21 JULY 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 21-Jul-2024
· 7 MCQs
← All Current AffairsCurrent Affairs 21-Jul-2024 – Objective Questions (Hindi)
All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.
Q1. फ्रांसीसी शिपिंग दिग्गज कंपनी सीएमए सीजीएम ने किस कंपनी के साथ एआई समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
- A. A गूगल
- B. B माइक्रोसॉफ्ट
- C. C सैमसंग
- D. D एप्पल
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-फ्रांसीसी शिपिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी सीएमए सीजीएम ने दुनिया भर में अपने परिचालन में एआई समाधानों की तैनाती में तेजी लाने के लिए अल्फाबेट के गूगल के साथ एक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं, दोनों कंपनियों ने गुरुवार को घोषणा की।
सीएमए सीजीएम का लक्ष्य लागत और कार्बन उत्सर्जन को न्यूनतम करते हुए मार्गों, कंटेनर हैंडलिंग और इन्वेंट्री प्रबंधन के अनुकूलन के माध्यम से दक्षता बढ़ाना और डिलीवरी समय को कम करना है।
Q2. भारत का पहला विदेशी जन औषधि केंद्र किस देश में खोला गया है?
- A. A फिलिपींस
- B. B श्रीलंका
- C. C मॉरीशस
- D. D सिंगापुर
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉरीशस में भारत के पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया, जो दोनों देशों के बीच विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में ”घनिष्ठ” द्विपक्षीय सहयोग को प्रमाणित करता है। बुधवार, 17 जुलाई को उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ मिलकर भारत के पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया, जो ”हमारे देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग, विशेष रूप से स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण क्षेत्र में” का प्रमाण है।
श्री जयशंकर 16 से 17 जून तक दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस में थे, जो विदेश मंत्री के रूप में उनके वर्तमान कार्यकाल में उनकी पहली यात्रा वाले देशों में से एक था।
Q3. एशिया के 50 सर्वश्रेष्ठ बार ने किसे 2024 का रोको इंडस्ट्री आइकन चुना गया है?
- A. A तयांग सिंह
- B. B अमर अग्रवाल
- C. C दिनेश कुमार
- D. D यांगडुप लामा
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-एशिया के 50 सर्वश्रेष्ठ बार ने दिल्ली में साइडकार के यांगडुप लामा को रोकू इंडस्ट्री आइकन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया, जिससे यांगडुप इस खिताब को जीतने वाले उद्योग से पहले भारतीय बन गए। यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार न केवल शिल्प के लिए बल्कि कॉकटेल की दुनिया में व्यक्तिगत योगदान के लिए एल्को-बेव उद्योग के विशेषज्ञों द्वारा एक मान्यता है।
Q4. अमेरिका में भारत का अगला राजदूत हाल ही में किसे नामित किया गया है?
- A. A विक्रम मिस्त्री
- B. B मोहन क्वात्रा
- C. C अजय डोभाल
- D. D विनय त्यागी
Correct: B
व्याख्या :
Explanation-पूर्व भारतीय विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नामित किया गया है और भारत ने क्वात्रा के नामांकन के बारे में अमेरिका को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है।
मोहन क्वात्रा की नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब अगले कुछ ही महीनों में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी विनय क्वात्रा इस महीने की शुरुआत में विदेश सचिव के पद से रिटायर हुए थे।
मोहन क्वात्रा की जगह विक्रम मिस्री को विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
Q5. किस देश ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हाल ही में प्रतिबंध लगाया है?
- A. A पाकिस्तान
- B. B चीन
- C. C फिलिस्तीन
- D. D इजरायल
Correct: A
व्याख्या :
Explanation-पाकिस्तान ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाया जा दिया है। जिससे यूजर्स को कई इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यूजर्स को मेटा के अन्य ऐप जैसे कि व्हाट्सएप को भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
Q6. भारत किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में दो सैन्य हवाई क्षेत्र तैयार करेगा?
- A. A पुडुचेरी
- B. B अंडमान निकोबार दीप समूह
- C. C उत्तराखंड
- D. D लक्षद्वीप
Correct: D
व्याख्या :
Explanation-भारत ने लक्षद्वीप में दो सैन्य हवाई क्षेत्र तैयार करने की योजना पर मुहर लगा दी है।
चीन की बढ़ती गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चीन इस क्षेत्र में लगातार अपने पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
भारत अपनी सैन्य क्षमताओं को लगातार मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है। इस दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।
Q7. भारत ने किस खिलाड़ी को साउथ एशिया के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया गया हैं?
- A. A साक्षी मलिक
- B. B सानिया मिर्जा
- C. C दीपा मलिक
- D. D साइना नेहवाल
Correct: C
व्याख्या :
Explanation-17 जुलाई को एशियन पैरालिंपिक कमेटी की कार्यकारी हुई बैठक में भारत की पैरालिंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक को साउथ एशिया के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया गया हैं।
भारतीय पैरालिंपिक कमेटी की दीपा मलिक पूर्व अध्यक्ष भी हैं।
कार्यकारी बोर्ड में दीपा की नियुक्ति के बाद कार्यकारी बोर्ड में महिला प्रतिनिधियों की संख्या पांच हो गई।
दीपा मलिक पैरा गेम्स में साउथ एशियन देशों का प्रतिनिधित्व करेंगीं।