
  • UAE एवं बहरीन के बीच मुद्रा विनिमय समझौता।
  • दुनिया का पहला Commercial Upper 6 GHz Internet Network लॉन्च।

Global Air Power Ranking 2026

Global Air Power Ranking 2026 में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) तीसरे स्थान पर रही।

  • 1st: United States Air Force
  • 2nd: Russia
  • 3rd: India

Revision Corner (Exam Booster)

  • FATF के नए उपाध्यक्ष – विवेक अग्रवाल
  • IIM Bengaluru इंडोनेशिया में पहला विदेशी परिसर स्थापित करेगा।
  • दिल्ली – Mission Kayakalp
  • उत्तराखंड – अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण
  • उत्तर प्रदेश – गुरु दक्षिणा कैशलेस चिकित्सा योजना
  • त्रिपुरा – अनानास उत्सव 2026
  • भारत–ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम समझौता
  • पश्चिम बंगाल – दुर्गा स्क्वाड
  • मध्य प्रदेश – राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन
  • Time Out Happy City Index 2026 – लंदन प्रथम
  • UPI अपनाने वाला 10वाँ देश – ग्रीस
  • UCC उच्च स्तरीय समिति – रंजना प्रकाश देसाई
  • आंध्र प्रदेश – Mee Bhoomi Mee Hakku कार्यक्रम
  • कामराज पोर्ट (तमिलनाडु) – भारत का दूसरा 18 मीटर ड्राफ्ट क्षमता वाला प्रमुख बंदरगाह
  • IIT मंडी – देश का सबसे बड़ा Landslide Warning System
  • चीन के वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर में सबसे बड़ा Whale Graveyard खोजा।
  • केरल – दक्षायणी योजना
  • भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर – अश्वत एस
  • उत्तर प्रदेश – ग्रीन डेटा सेंटर नीति 2026

Quick Revision for Competitive Exams

  • World Youth Skills Day: 15 July
  • BRICS Employment Meeting: Hyderabad
  • Tower of Justice: Gurugram
  • Delhi Laxmi Yojana: Delhi Government
  • Satellite Phone: BSNL
  • Heli Tourism Scheme: Bihar
  • Bharat Tex 2026: New Delhi
  • First Woman Test Century at Lord's: Yastika Bhatia
  • Solar Vijay Yatra: New Delhi
  • Apricot Export: Ladakh to UAE
  • Global Air Power Ranking: India – 3rd
  • Anand Singh: Gold Medal, Asian U-23 Athletics