Weekly Current Affairs 18-Aug-2024 – 24-Aug-2024 – Objective Questions
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 21 answered
Q1.
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ऋषभ शेट्टी को किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मिला हैं?
व्याख्या :
Explanation-अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कन्नड़ लोक एक्शन थ्रिलर, कंतारा में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए फीचर फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। ऋषभ द्वारा निर्देशित इस फिल्म को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का भी पुरस्कार मिला।
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - नीना गुप्ता (ऊंचाई)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार - श्रीपथ (मलिकप्पुरम)
सर्वश्रेष्ठ छायांकन - पोन्नियिन सेलवन 1 के लिए रवि वर्मम
सर्वश्रेष्ठ पटकथा - आनंद एकर्षी (आतम)
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक - गुलमोहर के लिए अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चित्तेला
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन - अप
Q2.
किस मंत्रालय ने भारतीय कृषि में हितधारकों के लिए वास्तविक समय डेटा अंतर्दृष्टि प्रदान करने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म कृषि-डीएसएस लॉन्च किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार 16 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में एक डिजिटल भू-स्थानिक मंच, कृषि-निर्णय सहायता प्रणाली (डीएसएस) लॉन्च किया है, जो मौसम के पैटर्न, मिट्टी की स्थिति, फसल स्वास्थ्य, फसल रकबे और सभी हितधारकों - जैसे किसानों, विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ सलाह पर वास्तविक समय के डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि साझा करेगा।
डीएसएस अपनी तरह का पहला भू-स्थानिक प्लेटफॉर्म है जिसे खास तौर पर भारतीय कृषि के लिए डिजाइन किया गया है।
यह प्लेटफॉर्म उपग्रह चित्रों , मौसम संबंधी जानकारी, जलाशय भंडारण, भूजल स्तर और मृदा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सहित व्यापक डेटा तक निर्बाध पहुंच प्रदान करता है, जिसे किसी भी समय कहीं स
Q3.
किस देश ने अपने ही नागरिकों को देश छोड़ने के लिए पैसे देने की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-स्वीडन ने अपने ही देश के नागरिकों को देश छोड़ने के लिए पैसे देने की घोषणा की है। स्वीडन की इमीग्रेशन मिनिस्टर मारिया माल्मर स्टेनगार्ड ने ये प्रस्ताव पेश किया है कि जिन्हें स्वीडन की संस्कृति पसंद नहीं है या फिर वे लोग जो यहां घुलमिल नहीं पाए हैं वे स्वीडन छोड़ सकते हैं।
मौजूदा नियमों के मुताबिक यदि कोई स्वीडिश नागरिक देश छोड़ता है तो उसे 10 हजार स्वीडिश क्रोन (80 हजार रुपए) मिलेंगे। पहले विदेश से आकर स्वीडन में बसने वाले नागरिकों पर ही ये नियम लागू होता था, लेकिन नए प्रावधान के तहत जन्मजात नागरिकों पर भी ये नियम लागू होगा।
Q4.
डॉ. बिभास ने किस राज्य के लोकायुक्त की हाल ही में शपथ ली हैं?
व्याख्या :
Explanation-रिटायर्ड जज डॉ. बिभास कांति किलिकदार ने त्रिपुरा के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली और राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी ने अगरतला स्थित राजभवन में डॉ. बिभास को शपथ दिलाई।
बिभास अगले तीन साल के लिए लोकायुक्त के पद पर कार्यरत रहेंगे, बिभास कांति किलिकदार ने केएन भट्टाचार्य की जगह ली है।
Q5.
भारत बिजनेस बढ़ाने के लिए कितने करोड रुपए का फंड बनाएगा?
व्याख्या :
Explanation-भारत बिजनेस बढ़ाने वाली गतिविधियों के लिए 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपए) का स्पेशल फंड शुरू करेगा।
ग्लोबल साउथ के इस इवेंट की मेजबानी भारत कर रहा है।
2022 में जब भारत में G20 समिट हुआ था, तब G20 को नया ढांचा देने के लिए वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट शुरू हुआ।
Q6.
सेना ने हाल ही में कितने हजार फीट की ऊंचाई पर पैरा-ड्रॉप ऑपरेशन किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-वायुसेना और सेना ने एक जॉइंट ऑपरेशन के तहत 17 अगस्त को 15 हजार फीट की ऊंचाई पर आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब का सटीक पैरा-ड्रॉप ऑपरेशन किया हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला पैरा ड्रॉप ऑपरेशन था।
भारतीय वायुसेना ने क्यूब को एयरलिफ्ट करने और सटीक पैरा-ड्रॉपिंग के लिए अपने एडवांसवॉर प्लेन सी-130जे सुपर हरक्यूलिस का इस्तेमाल किया है, और आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब को भारत हेल्थ इनीशिएटिव फॉर सहयोग, हित एंड मैत्री (भीष्म) योजना के तहत विकसित किया गया है।
Q7.
किस देश की मैरे मैरीटाइम भारत में परिचालन का विस्तार करेगी?
व्याख्या :
Explanation-सिंगापुर स्थित मैरे मैरीटाइम ग्रुप, जो जहाजों के स्वामित्व/संचालन, व्यापार और चालक दल के प्रशिक्षण/नियुक्ति में लगा हुआ है, ने अवसरों का लाभ उठाने के लिए भारत में अपना क्षेत्रीय मुख्यालय स्थापित करेगा। भारत में परिचालन का नेतृत्व समूह इकाई मैरे मैरीटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जो वर्तमान में चालक दल के प्रशिक्षण और नियुक्ति में लगा हुआ है। मैरे मैरीटाइम ग्रुप के संस्थापक और सीईओ रोहित कपूर ने कहा, ”हमने भारत को अपना क्षेत्रीय मुख्यालय बनाने का फैसला किया है, क्योंकि स्वच्छ पेट्रोलियम उत्पादों [सीएनजी, एलएनजी] और खाद्य तेलों की बढ़ती मांग है, जिनका ज्यादातर आयात किया जाता है।
Q8.
किस देश के नए विदेश मंत्री आरज़ू देउबा राणा पांच दिवसीय भारत दौरे पर आई है?
व्याख्या :
Explanation-नेपाल की नई विदेश मंत्री आरज़ू देउबा राणा रविवार 18 अगस्त, 2024 को भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुईं, जिसके दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगी।
सुश्री राणा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर भारत आ रही हैं। कार्यभार संभालने के बाद यह राणा की किसी विदेशी देश की पहली आधिकारिक यात्रा है।
Q9.
हाल ही में किसने चेन्नई में नए समुद्री बचाव समन्वय केंद्र का उद्घाटन किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को चेन्नई में तटरक्षक बल के नए समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) का उद्घाटन किया हैं।
इस कार्यक्रम में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो नई तटरक्षक इकाइयों - चेन्नई में क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र (आरएमपीआरसी) और पुडुचेरी में तटरक्षक वायु एन्क्लेव का भी उद्घाटन किया।
नया एमआरसीसी समुद्र में संकट में फंसे नाविकों और मछुआरों को बचाने के लिए बेहतर समन्वय की सुविधा प्रदान करेगा। इसमें स्थलीय और उपग्रह प्रणालियों के माध्यम से संकट की निगरानी के लिए नवीनतम उपकरण लगाए गए हैं और इसमें उन्नत संचार प्रणालियाँ हैं।
Q10.
किस भारतीय तटरक्षक महानिदेशक का हाल ही में चेन्नई में निधन हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।
तटरक्षक प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में भाग लेने के लिए चेन्नई आए थे, जहां हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई।
श्री पाल कथित तौर पर श्री सिंह चेन्नई हवाई अड्डे पर बेहोश हो गए थे और उन्हें दोपहर करीब 3.30 बजे राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल (आरजीजीजीएच) ले जाया गया था।
Q11.
किसने ने वेस्टर्न इंडिया बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैम्पियनशिप का बिलियर्ड्स फाइनल जीता हैं?
व्याख्या :
Explanation-पंकज आडवाणी ने रविवार (18 अगस्त, 2024) को वेस्टर्न इंडिया बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में बिलियर्ड्स फाइनल में एस. श्रीकृष्णा को 822-520 के अंतर से हराकर एक और खिताब जीत लिया। 27 बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने इससे पहले मुंबई में विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार पांच फाइनल जीते थे और रविवार को उनकी जीत शिखर मुकाबलों में उनकी लगातार छठी जीत थी।
पिछले दो वर्षों में, आडवाणी ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया इवेंट के पिछले दो संस्करणों में क्लासिक बिलियर्ड्स और स्नूकर टूर्नामेंट दोनों में खिताब जीत दर्ज की है और इस वर्ष की शुरुआत में उन्होंने एनएससीआई बॉल्क्लाइन 3.0 प्रतियोगिता जीती थी।
Q12.
किस देश में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद शिवलुच ज्वालामुखी फटा हैं?
व्याख्या :
Explanation-रूस के पूर्वी तट पर 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद शिवलुच ज्वालामुखी फट गया हैं।
राख का स्तंभ समुद्र तल से 8 किमी ऊपर तक बढ़ रहा है।
ज्वालामुखी ने लावा का एक बड़ा जखीरा छोड़ा है। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। शिवलुच ज्वालामुखी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 280 मील की दूरी पर स्थित है, जो रूस के कामचटका में स्थित एक तटीय शहर है जिसकी आबादी लगभग 181,000 है।
Q13.
हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर किस देश की एकदिवसीय यात्रा पर गए हैं?
व्याख्या :
Explanation-विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कुवैती प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह और क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-सबाह से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने के तरीकों पर चर्चा की।
रविवार को एक दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे श्री जयशंकर ने भारत-कुवैत संबंधों को मजबूत करने के बारे में शेख अहमद अब्दुल्ला के विचारों की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।
Q14.
किस राज्य ने 2023-24 के लिए भारतीय पवन ऊर्जा संघ का हरित ऊर्जा चैंपियन पुरस्कार जीता हैं?
व्याख्या :
Explanation-आंध्र प्रदेश को कोयंबटूर में भारतीय पवन ऊर्जा संघ द्वारा आयोजित बैठक में 2023-24 के लिए हरित ऊर्जा चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
एपी सोलर पावर कॉरपोरेशन के एमडी और सीईओ एम. कमलाकर बाबू ने केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव ललित बोहरा से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
Q15.
तीसरी भारत-जापान टू प्लस टू विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक कहां हुई है?
व्याख्या :
Explanation- भारत में तीसरी भारत-जापान टू प्लस टू विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई है। 20 अगस्त को भारत और जापान दोनों देशों के बीच ’टू प्लस टू’ वार्ता में शामिल हुए। इस बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री ने हिस्सा लिया।
अमूमन 2+2 बैठकों में दोनों देशों के दो उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों की भागीदारी होती है, जिसमें विदेश और रक्षा विभागों के मंत्री शामिल होते हैं, और इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच बातचीत के दायरे को बढ़ाना है।
जहां भारत का चीन के साथ जमीनी सीमा को लेकर विवाद चल रहा है, वहीं जापान का चीन से समुद्री सीमा को लेकर विवाद है, हालांकि इससे पहले, दूसरा भारत-जापान ‘2 प्लस 2’ वार्ता सितंबर
Q16.
किस देश ने भारत को 1,000 मेगावाट बिजली निर्यात घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-नेपाल ने यह घोषणा की है कि भारत को लगभग 1,000 मेगावाट बिजली का निर्यात करेगा। जयशंकर ने नेपाल के इस निर्णय को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया हैं।
नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आई हैं। नेपाल की सीमा पांच भारतीय राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किलोमीटर से अधिक लंबी है।
Q17.
60 फेयर प्राइस शॉप्स को ’जन पोषण केंद्रों’ में बदलने के लिए एक किस प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-20 अगस्त 2024 को खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 60 फेयर प्राइस शॉप्स जिन्हें राशन की दुकानें भी कहा जाता है, को ’जन पोषण केंद्रों’ में बदलने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य इन केंद्रों में न्यूट्रिशन यानी पोषण की पहुंच में सुधार करना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत FPS डीलरों को सब्सिडी वाले अनाज के अलावा अपने स्टॉक में विविधता लाने की अनुमति दी गई है, और इस प्रोजेक्ट से बनी दुकानों में बाजरा, दाल, डेयरी प्रोडक्ट्स और दैनिक जरूरत की चीजें रखी जा सकती हैं।
Q18.
टी-20 इंटरनेशनल के एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है?
व्याख्या :
Explanation-टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेरियस विसर ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में समोआ और वानुआतू के बीच हुए मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बना हैं।
डेरियस विसर ने मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में वानुआतू के गेंदबाज नलिन निपिको के ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए हैं, इस ओवर में 3 नो बॉल भी शामिल थीं, जिससे एक ओवर में सबसे ज्यादा 39 रन का नया रिकॉर्ड बन गया।
पिछला रिकॉर्ड 36 रन का था।
भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन और नेपाल के दीपेंद्र एरी ने एक ओवर में 6 छक्के के साथ 36 रन बनाने का कारनामा कर रखा है।
Q19.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अगस्त को किस देश की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं?
व्याख्या :
Explanation- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की यात्रा पर गए हैं नरेंद्र मोदी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड में रहेंगे । पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है। 1979 में मोरारजी देसाई वहां गए थे, और इससे पहले मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस के दौरे पर गए थे।
Q20.
हाल ही में किस राज्य ने मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना का शुभारंभ किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए ’मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना’ शुरू की हैं, साथ ही राज्य शैक्षिक और प्रशासनिक प्रणाली में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को मुफ्त टैबलेट प्रदान करने की योजना शुरू की है।
मुख्यमंत्री बाल पोषाहार आहार योजना केवल सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए है, और नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को सप्ताह में एक बार उबले अंडे या फल उपलब्ध कराए जाएंगे तथा ताजे फल बच्चों की पसंद के आधार पर स्थानीय बाजारों से लिए जाएंगे।
Q21.
किस देश की दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला की मारिया ब्रान्यास मोरेरा का 117 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति, स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा हुई थीं और दो विश्व युद्धों में जीवित रहीं, का 117 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जनवरी 2023 में 118 वर्ष की आयु में फ्रांसीसी नन लुसिल रैंडन की मृत्यु के बाद आधिकारिक तौर पर ब्रान्यास को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में स्वीकार किया था।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History
19-Aug-2024
22-Aug-2024
23-Aug-2024
Weekly Current Affairs in Hindi 3rd week August 2024
3rd week August 2024 Weekly Current Affairs in Hindi, Weekly Current Affairs UPSC 3rd week August 2024, Weekly current affairs MCQ 3rd week August 2024 free download, Weekly Current Affairs 3rd week August 2024 PDF, Weekly Current Affairs 3rd week August 2024 PDF in Hindi, Weekly Current Affairs MCQ 3rd week August 2024, Weekly Current Affairs book 3rd week August 2024. Practice free online quiz (18-Aug-2024 to 24-Aug-2024) for UPSC, SSC, Bank, Railway and other government exams.