Courses

26 May Current Affairs 2026 | Daily Current Affairs in Hindi Video Lecture for UPSC, SSC, Railway & Banking Exams

Current Affairs Free video lecture in Hindi

इस वीडियो लेक्चर में 26 मई 2026 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को हिंदी में विस्तार से समझाया गया है। यह वीडियो UPSC, SSC, Railway, Banking, PCS एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उपयोगी है।
Students will get the latest current affairs updates, MCQs, important facts, appointments, sports, awards, schemes, and international events explained in an easy Hindi video lecture format.

Study Notes

26 May 2026 Current Affairs Notes in Hindi

यह डेली करंट अफेयर्स नोट्स UPSC, SSC, Railway, Banking, PCS, CTET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किए गए हैं। इसमें 26 मई 2026 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, नियुक्तियां, खेल, पुस्तकें, योजनाएं और महत्वपूर्ण दिवस शामिल हैं।

महत्वपूर्ण दिवस | Important Days in May 2026

अफ्रीका दिवस – 25 मई

25 मई को हर वर्ष अफ्रीका दिवस (Africa Day) मनाया जाता है। इसी दिन 1963 में अफ्रीकी एकता संगठन (Organization of African Unity) की स्थापना हुई थी, जिसे वर्तमान में अफ्रीकन यूनियन (African Union) कहा जाता है।

  • स्थापना वर्ष: 1963
  • वर्तमान नाम: African Union
  • मुख्य उद्देश्य: अफ्रीकी देशों में एकता और सहयोग बढ़ाना

मई 2026 के महत्वपूर्ण दिवस

  • 1 मई: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, गुजरात स्थापना दिवस, महाराष्ट्र स्थापना दिवस
  • 2 मई: विश्व टूना दिवस
  • 3 मई: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, अंतरराष्ट्रीय तेंदुआ दिवस
  • 4 मई: अंतरराष्ट्रीय अग्निशामक दिवस, कोयला खनिक दिवस
  • 5 मई: विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस, विश्व अस्थमा दिवस
  • 6 मई: राष्ट्रीय नर्स दिवस
  • 7 मई: विश्व एथलेटिक्स दिवस
  • 8 मई: विश्व थैलेसीमिया दिवस, रेड क्रॉस दिवस
  • 11 मई: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
  • 15 मई: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस
  • 16 मई: राष्ट्रीय डेंगू दिवस, अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस
  • 17 मई: विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस, विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
  • 18 मई: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
  • 20 मई: विश्व मधुमक्खी दिवस, विश्व मेट्रोलॉजी दिवस
  • 21 मई: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस, राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस
  • 22 मई: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
  • 23 मई: विश्व कछुआ दिवस
  • 24 मई: राष्ट्रमंडल दिवस
  • 25 मई: अंतरराष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस, अफ्रीका दिवस

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026

World Press Freedom Index में भारत की रैंक 157वीं रही जबकि नॉर्वे पहले स्थान पर रहा। यह सूचकांक प्रेस की स्वतंत्रता को मापता है।

खेल समाचार | Sports Current Affairs

भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

भारत का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कर्नाटक में बनाया जाएगा। इसकी दर्शक क्षमता लगभग 80,000 सीट होगी।

  • राज्य: कर्नाटक
  • राजधानी: बेंगलुरु
  • मुख्यमंत्री: सिद्धारमैया
  • राज्यपाल: तावरचंद गहलोत

कर्नाटक से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत में हाथियों की सबसे अधिक संख्या कर्नाटक में है।
  • कॉफी उत्पादन में कर्नाटक प्रथम स्थान पर है।
  • प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान:
    • बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान
    • नगरहोल राष्ट्रीय उद्यान
    • बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान
    • कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान
  • प्रमुख लोकनृत्य:
    • यक्षगान
    • डोलू कुनिथा

माउंट एवरेस्ट पर BSF की ऑल वुमेन टीम

BSF की पहली ऑल वुमेन पर्वतारोहण टीम ने मिशन वंदे मातरम के तहत माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई की।

  • ऊंचाई: 8848 मीटर
  • विशेषता: BSF की पहली महिला पर्वतारोहण टीम

400 मीटर दौड़ में नया भारतीय रिकॉर्ड

विशाल टेके 400 मीटर दौड़ को 44.98 सेकंड में पूरा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। उन्होंने 45 सेकंड की बाधा को तोड़ा।

  • 400 मीटर: 44.98 सेकंड – विशाल टेके
  • 100 मीटर: 10.09 सेकंड – गुरिंदर वीर सिंह

Uber Cup और Thomas Cup 2026

  • Uber Cup 2026 विजेता: दक्षिण कोरिया
  • Thomas Cup 2026 विजेता: चीन
  • आयोजन स्थल: डेनमार्क

महत्वपूर्ण नियुक्तियां | Important Appointments 2026

राज्यसभा याचिका समिति के अध्यक्ष

राघव चड्ढा को राज्यसभा याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

  • सौरभ विजय: UIDAI के CEO
  • फ्रेडरिक सोएज: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच
  • आकाश अंबानी: Jio Platforms के प्रबंध निदेशक
  • सहदेव यादव: दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष
  • प्रवीण सूद: CBI निदेशक का कार्यकाल 1 वर्ष बढ़ाया गया
  • अशोक कुमार लाहिड़ी: नीति आयोग के उपाध्यक्ष

रक्षा एवं विज्ञान | Defence and Science Current Affairs

सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम

भारत ने अपना पहला स्वदेशी 300 किमी यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम लॉन्च किया जिसका नाम सूर्यास्त्र है।

  • लॉन्च स्थान: शिरडी, महाराष्ट्र
  • लॉन्च किया: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत-स्वीडन समझौता

भारत ने शुक्र ग्रह के अध्ययन हेतु Venus Orbiter Mission के लिए स्वीडन के साथ समझौता किया।

पुस्तकें एवं लेखक | Books and Authors

महत्वपूर्ण पुस्तकें

  • Better Never Stops – श्याम श्रीनिवासन
  • All Time Favourite Friendship Stories – रस्किन बॉन्ड
  • अपनापन – शिवराज सिंह चौहान
  • The Bench, The Bar and The Bizarre – तुषार मेहता
  • The Lawful and the Awful – तुषार मेहता
  • The Curious and Classified: Unearthing Military Myths and Mysteries – मनोज मुकुंद नरवणे
  • A Road Well Travelled – आर. के. राघवन
  • The Library Man of India – पेपी सत्यन

पश्चिम बंगाल करंट अफेयर्स 2026

अवैध प्रवासियों के लिए होल्डिंग सेंटर

पश्चिम बंगाल सरकार ने अवैध प्रवासियों के लिए होल्डिंग सेंटर स्थापित करने का आदेश दिया है।

  • राजधानी: कोलकाता
  • मुख्यमंत्री: शुभेंदु अधिकारी
  • राज्यपाल: आर. एन. रवि
  • मुख्य नदी: हुगली नदी

GI टैग प्राप्त उत्पाद

  • नोलेन गुड़ संदेश
  • सुंदरवन का शहद
  • कालान चावल
  • कादियाल साड़ियां

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को ₹8 करोड़ पुरस्कार और DSP स्तर की नौकरी
  • सरकारी स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य
  • अन्नपूर्णा भंडार योजना शुरू
  • भारत का पहला एनोड मटेरियल प्लांट पश्चिम बंगाल में

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था | Banking Current Affairs

ICICI बैंक

RBI ने संदीप बक्शी को अक्टूबर 2028 तक ICICI बैंक का MD एवं CEO पुनर्नियुक्त किया।

महत्वपूर्ण बैंकिंग अपडेट

  • बैंक ऑफ बड़ौदा ने Jio फोन आधारित फीचर फोन बैंकिंग शुरू की।
  • बॉब संवाद नामक बहुभाषी AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया।
  • महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पहला UPI लिंक्ड ओवरड्राफ्ट लॉन्च।
  • PNB .bank.in डोमेन पर माइग्रेट करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बना।
  • SBI ने अग्निवीरों के लिए ₹4 लाख तक बिना गारंटी ऋण योजना शुरू की।

जनजातीय एवं सामाजिक कार्यक्रम

विशाल जनजातीय सांस्कृतिक समागम

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नई दिल्ली में विशाल जनजातीय सांस्कृतिक समागम आयोजित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय एवं विविध करंट अफेयर्स

  • 52वां G7 शिखर सम्मेलन: फ्रांस में आयोजित होगा
  • SIPRI रिपोर्ट 2025: रक्षा खर्च में अमेरिका प्रथम, भारत पांचवें स्थान पर
  • Saudi Arabia: International Big Cat Alliance का 26वां सदस्य बना
  • Andaman & Nicobar: पानी के भीतर सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
  • Fruit Horizon 2026: लखनऊ में आयोजित
  • Mizoram: GI प्रमाणित अदरक के लिए मिशन अदरक शुरू

राज्य विशेष करंट अफेयर्स

हरियाणा

श्रम मित्र ऐप लॉन्च किया गया ताकि लेबर चौक व्यवस्था को समाप्त किया जा सके।

छत्तीसगढ़

जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान शुरू किया गया ताकि कल्याणकारी योजनाएं आदिवासी गांवों तक पहुंच सकें।

बिहार

ग्रामीण स्वच्छता में पूर्वी क्षेत्र में बिहार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

झारखंड

झारखंड सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में शून्य प्राथमिक ड्रॉपआउट दर हासिल की।

RBI Important Facts for Exams

  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935
  • मुख्यालय: मुंबई
  • गवर्नर: संजय मल्होत्रा
  • डिप्टी गवर्नर: रोहित जैन, स्वामीनाथन, सतीश चंद्रा, पूनम गुप्ता

Exam Revision Quick Facts

  • Africa Day – 25 May
  • World Press Freedom Index 2026 – India Rank 157
  • Second Largest Cricket Stadium – Karnataka
  • Mission Vande Mataram – BSF Everest Expedition
  • Suryastra – Indigenous Rocket Launching System
  • 400m under 45 sec – Vishal Teke
  • ICICI CEO Reappointed – Sandeep Bakhshi
  • Second Billionaire Footballer – Lionel Messi
  • Uber Cup Winner – South Korea
  • Thomas Cup Winner – China