Weekly Current Affairs 14-Jul-2024 – 20-Jul-2024 – Objective Questions
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 35 answered
Q1. किस राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी ने 29,400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया हैं?
A
A उत्तर प्रदेश
B
B महाराष्ट्र
C
C मध्य प्रदेश
D
D उत्तराखंड
व्याख्या :
Explanation-13 जुलाई को महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में सड़क, रेलवे और पोर्ट सेक्टर की 29,400 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया हैं।
1-पीएम मोदी ने महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की ठाणे-बोरीवली प्रोजेक्ट और BMC की गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखी, दोनों प्रोजेक्ट ट्विन टनल हैं।
2-पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (GMLR) प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
3-16,600 करोड़ रुपए की लागत से ठाणे-बोरीवली टनल प्रोजेक्ट कोब नाया जा रहा है।
Q2. देश का पहला रोडोडेंड्रॉन उद्यान किस राज्य में बना है ?
A
A अरुणाचल प्रदेश
B
B हिमाचल प्रदेश
C
C उत्तराखंड
D
D उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
Explanation-उत्तराखंड में 13 जुलाई को देश का पहला रोडोडेंड्रॉन उद्यान की स्थापना की गई। जो मुनस्यारी गांव में स्थित इस उद्यान में फूलों में 35 प्रजातियां हैं और जिनमें से 5 सिर्फ उत्तराखंड में पाई जाती हैं। फूल की सबसे पसंदीदा रोडोडेंड्रॉन, आर्बोरियम किस्म है और रोडोडेंड्रोन फूल में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
Q3. किस देश में हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास ’पिच ब्लैक 2024’ शुरू हुआ है?
A
A अमेरिका
B
B जापान
C
C ब्राज़ील
D
D ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
Explanation-ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास ’पिच ब्लैक 2024’ की शुरुआत हुई है और भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी ऑस्ट्रेलिया में रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स के बेस डार्विन पहुंची।
1- ऑस्ट्रेलिया में ’पिच ब्लैक 2024’ 2 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
2-पिच ब्लैक 2024 रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स का बहुराष्ट्रीय और द्विवार्षिक वायु अभ्यास है।
3-43 सालों में होने वाला पिच ब्लैक सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है, जिसमें 20 देश शामिल हो रहे है।
Q4. हाल ही में 13 जुलाई को कौन सा दिवस मनाया गया है?
A
A कश्मीर शहीद दिवस
B
B जलियांवाला शाहिद दिवस
C
C शिमला शहीद दिवस
D
D दिल्ली शहीद दिवस
व्याख्या :
Explanation- 13 जुलाई को कश्मीर शहीद दिवस मनाया गया है।13 जुलाई - 1931 को जम्मू और कश्मीर में कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के शासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शाही सैनिकों द्वारा मारे गए 22 लोगों की याद में ”कश्मीर शहीद दिवस” के रूप में मनाता है।
Q5. किस राज्य सरकार ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री जैसे अपराधों के लिए निषेध संशोधन अधिनियम, 2024 लागू किया हैं?
A
A बिहार
B
B महाराष्ट्र
C
C तमिलनाडु
D
D कर्नाटक
व्याख्या :
Explanation- तमिलनाडु राज्य सरकार ने तमिलनाडु निषेध संशोधन अधिनियम, 2024, लागू किया है। टीएन निषेध अधिनियम, 1937 को कल्लाकुरिची में जहरीली शराब त्रासदी के बाद संशोधित किया गया था जो 29 जून को इसे राज्य विधानसभा में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई और 11 जुलाई को राज्यपाल आरएन रवि ने अधिनियम को अपनी सहमति दे दी। जिसके बाद यह अधिनियम राजपत्र में अधिसूचित किया गया है और और शनिवार को लागू कर दिया गया है।
Q6. किस देश ने गेहूं के आयात और आटे के निर्यात पर हाल ही में प्रतिबंध लगाया है?
A
A अफगानिस्तान
B
B पाकिस्तान
C
C भारत
D
D श्रीलंका
व्याख्या :
Explanation-पाकिस्तानी सरकार ने गेहूं के आयात और आटे के निर्यात पर प्रतिबंध दिया है। देश में आवश्यकता से अधिक गेहूं का आयात किया गया है। जिस कारण बस गेहूं के आयात और आटे के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। देश के गेहूं बाजार को विनियमित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। पाकिस्तान सरकार ने प्रतिबंध को लागू करने के लिए अपने आयात और निर्यात नीति आदेश 2022 में संशोधन किया है और जिसमें आयातित गेहूं से बने आटे के निर्यात पर प्रतिबंध भी शामिल है।
Q7. मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए पहले वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
A
A थाईलैंड
B
B फिलिपींस
C
C श्रीलंका
D
D भारत
व्याख्या :
Explanation-भारत नवंबर में गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ-साथ प्रथम विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा और जिसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने का वादा किया है। श्री वैष्णव और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 13 जुलाई को गोवा में 20-24 नवंबर तक होने वाले पहले विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) की घोषणा की हैं। भारत मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहता है।
Q8. हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री कौन बने हैं?
A
A विद्या देवी भंडारी
B
B केपी शर्मा ओली
C
C पुष्प कमल दहल
D
D विक्रम सिंह
व्याख्या :
Explanation-केपी शर्मा ओली को 14 जुलाई को तीसरी बार नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया, जो नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे।
72 वर्षीय श्री ओली, पुष्प कमल दहल प्रचंड का स्थान लेंगे, जो 12 जुलाई को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हार गए थे। जिसके कारण संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के अनुसार नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई।
राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने ओली को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) नेपाली कांग्रेस (एनसी) गठबंधन का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया।
श्री ओली और उनके नये मंत्रिमंडल को 15 जुलाई को शपथ दिलाई जाएगी।
12 जुलाई की देर रात, श्री ओली ने एनसी अध्यक्ष शेर बहादु
Q9. वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स कप हाल ही में किस देश ने जीता है?
A
A पाकिस्तान
B
B ऑस्ट्रेलिया
C
C भारत
D
D इंग्लैंड
व्याख्या :
Explanation-वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया अल्बर्ट ट्रॉफी अपने नाम की।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए।
जवाब में भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से अंबाती रायडू ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।
Q10. 23 जुलाई से मानसिक स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय बैठक कहां शुरू होगी?
A
A चेन्नई
B
B लखनऊ
C
C मुंबई
D
D बेंगलुरु
व्याख्या :
Explanation- चेन्नई में बनयान अकादमी ऑफ लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ 23 जुलाई से मानसिक स्वास्थ्य, बेघरपन और समावेशी विकास पर अपना चौथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगी।
तीन दिवसीय सम्मेलन में स्थानीय और वैश्विक विचारक भाग लेंगे तथा दीर्घकालिक देखभाल की आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए समावेशी पारिस्थितिकी प्रणालियों के भीतर अनुकूलन में समग्र व्यक्ति-केंद्रित दृष्टिकोण और नवाचारों पर चर्चा करेंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ साझेदारी में राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों के साथ एकीकृत बरगद के आपातकालीन देखभाल और रिकवरी केंद्रों पर चर्चा की जाएगी। बरगद के होम अगेन कार्यक्रम और पहलों के मॉडल और अनुभव, जैसे कि 1990 के दशक
Q11. किस वरिष्ठ प्रशिक्षक का हाल ही में निधन हुआ है?
A
A एस.के. नारायण स्वामी
B
B सुरेश भट्टाचार्य
C
C कैलाश डी.के. स्वामी
D
D शेराज़ के. सुंदरजी
व्याख्या :
Explanation-अनुभवी प्रशिक्षक शेराज़ के. सुंदरजी का रविवार को कैंसर से लड़ते हुए निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे और उन्होंने हाल ही में अपना प्रशिक्षक लाइसेंस सरेंडर किया था।
सुंदरजी ने 1985 में अपने शानदार घोड़ा प्रशिक्षण करियर की शुरुआत की। लगभग चार दशकों में, उन्होंने 1000 से अधिक विजेताओं को काठी पर बिठाया। उनका सबसे प्रिय सपना प्रतिष्ठित इंडियन डर्बी जीतना था, जिसे उन्होंने 2018 में अपने वार्ड रोचेस्टर के साथ हासिल किया।
Q12. किस राज्य ने एक दिन में 11 लाख पौध रोपण करने का रिकॉर्ड बनाया है?
A
A उत्तर प्रदेश
B
B उत्तराखंड
C
C मध्य प्रदेश
D
D गुजरात
व्याख्या :
Explanation- मध्य प्रदेश में 11 लाख वृक्ष लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है और इसे गिनीज बुक में भी दर्ज कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी की पहल ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर के रेवती रेंज में शहर 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी मां के नाम पौधरोपण किया है।
शाम करीब पांच बजे 12 लाख 42 हजार पौधे के साथ ये रिकॉर्ड इंदौर के नाम हो गया।
Q13. सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर हाल ही में कौन बने हैं?
A
A जो. बाईडेन
B
B नरेंद्र मोदी
C
C पोप फ्रांसिस
D
D शेख मोहम्मद
व्याख्या :
Explanation- पीएम नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर बन गए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स का आंकड़ा 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा हो गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पर फॉलोवर के मामले में 100 मिलियन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है
जो. बाइडेन 38.1 फॉलोवर्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।
पोप फ्रांसिस 18.5 फॉलोवर्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे है।
Q14. हाल ही में किस देश ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीता है?
A
A कार्लोस अल्कारेज
B
B नोवाक जोकोविच
C
C जार्ज ऐंड्रशन
D
D क्रिश हेमिल्टन
व्याख्या :
Explanation-स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीत लिया है। लंदन के सेंटर कोर्ट में रविवार को हुए फाइनल में उन्होंने 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराया।
सेंटर कोर्ट में 2 घंटे 27 मिनट तक चले इस मैच में अल्कारेज ने जोकोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 से हराया और अल्कारेज ने 2023 में भी विंबलडन खिताब जीता था।
यहां भी फाइनल में उनके सामने नोवाक जोकोविच ही थे।
Q15. किस ग्रह के उपग्रह पर हाल ही में वैज्ञानिकों ने गुफा होने की पुष्टि की है?
A
A पृथ्वी
B
B बृहस्पति
C
C मंगल
D
D शनि
व्याख्या :
Explanation-इटली के नेतृत्व वाली एक टीम ने 15 जुलाई को रिपोर्ट दी कि पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा पर सबसे गहरे ज्ञात गड्ढे से एक बड़ी गुफा तक पहुंचने के साक्ष्य मिले हैं।
वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक गुफा की पुष्टि की है, जो उस स्थान से ज्यादा दूर नहीं है जहां 55 वर्ष पहले नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन उतरे थे, तथा उन्हें संदेह है कि वहां सैकड़ों और गुफाएं हैं जिनमें भविष्य के अंतरिक्ष यात्री रह सकते हैं।
यह अपोलो 11 के लैंडिंग स्थल से सिर्फ़ 250 मील (400 किलोमीटर) दूर, ट्रांक्विलिटी सागर में स्थित है।
Q16. किस प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक हाल ही में निधन हुआ है?
A
A दीपक अग्रवाल
B
B संदीप मेहता
C
C सदाशिव कानोजी पाटिल
D
D संजीव मौर्य
व्याख्या :
Explanation-प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक, शिक्षक, लेखक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के पूर्व निदेशक और कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएएस), धारवाड़ के पूर्व कुलपति एसए पाटिल का सोमवार को कलबुर्गी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
उनके परिवार के अनुसार, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी और सोमवार सुबह उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 80 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियाँ हैं।
Q17. वीटीयू हाल ही में किसे मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की है?
A
A एस. सोमनाथ
B
B मधुसूदन साईं
C
C हरि के. मरार
D
D उपरोक्त सभी
व्याख्या :
Explanation-वीटीयू इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ, श्री मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, चिकबल्लापुरा के संस्थापक सद्गुरु श्री मधुसूदन साईं और बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हरि के. मरार को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करेगा।
राज्यपाल थावरचंद गहलोत, जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं, और उच्च शिक्षा मंत्री एम.सी. सुधाकर, गुरुवार को बेलगावी में विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान करेंगे।
Q18. सीरम इंस्टीट्यूट की किस बीमारी की वैक्सीन अफ्रीका में रोलआउट की गई है?
A
A कैंसर
B
B मलेरिया
C
C डेंगू
D
D हैजा
व्याख्या :
Explanation-सीरम इंस्टीट्यूट की आर21/मैट्रिक्स-एम मलेरिया वैक्सीन अफ्रीका में रोलआउट की गई।
इस वैक्सीन को पिछले साल विश्वए स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंजूरी दी थी, जो एक कड़े नियामक प्रक्रिया और नैदानिक मूल्यांकन की परीक्षा में पास हुआ था। जिसे इस दौरान अत्यधिक प्रभावी और सस्ती पाया गया था। कम-खुराक वाले इस वैक्सीन को गति और बड़े पैमाने पर बनाया जा सकता है जिसे मच्छर जनित रोग के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।
Q19. हाल ही में किसने विदेश सचिव का पदभार संभाला हैं?
A
A विक्रम मिस्री
B
B विनय शर्मा
C
C मोहन क्वात्रा
D
D सुरेश देशपांडे
व्याख्या :
Explanation-विक्रम मिस्री ने 15 जुलाई को विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया है। विक्रम को पूर्व विदेश सचिव मोहन क्वात्रा की जगह नियुक्त किया गया है।
1-1989 बैच के विक्रम मिस्री IFS अधिकारी हैं।
2-इससे पहले विक्रम मिस्री देश के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर थे।
3-2022 में विक्रम को NSA सचिवालय में नियुक्त किया गया था।
4-विक्रम मिस्री 2020 में चीन में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किए गए थे।
Q20. किस देश ने हाल ही में कोपा अमेरिका कप जीता हैं?
A
A सर्बिया
B
B स्पेन
C
C जर्मनी
D
D अर्जेंटीना
व्याख्या :
Explanation-कोपा अमेरिका फुटबॉल कप का खिताब अर्जेंटीना ने रिकॉर्ड 16वीं बार जीता हैं। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराया।
निर्धारित 90 मिनट तक के खेल में स्कोर 0-0 रहा, मैच एक्सट्रा टाइम में गया।
मुकाबले के 112वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए लौटारो मार्टिनेज ने गोल कर दिया और अंत तक यह बढ़त कायम रही और लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली टीम 1-0 से मैच जीतकर चैंपियन बनी है।
Q21. 15 जुलाई को NSO की जून महीने की रिपोर्ट के अनुसार थोक महंगाई बढ़ाकर कितनी प्रतिशत हो गई है?
A
A 3.50%
B
B 4.36%
C
C 3.36%
D
D 2.50%
व्याख्या :
Explanation-15 जुलाई को नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) की जारी रिपोर्ट के अनुसार जून 2024 की जून में थोक महंगाई बढ़कर 3.36% पर पहुंच गई है।
मई में थोक महंगाई बढ़कर 15 महीनों के ऊपरी स्तर 2.61% पर थी।
इससे पहले अप्रैल 2024 में महंगाई 1.26% रही थी, जो 13 महीने का उच्चतम स्तर था।
फरवरी 2023 में थोक महंगाई दर 3.85% रही थी।
खाद्य महंगाई दर मई के मुकाबले 7.40% से बढ़कर 8.68% हो गई।
Q22. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए 100 दिवसीय योजनाओं की घोषणा की है?
A
A उत्तर प्रदेश
B
B बिहार
C
C केरल
D
D तमिलनाडु
व्याख्या :
Explanation- केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य के लिए 13,013 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की है।
47 विभाग 100 दिन में योजनाओं को पूरा करेंगे। विकास अभियान से 2,59,384 रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
63 सड़कों और नौ पुलों का निर्माण पूरा करना सरकार की कार्यसूची में सबसे ऊपर है।
सरकार राज्य भर में भूमिहीनों को 30,000 से अधिक भूमि स्वामित्व दस्तावेज भी वितरित करेगी।
स्मार्ट ग्राम कार्यालय, आधुनिक राशन दुकानें, सरकारी औषधालयों के माध्यम से बिना लाभ लिए महंगी दवाओं का वितरण तथा जीवन मिशन योजना के तहत छतविहीन लोगों के लिए मकान बनाना, इन योजनाओं में शामिल हैं।
श्री विजयन ने तिरुवनंतपुरम शहर को
Q23. हाल ही में वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट योजना उद्घाटन कहां हुआ है?
A
A नई दिल्ली
B
B तमिलनाडु
C
C गुजरात
D
D मध्य प्रदेश
व्याख्या :
Explanation-नई दिल्ली में 16 जुलाई को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ और इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट योजना का शुभारंभ किया।
1-यहां अनाज, तिलहन, चारा फसलों और गन्ने समेत 56 फसलों की 323 किस्मों को लॉन्च किया और इन फसलों में 289 जलवायु-अनुकूल किस्में और 27 जैव-संवर्धित किस्में शामिल हैं।
2-एक उत्पाद, एक तकनीक, एक मॉडल, एक अवधारणा ICAR के सभी 5,521 वैज्ञानिकों को पेश करने का टारगेट दिया गया।
3-वैज्ञानिकों की टीमें फसलों की सभी किस्मों पर शोध करेंगीं और यह योजना 5 साल तक चलेगी।
4-16 जुलाई 1929 को नई दिल्ली में ICAR की स्थापना की गई थी।
Q24. हाल ही में 16 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के जज कौन नियुक्त हुए हैं?
A
A एन कोटिश्वर सिंह
B
B आर महादेवन
C
C उपर्युक्त सभी
D
D इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :
Explanation-16 जुलाई को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया हैं।
1-फरवरी 2023 से जस्टिस एन कोटिश्वर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस हैं।
2-जस्टिस आर महादेवन की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 जज हो गए और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को नियुक्ति की सिफारिश की थी।
3-जस्टिस एन कोटिश्वर को 2008 में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया था।
4-महादेवन को मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस के तौर पर 2013 में नियुक्त किया गया।
Q25. लॉजिस्टिक्स फर्म डेल्हीवरी ने हाल ही में किसे सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया हैं?
A
A दिनेश कुमार
B
B प्रशांत गाजीपुर
C
C अमित झा
D
D अरविंद मिश्रा
व्याख्या :
Explanation-लॉजिस्टिक्स फर्म डेल्हीवरी ने 16 जुलाई को प्रशांत गाजीपुर को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया हैं। प्रशांत इससे पहले ईकॉम एक्सप्रेस में कंट्री हेड और चीफ प्रोसेस ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे।
1-Paytm के मर्चेंट ऑपरेशन को प्रशांत ने लीड भी किया है।
2- प्रशांत गाज़ीपुर Paytm से पहले अमेजन इंडिया, स्टैंडर्ड चार्टर्ड और STMicroelectronics NV के साथ काम किया था।
3- IIT इलाहाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में प्रशांत ने B.Tech की डिग्री हासिल की और उन्होंने IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
Q26. किस राज्य सरकार ने किसानों के ₹1 लाख तक के कर्ज माफ करने की घोषणा की है?
A
A उत्तर प्रदेश
B
B उत्तराखंड
C
C तेलंगाना
D
D मध्य प्रदेश
व्याख्या :
Explanation-तेलंगाना सरकार ने 18 जुलाई को किसानों के ₹1 लाख तक के कर्ज का भुगतान करने का फैसला किया है।
इसके अनुसार, 18 जुलाई की शाम से पहले किसानों के ऋण खातों में राशि जमा करने का संकल्प लिया गया है। इसके बाद उसी दिन शाम को ऋण माफी से लाभान्वित किसानों के साथ रायथु वेदिका में जश्न मनाया जाएगा, जिसमें मंत्री, विधायक, एमएलसी और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल होंगे।
जबकि 1 लाख रुपये तक के ऋण 18 जुलाई को चुकाए जाएंगे, सरकार ने 15 अगस्त से पहले 2 लाख रुपये तक के ऋण माफ करने का आश्वासन दिया है और तदनुसार गुरुवार से प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।
Q27. एनसीएलटी ने किस कंपनी के खिलाफ हाल ही में दिवालियेपन की कार्यवाही शुरू की हैं?
A
A Byju’s
B
B Careerwill
C
C Zomato
D
D Swiggy
व्याख्या :
Explanation-16 जुलाई को एक भारतीय न्यायाधिकरण ने एडटेक फर्म बायजू के लिए दिवालियापन की कार्यवाही शुरू कर दी, क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड ने 19 मिलियन डॉलर का बकाया वसूलने में विफलता की शिकायत की थी, जिससे उस कंपनी को एक और झटका लगा, जो कभी भारत की सबसे बड़ी स्टार्टअप थी।
पिछले कुछ वर्षों में बायजू को कई झटके लगे हैं, जिससे निवेशकों के विश्वास का संकट पैदा हुआ है, हजारों नौकरियों में कटौती हुई है और 2022 में इसका मूल्यांकन 22 बिलियन डॉलर से घटकर 3 बिलियन डॉलर से भी कम हो गया है।
Q28. हाल ही में पॉल कागामे किस देश के राष्ट्रपति बने हैं?
A
A दक्षिण अफ्रीका
B
B बुरुंडी
C
C रवांडा
D
D तंजानिया
व्याख्या :
Explanation- पॉल कागामे रावण के फिर से राष्ट्रपति चुने गए हैं। श्री कागमे को 99.15% वोट मिले हैं जो सात साल पहले हुए पिछले मतदान में मिले 98.79% से भी अधिक है। श्री कागमे ने 2003, 2010 और 2017 में 93% से अधिक मतों के साथ जीत हासिल की, जब उन्होंने पुनः उन्हीं दो प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से हराया।
उन्होंने विवादास्पद संवैधानिक संशोधनों की देखरेख की है, जिसके तहत राष्ट्रपति का कार्यकाल सात वर्ष से घटाकर पांच वर्ष कर दिया गया है, लेकिन रवांडा के नेता के लिए समय को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है, जिससे उन्हें संभवत 2034 तक शासन करने की अनुमति मिल गई है।
Q29. इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स ने किस देश को 10,000 एंटी-रेबीज वैक्सीन की खुराक दान की हैं?
A
A नेपाल
B
B वियतनाम
C
C भूटान
D
D श्रीलंका
व्याख्या :
Explanation- वैक्सीन निर्माता कंपनी इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स (आईआईएल) ने वियतनाम के पांच प्रांतों के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को अपने एंटी-रेबीज वैक्सीन की 10,000 खुराकें दान कीं।
कंपनी इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स
वियतनाम में आईआईएल की एंटी रेबीज वैक्सीन अभयाब ब्रांड लीडर है, जिसने कई हज़ार लोगों की जान बचाई है। पिछले 15 वर्षों से वियतनाम में टीके उपलब्ध करा रहे हैं।
Q30. यूजीसी ने भारतीय भाषाओं में कितनी पुस्तकें विकसित करने की परियोजना शुरू की है?
A
A 22,000
B
B 25,000
C
C 30,000
D
D 32,000
व्याख्या :
Explanation-शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अगले पांच वर्षों में भारतीय भाषाओं में 22,000 पुस्तकें विकसित करने के लिए 16 जुलाई को एक परियोजना शुरू की।
अस्मिता (अनुवाद और अकादमिक लेखन के माध्यम से भारतीय भाषाओं में अध्ययन सामग्री को बढ़ाना) नामक इस परियोजना का शुभारंभ उच्च शिक्षा सचिव संजय मूर्ति ने किया। यह शिक्षा में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी और मंत्रालय के तहत एक उच्चस्तरीय समिति भारतीय भाषा समिति का संयुक्त प्रयास है।
Q31. एडीबी ने भारत के वित्त वर्ष 2025 के जीडीपी विकास अनुमान को कितने प्रतिशत पर बरकरार रखा है?
A
A 8%
B
B 7%
C
C 6.5%
D
D 9%
व्याख्या :
Explanation-एशियाई विकास बैंक (ADB) ने मंगलवार को अपनी एशिया विकास परिदृश्य जुलाई रिपोर्ट में कहा कि इस साल भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7% रहने की उम्मीद है, जबकि मुद्रास्फीति औसतन 4.6% रहेगी। बैंक ने 2025-26 के लिए अपने अनुमानों को भी बरकरार रखा है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि अगले साल जीडीपी में 7.2% की वृद्धि होगी और खुदरा मूल्य वृद्धि औसतन 4.5% रहेगी।
बैंक ने 2024 में चीन के लिए अपने 4.5% विकास अनुमान को भी अपरिवर्तित रखा, लेकिन देश के लिए अपने मुद्रास्फीति अनुमान को 1.1% से घटाकर 0.5% कर दिया। एडीबी ने कहा कि कुल मिलाकर, विकासशील एशिया में अब 5% की वृद्धि का अनुमान है, जबकि अप्रैल में 4.9% की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था।
Q32. स्टेशनरी ब्रांड कैमलिन के किस फाउंडर का हाल ही में निधन हुआ है?
A
A राकेश चतुर्वेदी
B
B सौरभ मिश्रा
C
C अमित कुमार जैन
D
D सुभाष दांडेकर
व्याख्या :
Explanation-प्रतिष्ठित स्टेशनरी ब्रांड कैमलिन के फाउंडर सुभाष दांडेकर का हाल ही में निधन हो गया। सुभाष दांडेकर 86 वर्ष के थे। वे जापानी कंपनी कोकुयो को अपना ब्रांड बेचने के बाद कोकुयो कैमलिन के मानद अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।
सुभाष दांडेकर को लोग दादासाहेब दिगंबर दांडेकर के नाम से बुलाते थे और कैमलिन की स्थापना सन् 1931 में दो भाइयों डीपी दांडेकर और जीपी दांडेकर ने की थी।
जो कंपनी को तब दांडेकर एंड कंपनी के नाम से जाना जाता था।
कंपनी को 1946 में एक निजी कंपनी के रूप में मान्यता दी गई।
Q33. किस वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की डायरेक्टर जनरल को दो वर्ष का सेवा विस्तार मिला है?
A
A सुनीता जायसवाल
B
B नल्लाथम्बी कलईसेलवी
C
C वैशाली शर्मा
D
D दीप्ति कौर
व्याख्या :
Explanation-मंगलवार, 17 जुलाई को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की डायरेक्टर जनरल नल्लाथम्बी कलईसेलवी को दो वर्ष का सेवा विस्तार मिला है। इन्हें अगस्त 2022 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
शेखर मांडे की रिटायर्ड होने के बाद कलईसेलवी को CSIR का महानिदेशक बनाया गया था और कलैसेलवी ने CSIR में उच्च पदों पर कार्य किया है।
फरवरी 2019 में केंद्रीय विद्युत-रसायन अनुसंधान संस्थान यानी CSIR-CECRI का नेतृत्व करने वाली पहली महिला वैज्ञानिक थीं।
Q34. किस राज्य सरकार ने लाड़ला भाई योजना की घोषणा की है?
A
A महाराष्ट्र
B
B उत्तर प्रदेश
C
C मध्य प्रदेश
D
D उत्तराखंड
व्याख्या :
Explanation-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में लाड़ला भाई योजना लॉन्च करने की घोषणा की है।
इस योजना में 12वीं पास छात्रों को हर महीने 6 हजार, डिप्लोमा धारकों को हर महीने 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं, ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को 10 हजार रुपए मिलेंगे।
Q35. किस देश के पूर्व अंडर-19 कप्तान का हाल ही में मर्डर हुआ है?
A
A बांग्लादेश
B
B ऑस्ट्रेलिया
C
C श्रीलंका
D
D पाकिस्तान
व्याख्या :
Explanation-श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 के कप्तान रह चुके क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की मंगलवार रात को अंबालांगोडा स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि एक अज्ञात हमलावर ने निरोशन के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी, जब वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ थे।
📜 इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ
14-Jul-2024
15-Jul-2024
16-Jul-2024
17-Jul-2024
19-Jul-2024
Weekly Current Affairs in Hindi 2nd week July 2024
2nd week July 2024 Weekly Current Affairs in Hindi, Weekly Current Affairs UPSC 2nd week July 2024, Weekly current affairs MCQ 2nd week July 2024 free download, Weekly Current Affairs 2nd week July 2024 PDF, Weekly Current Affairs 2nd week July 2024 PDF in Hindi, Weekly Current Affairs MCQ 2nd week July 2024, Weekly Current Affairs book 2nd week July 2024. Practice free online quiz (14-Jul-2024 to 20-Jul-2024) for UPSC, SSC, Bank, Railway and other government exams.