Weekly Current Affairs 11-Aug-2024 – 17-Aug-2024 – Objective Questions
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 42 answered
Q1.
किस राज्य सरकार ने मोहम्मद सिराज को 600 वर्ग गज का प्लॉट आवंटित किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-तेलंगाना सरकार ने आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की जीत के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रोड नंबर 78, जुबली हिल्स पर 600 वर्ग गज जमीन आवंटित करने का आदेश जारी किया।
यह आवंटन मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा 31 जुलाई को की गई घोषणा के बाद हुआ है जिसमें उन्होंने कहा था कि सिराज को उनकी उपलब्धियों के लिए शहर में एक घर का प्लॉट आवंटित किया जाएगा। सिराज के अलावा, सरकार ने यह भी घोषणा की कि वह शूटर ईशा सिंह और दो बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निकहत ज़रीन के लिए हैदराबाद में 600-600 वर्ग गज के घर आवंटित करेगी। सरकार ने पहले ही सिराज और निकहत ज़रीन को खेलों में उनके योगदान के लिए ग्रुप-I की नौकरी की पेशकश की है।
Q2.
भारत किस देश में यूपीआई भुगतान सेवा शुरू करेगा?
व्याख्या :
Explanation-विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और मालदीव ने द्वीपसमूह देश में एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उसके पर्यटन क्षेत्र पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
पर्यटन मालदीव की आर्थिक गतिविधि का मुख्य स्रोत है, जो सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 30% का योगदान देता है तथा 60 प्रतिशत से अधिक विदेशी मुद्रा उत्पन्न करता है।
Q3.
भारत के सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता हाल ही में कौन बने हैं?
व्याख्या :
Explanation-पहलवान अमन सहरावत अपने 21वें जन्मदिन के एक महीने से भी कम समय बाद 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत के सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता बन गए हैं। अमन ने तीसरे स्थान के लिए हुए कड़े मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज पर 13-5 से शानदार जीत दर्ज की।
पीवी सिंधु ने इससे पहले 2016 ओलंपिक खेलों में 21 साल, एक महीने और 14 दिन की उम्र में रजत पदक जीतकर भारत की सबसे कम उम्र की ओलंपिक पदक विजेता होने का खिताब अपने नाम किया था। अमन ने 16 जुलाई को अपना 21वां जन्मदिन मनाया।
Q4.
हाल ही में किस राज्य में देश का पहला अनाज एटीएम शुरू किया गया है?
व्याख्या :
Explanation- देश का पहला एटीएम उड़ीसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में शुरू किया गया है।
यह एटीएम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों को 24x7 अनाज देगा।
ओडिशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने इस एटीएम को भारत में वर्ल्ड फूड डिस्ट्रिब्यूशन इवेंट के डिप्टी कंट्री डायरेक्टर नोजोमी हाशिमोतो की मौजूदगी में किया गया है।
Q5.
किस राज्य सरकार ने कॉलेज के छात्रों के लिए ₹1,000 मासिक सहायता योजना शुरू की हैं?
व्याख्या :
Explanation-तमिलनाडु सरकार की तमिल पुधलवन योजना के तहत लगभग 3.28 लाख कॉलेज जाने वाले लड़कों को हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे, जिसके लिए इस साल 360 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा।
173 साल पुराने कोयंबटूर आर्ट्स कॉलेज के 6,500 छात्रों की मौजूदगी में इस योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि गुरुवार रात को लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि की पहली किस्त जमा कर दी गई। उन्होंने कहा, ”मैं दो अपील करना चाहता हूं - तमिलनाडु को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का प्रयास करें, जिससे हमारा राज्य बुनियादी ढांचे के मामले में विकसित देशों के बराबर हो जाएगा। दूसरा, यह सुनिश
Q6.
हाल ही में 15 अगस्त को कौन सी स्पेस एजेंसी अपने 55वें स्थापना दिवस पर अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-08 लॉन्च करेगी?
व्याख्या :
Explanation- 15 अगस्त, 2024 को इसरो अपने 55वें स्थापना दिवस, अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-08 (EOS -08) लॉन्च करेगा। इसरो द्वारा सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।
EOS-08 एक रिमोट-सेंसिंग माइक्रो सैटेलाइट है, जिसका मास लगभग 175.5 किलोग्राम है, तथा इसे 475 किलोमीटर की ऊंचाई पर सर्कुलर लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित किया जाएगा, और इस सैटेलाइट का जीवन लगभग 1 वर्ष का होगा।
Q7.
आजादी के पर्व को विशेष बनाने के लिए किस मंत्रालय ने देश भर में हर घर तिरंगा कैंपेन चलाने की घोषणा कि है?
व्याख्या :
Explanation-संस्कृत मंत्रालय ने आजादी के पर्व को विशेष बनाने के लिए 09 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा कैंपेन चलाने की घोषणा की है। यह कैंपेन 15 अगस्त तक चलेगा, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर यानी DP पर तिरंगा लगाकर इस कैंपेन की शुरूआत की।
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह कैंपेन शुरू किया गया था। 22 जुलाई 2022 को खुद प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की थी, और इसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।
Q8.
किस देश ने पहली बार उन्नत SM-6 नौसैनिक वायु रक्षा मिसाइल का परीक्षण किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-ऑस्ट्रेलियाई ने पहली बार नौसेना के जहाज से रेथॉन SM-6 मिसाइल का परीक्षण किया है, जो वायु रक्षा हथियार को अपने भंडार में शामिल करने और उसे हासिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
एसएम-6 अमेरिकी शस्त्रागार में सबसे उन्नत नौसैनिक वायु रक्षा मिसाइल है, जिसमें बैलिस्टिक मिसाइलों के विरुद्ध भी मारक क्षमता है, तथा इसका परीक्षण जहाजों और जमीनी लक्ष्यों पर हमला करने तथा हवा से हवा में मार करने के लिए भी किया गया है।
चीन के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है, जिसमें अमेरिकी वित्त पोषित सैन्य अड्डों में सुधार भी शामिल है।
Q9.
किस पूर्व विदेश मंत्री का हाल ही में निधन हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का शनिवार 11 अगस्त, 2024 को निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे और लगभग दो सप्ताह तक नई दिल्ली के बाहर गुरुग्राम के एक क्लिनिक में भर्ती रहे। सिंह ने 2004-05 में यूपीए के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की कैबिनेट में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था।
नटवर सिंह एक विपुल लेखक और इतिहासकार हैं, उन्होंने 1953 में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया और 1984 में जल्दी सेवानिवृत्ति ले ली, जब उन्होंने राजस्थान के भरतपुर से चुनाव लड़ा और लोकसभा सांसद बने। उन्होंने राजीव गांधी सरकार में इस्पात राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया और बाद में 1986 में विदेश राज्य मंत्री बने।
Q10.
विदेश मंत्रालय और एनएसआईएल ने किस देश के उपग्रह के प्रक्षेपण में सहायता के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
व्याख्या :
Explanation-विदेश मंत्रालय और इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) ने नेपाल निर्मित मुनाल उपग्रह के प्रक्षेपण में सहायता देने के लिए शनिवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है।
मुनाल नेपाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अकादमी (एनएएसटी) के तत्वावधान में नेपाल में विकसित एक स्वदेशी उपग्रह है।
नेपाली अंतरिक्ष स्टार्टअप अन्तरिक्षीय प्रतिष्ठान नेपाल (एपीएन) ने इस उपग्रह के डिजाइन और निर्माण में नेपाली छात्रों की सहायता की है। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि इसका उद्देश्य पृथ्वी की सतह पर वनस्पति घनत्व डेटाबेस बनाना है।
Q11.
ओलंपिक में विशिष्ट योगदान के लिए हाल ही में किसे ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारतीय निशानेबाजी आइकन अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक में उनके ”विशिष्ट योगदान” के लिए प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया हैं।
बिंद्रा 2008 बीजिंग खेलों में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करके भारत के पहले ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता बने थे। बिंद्रा को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 142वें सत्र के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया।
Q12.
किस अभिनेता को हाल ही में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2024 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-शाहरुख खान को 77वें स्विटजरलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में उन्हें करियर अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो उनके शानदार करियर को और भी रोशन करता है। शाहरुख ने लोकार्नो के मशहूर पियाजा ग्रांडे में 8,000 दर्शकों के सामने अपना स्वीकृति भाषण दिया।
Q13.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री हाल ही में किस देश के दो दिवसीय यात्रा पर गए है?
व्याख्या :
Explanation-विदेश सचिव विक्रम मिस्री भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने तथा हिमालयी राष्ट्र के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर देश के नेतृत्व और अधिकारियों के साथ चर्चा करने के लिए रविवार (11 अगस्त, 2024) को दो दिवसीय यात्रा पर काठमांडू पहुंचे।
काठमांडू पहुंचने पर श्री मिस्री का नेपाली समकक्ष सेवा लामसाल ने स्वागत किया।
यह यात्रा नियमित उच्च स्तरीय भारत-नेपाल द्विपक्षीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है और भारत की ’पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
Q14.
GAIL और किस राज्य के विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में समझौता हुआ हैं?
व्याख्या :
Explanation-राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और GAIL इंडिया लिमिटेड ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एक गैर बाध्यकारी समझौता है और RRVUNL के गैस आधारित पॉवर प्लांट्स को ऑप्टमाइज करने के लिए किया गया है।
इस समझौते का उद्देश्य राजस्थान के धौलपुर और रामगढ़ में स्थित RRVUNL के गैस आधारित पॉवर प्लांट्स को दोनों संस्थाओं के बीच के जॉइंट वेंचर कंपनी (JVC) को ट्रांसफर करने की संभावना तलाशना है, और इसके साथ ही साझेदारी राज्य भर में उपयुक्त जमीन पर लगभग 1,000 मेगावाट की सोलर और विंड प्रोजेक्ट स्थापित करने पर फोकस्ड है।
Q15.
रानी मुखर्जी और करण जौहर किस देश की संसद भवन में मुख्य भाषण देंगे?
व्याख्या :
Explanation-रानी मुखर्जी और करण जौहर इस साल मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन को संबोधित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
दोनों हस्तियां ’भौगोलिक सीमाओं के पार संस्कृतियों को जोड़ने और दर्शकों को एकजुट करने की सिनेमा की शक्ति’ के बारे में बात करेंगी।
Q16.
हाल ही में छठी बार देश का कौन सा बेस्ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बना हैं?
व्याख्या :
Explanation-नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 की जारी रैंकिंग के अनुसार IIT मद्रास लगातार 6वीं बार देश का बेस्ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बना है, जबकि देश के टॉप 10 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में 7 IIT शामिल हैं।टॉप यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में बेंगलुरु का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पहले स्थान पर है। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दूसरे और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर है।
Q17.
पेरिस ओलंपिक 2024 में सबसे ज्यादा पदक किस देश ने जीते हैं?
व्याख्या :
Explanation- अमेरिका ने पैलेस ओलंपिक 2024 में सबसे ज्यादा पदक जीते हैं। जिम 40 गोल्ड 44 सिल्वर और 42 ब्रांज के साथ कुल 126 पदक जीते हैं।
वही चीन ने 40,गोल्ड 27 सिल्वर और 24 ब्रांज पदक जीते, चीन कुल 91 पदक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
जापान 20 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रांज कल 45 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।
भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में सबसे खराब प्रदर्शन रहा हैं। भारत इस बार एक भी गोल्ड नहीं जीत सका है भारत ने एक सिल्वर पांच ब्रांज कुल 6 पदक के साथ 71 व स्थान प्राप्त किया है।
Q18.
किस राज्य के कृषि श्रमिकों को मानसून राहत के रूप में हर नवंबर में 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी?
व्याख्या :
Explanation- पांडिचेरी राज्य के कृषि श्रमिकों को मानसून राहत के रूप में हर नवंबर में 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
पायलट आधार पर 100 किसानों को मुफ्त सौर पंप सेट प्रदान करने के सरकार के फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंप सेट पीएम-कुसुम (प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान) योजना के तहत प्रदान किए जाएंगे।
सरकार ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए भी एक कल्याण बोर्ड स्थापित करने की योजना बना रही है। मंत्री ने कहा कि बोर्ड ट्रांसजेंडरों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण दिलाने में सहायता प्रदान करेगा।
Q19.
राष्ट्रीय रैंकिंग फ्रेमवर्क-2024 जारी सूची में विश्वविद्यालय श्रेणी में प्रथम स्थान किसने प्राप्त किया है?
व्याख्या :
Explanation-भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी)-बेंगलुरु ने विश्वविद्यालय श्रेणी में शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, अनुसंधान श्रेणी के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान का पुरस्कार जीता तथा समग्र श्रेणी में देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान बनकर उभरा हैं।
इसी तरह कानून के क्षेत्र में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बेंगलुरु पहले स्थान पर है। प्रबंधन शिक्षा में भारतीय प्रबंधन संस्थान-बेंगलुरु (आईआईएम-बी) दूसरे स्थान पर है।
ओवरऑल श्रेणी में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल 14वें, जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन 36वें, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सुरथकल-46वें, मैसूर विश्वविद
Q20.
भारत का नया कैबिनेट सचिव हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-सीनियर IAS अधिकारी टी वी सोमनाथन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारत का कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। टी वी सोमनाथन का कार्यकाल दो साल होगा, जो 30 अगस्त से शुरू होगा। वह राजीव गौबा का स्थान लेंगे, जो इस महीने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
2015 से 2017 के बीच टी वी सोमनाथन ने दो साल से अधिक समय तक प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया, और इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2019 में व्यय सचिव के रूप में नियुक्त होने से पहले तक अपने कैडर राज्य में कार्य किया।
Q21.
हाल ही में 12 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया गया है?
व्याख्या :
Explanation- हर साल 12 अगस्त’ को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसंबर 1999 को युवा विश्व सम्मलेन के दौरान की गई सिफारिशों को मानते हुए 54/120 प्रस्ताव पारित किया गया था। तथा इस सम्मेलन में ही प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। यह फैसला युवाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन द्वारा 1998 में दिए गए सुझाव के बाद लिया गया था।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1985 में अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया था।
Q22.
हाल ही में इसरो के किस अध्यक्ष को मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी गई है?
व्याख्या :
Explanation-राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मंगलवार 13 अगस्त को इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीटीयू), बेलगावी और कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, धारवाड़ द्वारा प्रदान की गई डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई है।
Q23.
किसी एजेंसी ने हाल ही में ग्लाइड बम का पहला परीक्षण किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार 13 अगस्त, 2024 को भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एमके-आई लड़ाकू विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम (एलआरजीबी) गौरव का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया।
यह परीक्षण ओडिशा के तट पर किया गया। डीआरडीओ ने एक बयान में कहा, ”गौरव एक हवा से छोड़ा जाने वाला 1,000 किलोग्राम वजनी ग्लाइड बम है जो लंबी दूरी पर स्थित लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। लॉन्च होने के बाद, ग्लाइड बम अत्यधिक सटीक हाइब्रिड नेविगेशन स्कीम का उपयोग करके लक्ष्य की ओर बढ़ता है।
Q24.
एसके प्रभाकर को किस राज्य का लोक सेवा आयोग का हाल ही में अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-तमिलनाडु राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एसके प्रभाकर को तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (टीएनपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री प्रभाकर का कार्यकाल छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, रहेगा।
श्री प्रभाकर 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और तमिलनाडु के मूल निवासी हैं। उन्होंने राज्य सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और गृह सचिव तथा राजस्व प्रशासन आयुक्त के रूप में कार्य किया है।
Q25.
किस राज्य के विश्वविद्यालय ने शंकर महादेवन, शबाना आज़मी और लिएंडर पेस को डॉक्टरेट की मानद उपाधि गई है?
व्याख्या :
Explanation- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रमुख विश्वविद्यालय टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी (टीआईयू) द्वारा संगीतकार शंकर महादेवन, अभिनेत्री शबाना आज़मी और पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस प्रसिद्ध हस्तियों को सोमवार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई।
Q26.
विनय मोहन क्वात्रा ने किस देश में भारत के नए राजदूत का पदभार संभाला हैं?
व्याख्या :
Explanation-विनय मोहन क्वात्रा ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला हैं।
राष्ट्रपति जो बिडेन भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है।
अपनी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करते हैं, जिसमें क्वाड और इस महत्वपूर्ण और उभरती हुई तकनीक पर अमेरिका-भारत पहल शामिल है।
Q27.
किस यूनिवर्सिटी ने केलट्रॉन के सहयोग से विभिन्न कौशल विकास डिप्लोमा प्रमाण पत्र कार्यक्रम शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
व्याख्या :
Explanation-श्रीनारायणगुरु ओपन यूनिवर्सिटी (एसजीओयू) ने केलट्रॉन के सहयोग से विभिन्न कौशल विकास डिप्लोमा प्रमाण पत्र कार्यक्रम शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
केलट्रॉन के प्रबंध निदेशक श्रीकुमार नायर और एसजीओयू के रजिस्ट्रार डिंपी वी दिवाकरन ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में मंत्रियों आर. बिंदु, पी. राजीव और विश्वविद्यालय के कुलपति वीपी जगती राज की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। “इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने से एसजीओयू के छात्रों को केलट्रॉन द्वारा संचालित कौशल विकास और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को अतिरिक्त पाठ्यक्रम के रूप में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही छात्र केलट्रॉन में इं
Q28.
पैरालिंपिक गेम्स 2024 से हाल ही में किस निलंबित किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने 13 अगस्त को भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया। BWF ने भगत को डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने पर निलंबित किया हैं।
प्रमोद भगत ने बीते 12 महीनों में तीन मौके पर अपना ठिकाना नहीं बताया।
ऐसे में उनपर BWF के डोपिंग निरोधक नियम ’व्हेयरअबाउट’ के उल्लंघन का आरोप है।
भगत निलंबन की वजह से पैरालिंपिक गेम्स 2024 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
Q29.
हाल ही में कौन से रामसर की स्थापना की गई है?
व्याख्या :
Explanation-भारत में तीन और वेटलैंड्स को ’रामसर साइट’ नामित किया गया है। इससे भारत में ऐसे स्थलों की कुल संख्या 85 हो गई है। तीन नए स्थल हैं - नंजरायण पक्षी अभयारण्य ; तमिलनाडु में काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य ; और मध्य प्रदेश में तवा जलाशय।
भारत 1971 में ईरान के रामसर में हस्ताक्षरित रामसर कन्वेंशन के ’अनुबंध करने वाले पक्षों’ में से एक है। यह 1982 में हस्ताक्षरकर्ता बन गया। 1982 से 2013 तक, देश में रामसर स्थलों की सूची में कुल 26 स्थल जोड़े गए। 2014 से 2024 तक, देश ने रामसर स्थलों की सूची में 59 नए वेटलैंड्स जोड़े हैं। वर्तमान में, तमिलनाडु में सबसे अधिक रामसर स्थल (18 स्थल) हैं, उसके बाद उत्तर प्रदेश (10 स्थल)
Q30.
विशिष्ट सेवा के लिए हाल ही में किस राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-दक्षिण रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एवं महानिरीक्षक जीएम ईश्वर राव को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया, जबकि दक्षिण कन्नड़ होमगार्ड कमांडेंट मुरली मोहन चूनथारू और सहायक पुलिस आयुक्त रवीश एस नायक को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया।
1990 बैच के भारतीय रेलवे पुलिस बल सेवा (आईआरपीएफएस) के अधिकारी श्री राव ने अपने तीन दशक लंबे करियर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
डॉ. चूनथारू, जो 2015 से होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस के जिला कमांडेंट हैं, सुल्लिया तालुका के चूनथारू गांव से हैं। उन्होंने मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में एमडीएस, ओरल सर्जरी में डीएनबी औ
Q31.
हॉकी इंडिया ने हाल ही में किस नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया गया है?
व्याख्या :
Explanation-हॉकी इंडिया ने हॉकी टीम इंडिया के गोलकीपर सीरीज के सम्मान में जर्सी नंबर 16 को रिटायर किया गया हैं।
पेरिस ओलंपिक से पहले अपने फैसले की घोषणा करने वाले 36 वर्षीय गोलकीपर ने खिलाड़ी के तौर पर अपनी विदाई की दिशा पहले ही तय कर दी थी। बुधवार को उन्हें आधिकारिक तौर पर जूनियर पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया - शिविर 1 अक्टूबर से शुरू होगा और पहला मैच 19 से 26 अक्टूबर तक सुल्तान ऑफ जोहोर कप में होने की संभावना है - और वह सीनियर टीम के गोलकीपरों के मेंटर होंगे।
Q32.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-अनुभवी राजनयिक पार्वथानेनी हरीश को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया हैं।
1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री हरीश वर्तमान में जर्मनी में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।
जून में रुचिरा कंबोज के सेवानिवृत्त होने के बाद से संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत या स्थायी प्रतिनिधि का पद रिक्त पड़ा है।
Q33.
भारतीय क्रिकेट पुरुष टीम के गेंदबाजी कोच किसे नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। मोर्केल की नियुक्ति के साथ ही नए मुख्य कोच गौतम गंभीर द्वारा सुझाए गए तीनों नामों की सूची पूरी हो गई है।
मोर्केल गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे, इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में उनके साथ खेल चुके हैं और काम कर चुके हैं।
मोर्केल 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए टीम में शामिल होंगे। मोर्केल चेन्नई में होने वाले सप्ताह भर के तैयारी शिविर से पहले समय पर भारत पहुंचेंगे, जो संभवतः 10 सितंबर से शुरू होगा।
Q34.
तरंग शक्ति अभ्यास का दूसरा चरण 1 से 14 सितंबर कहां आयोजित करने की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इस तरंग शक्ति अभ्यास का दूसरा चरण 1 से 14 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित करने की घोषणा की हैं।
हाल ही में भारतीय वायु सेना (IAF) के सबसे बड़े बहुपक्षीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति के पहले चरण का समापन हुआ हैं।
इसमें भारतीय वायुसेना और विदेशों के कुल 150 विमान शामिल होंगे, और इस अभ्यास में 18 देश हिस्सा लेंगे, जिनमें से 10 के पास एयर एसेट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ग्रीस, सिंगापुर, यूएई, अमेरिका और 18 ऑब्जर्वर देश भाग लेंगे।
Q35.
किस देश के प्रधानमंत्री फूमिओ किशिदा ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की हैं?
व्याख्या :
Explanation-जापान के प्रधानमंत्री फूमिओ किशिदा ने पार्टी अध्यक्ष के पद से ही में इस्तीफा देने की घोषणा की। फूमिओ किशिदा सितंबर में होने वाले लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के चीफ का चुनाव नहीं लड़ेंगे।
फूमिओ किशिदा की इस घोषणा के बाद अब तय हो गया है कि देश को एक नया प्रधानमंत्री मिलेगा क्योंकि जापान में सत्ताधारी पार्टी का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री चुना जाता है।
किशिदा के चुनाव न लड़ने का ऐलान करने के बाद अब LDP अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाला ही जापान का अगला प्रधानमंत्री बनेगा।
Q36.
हाल ही में किसे स्टारबक्स का CEO नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-ग्लोबल कॉफी चेन स्टारबक्स ने हाल ही में ब्रायन निकोल को नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया। ब्रायन निकोल ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन खाली स्थान लिया है।
ब्रायन निकोल 9 सितंबर को CEO का पद संभालेंगे, और तब तक, CFO, राचेल रग्गेरी, अंतरिम CEO के रूप में काम करेंगे।
चिपोटल में शामिल होने से पहले निकोल टैको बेल के CEO थे, और यहां वब्रायन निकोल कंपनी के प्रेसिडेंट के साथ-साथ चीफ मार्केटिंग और इनोवेशन ऑफिसर के तौर पर भी काम कर रहे थे
Q37.
WHO ने किस बीमारी को हाल ही में ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। मंकीपॉक्स को दो साल में दूसरी बार है जब इस बीमारी को हेल्थ इमरजेंसी बताया गया है। मंकीपॉक्स चेचक जैसी एक वायरल बीमारी है।
यह वायरस ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस फैमिली का ही मेंबर है, जो चेचक (स्मालपॉक्स) के लिए भी जिम्मेदार है। इसके चलते फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं और शरीर पर मवाद से भरे घाव हो जाते हैं। कांगो में इस बीमारी का प्रकोप फैला हुआ है, जिसकी चपेट में पड़ोसी देश भी आ गए हैं।
अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Africa CDC) के मुताबिक इस साल अब तक अफ्रीकी महाद्वीप पर Mpox के 17,000 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जबकि 517
Q38.
नलिन प्रभात को पाली में कि केंद्र शासित प्रदेश का स्पेशल DG नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-नलिन प्रभात जम्मू-कश्मीर का नया स्पेशल DG नियुक्त किया गया हैं। वे मौजूदा डीजीपी आरआर स्वैन के रिटायरमेंट के बाद नए पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगे।
आरआर स्वैन 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं,और उसके बाद नलिन प्रभात 1 अक्टूबर को DGP का पद ग्रहण करेंगे।नलिन विशेष महानिदेशक (SDG) के रूप में कार्यरत थे।
नलिन प्रभात को तीन बार वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है,और पराक्रम पदक, विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक और आंतरिक सुरक्षा पदक भी मिल चुका है।
Q39.
पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा हाल ही में किस देश की प्रधानमंत्री बनी है?
व्याख्या :
Explanation-पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा पूर्व प्रधानमंत्री थाक्सिन शिनवात्रा की बेटी हैं।
पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा इस पद पर पहुंचने वाली देश की दूसरी महिला हैं,साथ ही पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा थाईलैंड के इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं
थाईलैंड यिंगलुक की प्रधानमंत्री बनने वाली देश की पहली महिला थीं।
संसद में शिनावत्रा के पक्ष में 319 वोट पड़े वहीं, उनके विरोध में 145 वोट पड़े। 27 सांसदों ने वोट नहीं डाला।
सदन में 493 सांसद हैं और पाइतोंग्तार्न को बहुमत हासिल करने के लिए 248 मतों की जरूरत थी।
Q40.
देश के जाने-माने एयरोस्पेस साइंटिस्ट डॉ राम नारायण अग्रवाल का हाल ही में निधन हो गया हैं, वे किस नाम से मशहूर थे?
व्याख्या :
Explanation-देश के जाने-माने एयरोस्पेस साइंटिस्ट और अग्नि मिसाइल के जनक डॉ राम नारायण अग्रवाल का 15 अगस्त को निधन हो गया। नारायण जी ने 83 साल की उम्र में हैदराबाद स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली।
नारायण जी को अग्नि मिसाइलों के पहले प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे और उन्हें अग्नि मैन के नाम से भी जाना जाता था। आरएन अग्रवाल ने भारत में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाई थी।
Q41.
हाल ही में किस स्पेस एजेंसी ने EOS-08 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार16 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी)-डी3 के जरिए ईओएस-08 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।
एसएसएलवी-डी3 अपनी तीसरी और अंतिम विकास उड़ान में, सुबह 9.17 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से प्रक्षेपित हुआ।
सत्रह मिनट बाद ईओएस-08 उपग्रह को 475 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में प्रक्षेपित किया गया, जैसा कि इरादा था। ”एसएसएलवी की तीसरी विकासात्मक उड़ान, ईओएस-08 उपग्रह के साथ एसएसएलवी-डी3, सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। रॉकेट ने अंतरिक्ष यान को योजना के अनुसार बहुत सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया
Q42.
किस पूर्व श्रम मंत्री को हाल ही में 2024 के देवराज उर्स पुरस्कार के लिए चुना गया है?
व्याख्या :
Explanation-पूर्व श्रम मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता एसके कांता को 2024 के देवराज उर्स पुरस्कार के लिए चुना गया है। श्री कांता को यह पुरस्कार 20 अगस्त को बेंगलुरु में एक समारोह में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा प्रदान किया जाएगा।
इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। वरिष्ठ कार्यकर्ता और लेखक अल्लमप्रभु बेट्टादुर की अध्यक्षता वाली पुरस्कार चयन समिति ने श्री कांता को चुना, जिन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक श्रम अधिकारों और सामाजिक मुद्दों के लिए अथक संघर्ष किया।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History
11-Aug-2024
12-Aug-2024
13-Aug-2024
15-Aug-2024
16-Aug-2024
17-Aug-2024
Weekly Current Affairs in Hindi 2nd week August 2024
2nd week August 2024 Weekly Current Affairs in Hindi, Weekly Current Affairs UPSC 2nd week August 2024, Weekly current affairs MCQ 2nd week August 2024 free download, Weekly Current Affairs 2nd week August 2024 PDF, Weekly Current Affairs 2nd week August 2024 PDF in Hindi, Weekly Current Affairs MCQ 2nd week August 2024, Weekly Current Affairs book 2nd week August 2024. Practice free online quiz (11-Aug-2024 to 17-Aug-2024) for UPSC, SSC, Bank, Railway and other government exams.