Weekly Current Affairs 01-Dec-2024 – 07-Dec-2024 – Objective Questions
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 14 answered
Q1.
संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग में हाल ही में कौन सा देश पुनः सदस्य बना हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारत को 2025-2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग के सदस्य के रूप में एक बार फिर से चुना गया है। आयोग में भारत का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था और भारत लगातार 19 साल से इस आयोग का सदस्य है।
संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग (PBC) की स्थापना 2005 में संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद ने की थी। तब से भारत इसका सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र शांति एक सलाहकार निकाय है, जो युद्ध से प्रभावित देशों में शांति के प्रयास का काम करता है।
Q2.
भारत किस देश के साथ मिलकर नौसेना के लिए इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम को डिजाइन करेगा?
व्याख्या :
Explanation- भारत ब्रिटेन के साथ मिलकर रक्षा इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम के डिजाइन और विकास पर सहयोग से जुड़े समझौते पर साइन किए हैं।
इस समझौते के तहत भविष्य में इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन पावर के डिजाइन, मैन्यूफैक्चरिंग और प्रोडक्शन में दोनों देश एक-दूसरे की मदद करेंगे और यह समझौता इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन पावर की साझेदारी की तीसरी बैठक में किया गया है।
प्रोपल्शन सिस्टम द्वारा रॉकेट या मिसाइल को लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।
Q3.
किस अभिनेता को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द इयर पुरस्कार मिला है?
व्याख्या :
Explanation-2024 को गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विक्रांत मैसी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
55वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस साल सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए सबसे प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार ’टॉक्सिक’ को मिला और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ज्यूरी प्रेसिडेंट आशुतोष गोवारिकर ने यह पुरस्कार दिया।
Q4.
किस राज्य में महिला आईटीआई प्रशिक्षुओं को मासिक धर्म अवकाश मिलेगा?
व्याख्या :
Explanation- केरल के सामान्य शिक्षा एवं श्रम मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में महिला प्रशिक्षुओं के लिए प्रति माह दो दिन की मासिक धर्म छुट्टी की घोषणा की।
यह महिला प्रशिक्षुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, यहां तक कि कठिन कौशल प्रशिक्षण व्यवसायों में भी। इसी पृष्ठभूमि में महिला प्रशिक्षुओं के लिए मासिक धर्म अवकाश की घोषणा की गई है। शनिवार को सभी आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए अवकाश रहेगा।
Q5.
किस राज्य सरकार और अडानी ने 2028 तक विझिनजाम परियोजना को पूरा करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
व्याख्या :
Explanation-केरल सरकार ने विझिनजाम प्राइवेट पोर्ट लिमिटेड (एवीपीपीएल) के साथ एक पूरक रियायत समझौता किया, जिससे परियोजना की अवधि पांच साल और बढ़ गई। अडानी समूह के खिलाफ शुरू की गई मध्यस्थता कार्यवाही को वापस लेने के राज्य सरकार के फैसले के बाद पूरक रियायत समझौता जरूरी हो गया था।
नए अनुपूरक समझौते में यह निर्धारित किया गया है कि कार्य के शेष चरण पहले समझौते में निर्धारित 2045 के बजाय 2028 में पूरे किए जाने चाहिए।
Q6.
किस राज्य सरकार ने राज्य संचालित शैक्षणिक संस्थानों में खाद्य सुरक्षा पर टास्क फोर्स समिति का गठन किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-तेलंगाना सरकार ने स्कूलों, कल्याण छात्रावासों, आवासीय शैक्षणिक संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अस्पतालों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत तंत्र विकसित करने हेतु टास्क फोर्स समिति गठित करने के अपने निर्णय की घोषणा की है।
टास्क फोर्स में खाद्य सुरक्षा आयुक्त/खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संबंधित संस्थान के प्रमुख/अतिरिक्त निदेशक और संस्थान के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। यह निर्णय राज्य द्वारा संचालित संस्थानों में खाद्य विषाक्तता से संबंधित घटनाओं से संबंधित अक्सर आने वाली रिपोर्टों के मद्देनजर लिया गया है।
विद्यार्थियों को भोजन परोसने से पहले संस्थान स्तर की समिति के सदस्यों द्वारा भोजन चखा जाएगा। रसो
Q7.
हाल ही में ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म ’एकलव्य’ लॉन्च किसने किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इंडियन आर्मी के लिए एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म ’एकलव्य’ नामक ऐप लॉन्च किया हैं और इससे द्वारा आर्मी के ऑफिसर्स की ट्रेनिंग में मदद मिलेगी।
इस एकलव्य ऐप को ’भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एप्लीकेशन एंड जियोइन्फॉर्मेटिक्स, गांधीनगर’ के जरिए बिना किसी लागत के डेवेलप किया गया है।
एकलव्य ऐप प्लेटफॉर्म आर्मी डेटा नेटवर्क पर आधारित है।
Q8.
किस राज्य ने एआई तकनीक के उपयोग के लिए गूगल के साथ समझौता किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-आंध्र प्रदेश सरकार ने उद्योगों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित सेवाओं पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने, एआई और मशीन लर्निंग प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करके स्वास्थ्य सेवा और पर्यावरणीय स्थिरता समाधान प्रदान करने में सहयोग बढ़ाने और राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कौशल कक्षाएं आयोजित करने के लिए 5 दिसंबर, 2024 (गुरुवार) को गूगल के साथ एक समझौता किया।
सचिव (रियल टाइम गवर्नेंस) एस. सुरेश कुमार और गूगल क्लाउड इंडिया के उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह बेदी ने सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए।
Q9.
किस हवाई अड्डे के साथ यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी ने विमानन कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
व्याख्या :
Explanation-जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीएचआईएएल) ने तेलंगाना के युवाओं में विमानन कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी (वाईआईएसयू) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य कार्यबल क्षमताओं को बढ़ाने और विमानन क्षेत्र की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रमाणन प्रदान करना है।
विमानन उद्योग को कुशल पेशेवरों के एक महत्वपूर्ण समूह की आवश्यकता है। यह साझेदारी हमारे युवाओं को इस क्षेत्र के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करेगी, प्रतिभा की कमी को पूरा करेगी और तेलंगाना के कार्यबल के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।
Q10.
किस स्पेस एजेंसी ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी59 रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी)-सी59 रॉकेट पर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। वाहन ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से ठीक 4.04 बजे एक शक्तिशाली गर्जना के साथ उड़ान भरी, जो भारत में कई रॉकेट लॉन्च का केंद्र है।
पीएसएलवी-सी59/प्रोबा-3 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। अंतरिक्ष यान को सही कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।
मिशन ने अपने प्रक्षेपण उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है, जिससे ईएसए के उपग्रहों को सटीकता के साथ उनकी निर्धारित कक्षा में स्थापित किया जा सका है।
Q11.
किस देश ने भारत के साथ सीमा समन्वय पर कार्य तंत्र की 32वीं बैठक आयोजित की हैं?
व्याख्या :
Explanation-सीमा विवाद के समाधान पर भारत और चीन के बीच विशेष प्रतिनिधियों की बैठक की तैयारी के लिए, भारत और चीन ने गुरुवार (5 दिसंबर, 2024) को भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (WMCC) की 32वीं बैठक आयोजित की। पिछले दो टकराव बिंदुओं - देपसांग और डेमचोक में सैनिकों की वापसी के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हाल ही में आई मधुरता के बाद द्विपक्षीय बैठकों की श्रृंखला में यह नवीनतम बैठक है।
Q12.
जेबीएम ग्रुप ने ऊर्जा परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए किस देश के केपेल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
व्याख्या :
Explanation-जेबीएम समूह ने वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन और सतत बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर स्थित केपेल लिमिटेड के साथ साझेदारी की है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में जेबीएम समूह के उपाध्यक्ष निशांत आर्य और केपेल के इंफ्रास्ट्रक्चर डिवीजन की सीईओ सिंडी लिम ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
Q13.
किस देश के राजा भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं?
व्याख्या :
Explanation- भूटान के राजा (नरेश) जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 5 दिसंबर को दो देवासीय यात्रा पर भारत आए हैं, और उनके साथ रानी जेटसन पेमा वांगचुक और वरिष्ठ अधिकारी भी आए हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
देश में पहला लोकतांत्रिक चुनाव होने के बाद साल 2008 में भूटान एक लोकतंत्र बना हैं, और भूटान के राजा राष्ट्र के प्रमुख होते हैं।
Q14.
किस देश की भारतवंशी कलाकार जसलीन को टर्नर पुरस्कार मिला है?
व्याख्या :
Explanation-ब्रिटेन का प्रतिष्ठित टर्नर पुरस्कार इस बार ग्लासगो में जन्मी भारतवंशी कलाकार जसलीन कौर को मिला है। ब्रिटेन के एक समारोह में अपनी प्रदर्शनी ’ऑल्टर ऑल्टर’ के लिए उन्हें 26.84 लाख रुपए का पुरस्कार मिला हैं।
इस पुरस्कार का नाम चित्रकार जेएमडब्लू टर्नर (1775-1851) के नाम पर रखा गया है, और उसके बाद टर्नर पुरस्कार को 1984 में स्थापित किया गया था।
यह पुरस्कार हर साल किसी ब्रिटिश कलाकार को उसके काम के लिए दिया जाता है, तथा इस पुरस्कार के पहले के विजेताओं में ब्रिटिश भारतीय मूर्तिकार अनीश कपूर भी शामिल हैं।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History
01-Dec-2024
06-Dec-2024
Weekly Current Affairs in Hindi 1st week December 2024
1st week December 2024 Weekly Current Affairs in Hindi, Weekly Current Affairs UPSC 1st week December 2024, Weekly current affairs MCQ 1st week December 2024 free download, Weekly Current Affairs 1st week December 2024 PDF, Weekly Current Affairs 1st week December 2024 PDF in Hindi, Weekly Current Affairs MCQ 1st week December 2024, Weekly Current Affairs book 1st week December 2024. Practice free online quiz (01-Dec-2024 to 07-Dec-2024) for UPSC, SSC, Bank, Railway and other government exams.