Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
Q1. विदेश मंत्री जयशंकर 24 दिसंबर से किस देश की यात्रा पर जाएंगे?
- A
A जापान
- B
B चीन
- C
C अमेरिका
- D
D बांग्लादेश
व्याख्या :
Explanation-विदेश मंत्री एस जयशंकर 24 दिसंबर, 2024 से संयुक्त राज्य अमेरिका की छह दिवसीय यात्रा पर होंगे।
श्री जयशंकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह से पहले अमेरिका की यात्रा करेंगे।
श्री जयशंकर अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।
Q2. निसान और होंडा ने विलय की योजना की घोषणा की, यह कंपनियां किस देश की हैं?
- A
A अमेरिका
- B
B जापान
- C
C सिंगापुर
- D
D ब्रिटेन
व्याख्या :
Explanation-जापानी वाहन निर्माता कंपनियों होंडा और निसान ने आपस में मिलकर बिक्री के लिहाज से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी बनने की योजना की घोषणा की है।
दोनों कंपनियों ने सोमवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और निसान गठबंधन के छोटे सदस्य मित्सुबिशी मोटर्स ने भी उनके कारोबार को एकीकृत करने के लिए वार्ता में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की है।
समझौते के बाद बिक्री के लिहाज से वे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी बन जाएंगी।
Q3. हाल ही में किस देश के टेनिस स्टार पर्सेल को डोपिंग के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया हैं?
- A
A ऑस्ट्रेलिया
- B
B जापान
- C
C सर्बिया
- D
D स्पेन
व्याख्या :
Explanation-अंतर्राष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (आईटीआईए) ने दो बार के ग्रैंड स्लैम युगल चैंपियन मैक्स पर्सेल ने डोपिंग रोधी नियमों को तोड़ने के लिए स्वैच्छिक निलंबन किया है।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जो युगल में विश्व में 12वें स्थान पर हैं, ने ”निषिद्ध विधि” के उपयोग से संबंधित नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है और ”10 दिसंबर, 2024 को अनंतिम निलंबन में प्रवेश करने का अनुरोध किया है। निलंबन के तहत, 26 वर्षीय खिलाड़ी को किसी भी खेल शासी निकाय या राष्ट्रीय संघ द्वारा अधिकृत किसी भी टेनिस प्रतियोगिता में खेलने, कोचिंग देने या भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
Q4. हाल ही में किस आईआईटी संस्थान ने अगली पीढ़ी के एमोल्ड डिस्प्ले के लिए अनुसंधान केंद्र शुरू कियाहैं?
- A
A आईआईटी- कानपुर
- B
B आईआईटी- दिल्ली
- C
C आईआईटी- मद्रास
- D
D आईआईटी- जयपुर
व्याख्या :
Explanation-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने स्मार्टफोन, टैबलेट, घड़ियों और पहनने योग्य उपकरणों के लिए अगली पीढ़ी के एमोल्ड (एक्टिव-मैट्रिक्स ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड) डिस्प्ले विकसित करने के लिए एक अनुसंधान केंद्र शुरू किया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और टाटा संस द्वारा वित्त पोषित यह केंद्र देश में डिस्प्ले निर्माण की लागत को कम करने के लिए एक नवीन पैटर्निंग तकनीक पर काम करेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, डीआरडीओ और टाटा संस द्वारा वित्त पोषित केंद्र का लक्ष्य विनिर्माण लागत कम करना है।
Q5. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय और किस विश्वविद्यालय के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
- A
A बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
- B
B चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
- C
C काशी विश्वविद्यालय
- D
D महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय
व्याख्या :
Explanation-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और शिक्षा मंत्रालय के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, और इसके तहत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (IMS) को ज्यादा फंडिंग और टेक्निकल सपोर्ट प्रोवाइड किया जाएगा।
है समझौते से हायर एजुकेशन स्टैंडर्ड और रिसर्च में एक्सीलेंसी आएगी और IMS, BHU और AIIMS के बीच स्टूडेंट्स और फैकल्टी आदान-प्रदान का भी प्रस्ताव है। इससे नॉलेज और एक्सपर्टीज को शेयर करने में आसानी होगी।
Q6. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के अध्यक्ष हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
- A
A अनिल मिस्त्री
- B
B शिवम मिश्रा
- C
C सुनीता खन्ना
- D
D वी. रामासुब्रमण्यम
व्याख्या :
Explanation- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का पद एक जून से खाली था। रिटायर्ड न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा का कार्यकाल 1 जून 2024 को पूरा हो जाने के बाद से ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य विजया भारती सयानी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था।
Q7. किस देश ने ’आयरन मैन’ रोबोट विकसित किया है जो पैराप्लेजिक लोगों को चलने में मदद करेगा?
- A
A जापान
- B
B दक्षिण कोरिया
- C
C अमेरिका
- D
D चीन
व्याख्या :
Explanation-दक्षिण कोरियाई शोधकर्ताओं ने एक हल्का पहनने योग्य रोबोट विकसित किया है, जो लकवाग्रस्त व्यक्तियों के पास जाकर उनके शरीर को लॉक कर सकता है, जिससे वे चलने, बाधाओं को पार करने और सीढ़ियां चढ़ने में सक्षम हो जाएंगे।
दक्षिण कोरियाई शोधकर्ताओं ने एक हल्का पहनने योग्य रोबोट विकसित किया है जो लकवाग्रस्त लोगों के पास जाकर उनके शरीर पर लॉक हो जाएगा, जिससे वे चलने में सक्षम हो जाएंगे।