HomeCurrent Affairs › 29-Oct-2024

29 OCTOBER 2024 DAILY CURRENT AFFAIRS TODAY GK IAS UPSC IN HINDI 29-Oct-2024

· 7 MCQs

← All Current Affairs
29 October 2024 current affairs today, current affairs today gk 29 October 2024, day current affairs 29 October 2024, gk and current affairs today 29 October 2024, current affairs current affairs October month, ias current affairs 29 October 2024 in hindi, 29 October 2024 latest current affairs, today 29 October 2024 current affairs, 29 October 2024 current affairs for gk, current affairs gk today 29 October 2024, current affairs hindi 29 October 2024 today, current affairs today 29 October 20

Current Affairs 29-Oct-2024 – Objective Questions (Hindi)

All questions with correct answer and explanation are shown below. On the full site you can attempt the quiz interactively.

Q1. हाल ही में किस देश ने 2024 इमर्जिंग एशिया कप जीता हैं?

  • A. A श्रीलंका
  • B. B अफगानिस्तान
  • C. C पाकिस्तान
  • D. D भारत

Correct: B

व्याख्या : Explanation- अफगानिस्तान ए पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका ए पुरुष क्रिकेट टीम को सात विकेट से हराकर छठा ACC पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 जीता हैं।
अफगानिस्तान-ए की टीम ने 2024 से पहले साल 2017 और 2019 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। एशियाई क्रिकेट परिषद ने 18-27 अक्टूबर 2024 तक ओमान में छठे एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम्स एशिया कप का आयोजन किया गया था।

Q2. ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन ने किस बैंक को 2024 के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक नामित किया हैं?

  • A. A SBI
  • B. B PNB
  • C. C RBI
  • D. D BOB

Correct: A

व्याख्या : Explanation-ग्लोबल फाइनेंस ने भारतीय स्टेट बैंक(SBI) को 2024 के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित किया है। ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन ने वाशिंगटन में अपने 31वें वार्षिक सर्वश्रेष्ठ बैंक पुरस्कार समारोह में भारतीय स्टेट बैंक(SBI) को 2024 की बेस्ट बैंक के रूप में मान्यता दी हैं।
सरकार ने इससे पहले 6 अगस्त को सेट्टी को तीन साल की अवधि के लिए SBI का नया चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की थी और इन्होंने चेयरमैन दिनेश कुमार खारा की जगह ली थी।

Q3. भारत मंडपम में ’स्वावलंबन 2024’ का उद्घाटन हाल ही में किसने किया हैं?

  • A. A नरेंद्र मोदी
  • B. B अमित शाह
  • C. C आदित्यनाथ योगी
  • D. D दिनेश कुमार त्रिपाठी

Correct: D

व्याख्या : Explanation-नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 28 अक्टूबर को स्वावलंबन 2024 का उद्घाटन किया गया है और इसका आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 28 और 29 अक्टूबर को किया जा रहा है।
स्वावलंबन 2024’का उद्देश्य नौसेना के स्वदेशीकरण प्रयासों को बढ़ावा देना है और साथ ही भारत की स्पेसिफिक टेक्नोलॉजी से बने स्वदेशी उपकरण को प्रदर्शित किया गया है, जो भारतीय नौसेना आने वाले दिनों में इस्तेमाल कर सकती है।

Q4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किस देश के प्रधानमंत्री ने गुजरात में ’टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन किया हैं?

  • A. A श्रीलंका
  • B. B जापान
  • C. C स्पेन
  • D. D अमेरिका

Correct: C

व्याख्या : Explanation-स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अक्टूबर को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड परिसर में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया हैं।
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा सी-295 विमानों के निर्माण के लिए यह कॉम्प्लेक्स बनाया गया है और C-295 प्रोजेक्ट के तहत कुल 56 एयरक्राफ्ट तैयार किए जाने हैं।

Q5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ’GOIR’ पोर्टल बहाल किया है?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B आंध्र प्रदेश
  • C. C मध्य प्रदेश
  • D. D उत्तराखंड

Correct: B

व्याख्या : Explanation-आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को https://goir.ap.gov.in (सरकारी आदेशों वाला पोर्टल) को बहाल कर दिया है, जिसे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार द्वारा बंद किए जाने के तीन साल से अधिक समय बाद बहाल कर दिया गया था। सरकार द्वारा 15 अगस्त 2021 से 28 अगस्त 2024 तक सरकारी आदेशों (जीओ) को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य नहीं किया गया। फरवरी 2008 से अब तक जारी किए गए सरकारी आदेश, दी गई अवधि को छोड़कर, पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उपयोगकर्ताओं और आम जनता को उन तीन से अधिक वर्षों के दौरान जारी किए गए सरकारी आदेशों तक पहुँच नहीं है।

Q6. किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने सप्ताहांत में अखिल आईआईटी छात्र प्रशासन शिखर सम्मेलन की मेजबानी की हैं?

  • A. A आईआईटी मद्रास
  • B. B आईआईटी कानपुर
  • C. C आईआईटी मुंबई
  • D. D आईआईटी दिल्ली

Correct: A

व्याख्या : Explanation-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने सप्ताहांत में अखिल आईआईटी छात्र प्रशासन शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है। पैन आईआईटी बैठक का उद्देश्य विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए मंच विकसित करना था।
यह शिखर सम्मेलन विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने और उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य में छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने का एक मंच हैं।
शिखर सम्मेलन ने छात्र विधायकों के बीच घनिष्ठ सहयोग को सक्षम बनाया और आईआईटी परिसरों में मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबोधित करने में तालमेल लाया है।

Q7. किस राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए ओबीसी कोटा 25% बढ़ाकर 50% कर दिया गया है?

  • A. A उत्तर प्रदेश
  • B. B मध्य प्रदेश
  • C. C झारखंड
  • D. D छत्तीसगढ़

Correct: C

व्याख्या : Explanation-छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने सोमवार 28 अक्टूबर, 2024 को राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण बढ़ाने की घोषणा की। पहले आरक्षण की सीमा 25% निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर अधिकतम 50% कर दिया गया है; यह कदम राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। पिछली सरकार ने राज्य की नौकरियों और सरकारी संस्थानों में प्रवेश में ओबीसी के लिए आरक्षण कोटा 14% से बढ़ाकर 27% कर दिया था, लेकिन कोटा संशोधन विधेयक को अभी तक राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिली है।

29-Oct-2024 – इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

Current Affairs – Previous days

← Previous

View full page (interactive quiz)