Weekly Current Affairs 29-Sep-2024 – 05-Oct-2024 – Objective Questions
Click an option to see if it's correct or wrong and view the explanation. Click See Result for your total score.
0 of 35 answered
Q1.
शिगेरू इशिबा किस देश के अगले प्रधानमंत्री चुने गए हैं?
व्याख्या :
Explanation-शिगेरू इशिबा जापान के नए प्रधानमंत्री चुने गए है। 27 सितंबर को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की हैं। शिगेरू इशिबा 1 अक्टूबर को संसद सत्र की शुरुआत के साथ पद संभालेंगे।
शिगेरू इशिबा जापान के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।
Q2.
हाल ही में किसने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर लॉन्च किए हैं?
व्याख्या :
Explanation-PM नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर लॉन्च किए हैं,और इसके अलावा उन्होंने मौसम व जलवायु रिसर्च के लिए एक हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम भी लॉन्च किया गया है।
यह सुपर कंप्यूटर भारत के नेशनल सुपर-कंप्यूटिंग मिशन के तहत तैयार किए गए हैं, और इन्हे बनाने की लागत 130 करोड़ रुपए है।
इन तीनों सुपर कंप्यूटर को दिल्ली, पुणे और कोलकाता तीन जगहों पर स्थापित किया गया है।
Q3.
किस राज्य के राज्यपाल ने मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार संभाला हैं?
व्याख्या :
Explanation-त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने को मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला है। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू मिजोरम के मौजूदा राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति की अनुपस्थिति में उनकी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
Q4.
किस देश के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट संन्यास की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation- वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है, और IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR के मेंटॉर बन गए हैं।
ब्रावो गौतम गंभीर की जगह लेंगे। ब्रावो ने पिछले साल 2023 में IPL को अलविदा कहा था।
Q5.
केकी एन. दारूवाला का हाल ही में निधन हो गया, वह कौन थे?
व्याख्या :
Explanation-मशहूर अंग्रेजी कवि और पूर्व IPS ऑफिसर केकी एन. दारूवाला का निधन हो गया। दारूवाला लंबी बीमारी और निमोनिया के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट थें।
केकी एन. दारूवाला का जन्म 1937 में लाहौर में हुआ था, और साल 1958 में वे भारतीय पुलिस सेवा (उत्तर प्रदेश कैडर) में शामिल हुए, उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री चरण सिंह के अंतरराष्ट्रीय मामलों पर विशेष सहायक बने।
दारूवाला की कविता की पहली किताब अंडर ओरियन जो 1970 में प्रकाशित हुई थी,तथा दो साल बाद उन्हें अपनी दूसरी पुस्तक अपैरिशन इन अप्रैल के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार मिला।
उन्होंने 1984 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी जीता, लेकिन 2015 में साहित्य अकादमी द्वारा
Q6.
हाल ही में 27 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया गया है?
व्याख्या :
Explanation- विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1980 में हुई थी।
विश्व पर्यटन दिवस का उद्देश्य उद्देश्य वैश्विक उद्योग के रूप में पर्यटन के महत्व तथा इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
Q7.
किस राज्य सड़क परिवहन निगम को अपने प्रयासों के लिए पुरस्कार मिला है?
व्याख्या :
Explanation-आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) को नई डिजिटल अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा करने और सफल होने के लिए ग्राहक जुड़ाव, व्यवसाय संचालन और परिचालन मॉडल को बदलने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने के अपने प्रयासों के लिए पुरस्कार मिला है। निगम के मुख्य अभियंता (आईटी) वी. सुधाकर ने दिल्ली में आयोजित ”गवर्नेंस नाउ पीएसयू आईटी अवार्ड्स” समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया है।
Q8.
अग्निवीरों को रिजर्वेशन देने वाली पहली कंपनी कौन सी बनी है?
व्याख्या :
Explanation-अग्निवीरों के लिए नौकरियां आरक्षित करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी इंडो-रूस जॉइंट वेंचर ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेज हो गयी है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने टेक्निकल एंट्रीज में 15% और प्रशासनिक व सुरक्षा के रोल में 50% रिजर्वेशन देने की घोषणा की है।
Q9.
हाल ही में हेलेन तूफान के कारण किस देश का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-अमेरिका में हेलेन चक्रवात से 12 राज्यों में अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। हेलेन तूफान से 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया और अलबामा में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
Q10.
किस देश के अंपायर अलीम डार ने अंतर्राष्ट्रीय अंपायरिंग से संन्यास की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर अलीम ने अंपायरिंग से संन्यास की घोषणा की है, और वे पाकिस्तान के घरेलू सीजन के बाद 2025 में संन्यास लेंगे।
डार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के पूर्व एलीट अंपायर और तीन बार ‘वर्ल्ड क्रिकेट अंपायर ऑफ द ईयर’ रह चुके हैं।
डार अभी पाकिस्तान के एलीट पैनल में हैं और ICC अंतरराष्ट्रीय पैनल में पाकिस्तान के चार अंपायरों में शामिल हैं,और 1999 में पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट कायदे आजम ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास अंपायरिंग में डेब्यू किया था।
Q11.
भारत बायोटेक ने किस के साथ मिलकर MoU समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
व्याख्या :
Explanation- भारत बायोटेक ने द सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ ह्यूमन एंडेवर(SAHE) के साथ एक ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
SAHE समझौता अम्मापल्ली मंदिर और सालार जंग संग्रहालय में ऐतिहासिक बावड़ियों का रेनोवेशन करने के लिए किया गया है।
Q12.
किसप्रसिद्ध जैविक किसान और पद्म श्री पुरस्कार विजेता का हाल ही में निधन हुआ है?
व्याख्या :
Explanation-प्रसिद्ध जैविक किसान और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पप्पम्मल निधन हो गया वे 109 साल की थी।
पप्पम्मल तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले की रहने वाली थीं,और उनका जीवन कृषि और समाजसेवा को समर्पित रहा हैं।
पप्पम्मल ने जैविक खेती को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,और वह न केवल एक कुशल किसान थीं, बल्कि उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Q13.
न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहां के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली हैं?
व्याख्या :
Explanation-न्यायमूर्ति मनमोहन ने रविवार 29 सितंबर, 2024 को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली हैं।
तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा के सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद, न्यायमूर्ति मनमोहन को 9 नवंबर, 2023 को दिल्ली उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति मनमोहन दिवंगत जगमोहन के पुत्र हैं, जो एक प्रसिद्ध नौकरशाह से राजनेता बने थे, जिन्होंने जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में भी कार्य किया था।
Q14.
किस राज्य सरकार ने सीआईआई के साथ संयुक्त परामर्श मंच का गठन किया है?
व्याख्या :
Explanation-आंध्र प्रदेश सरकार ने निवेश वातावरण, औद्योगिक विकास, कौशल, उद्यमिता और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने हेतु दो वर्ष की अवधि के लिए आईटी और रियल टाइम गवर्नेंस मंत्री नारा लोकेश की अध्यक्षता में (गोएपी) - सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) परामर्श मंच’ का गठन किया गया हैं।
Q15.
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के नए CEO हाल ही में कौन बनेंगे?
व्याख्या :
Explanation-सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के CEO रवि आहूजा को नियुक्त किया गया है। रवि आहूजा टोनी विंसीक्वेरा का स्थान 2 जनवरी, 2025 से ग्रहण करेंगे। रवि आहूजा 2021 में प्रोडक्शन बिजनेस की देखरेख के लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट में शामिल हुए थे, और सोनी पिक्चर्स टेलीविजन के सभी प्रोडक्शन व्यवसायों और ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियो के अध्यक्ष के रूप में SPE में शामिल हुए थे।
Q16.
भारत सरकार ने किसे राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?
व्याख्या :
Explanation-भारत सरकार ने अजीत कुमार सक्सेना को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। अजीत कुमार सक्सेना वर्तमान में इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मॉयल लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।
अजीत कुमार सक्सेना अतुल भट्ट का स्थान लेंगे।
Q17.
हाल ही में भारत ने किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद शुरू किया है?
व्याख्या :
Explanation-भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद उत्तराखंड के औली में स्थित सूर्या विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरू किया गया है।
काजिंद का ये 8वां संस्करण है,और यह वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।
द्विपक्षीय भारत-कजाकिस्तान काजिंदी युद्ध अभ्यास पहली बार 2016 में आयोजित किया गया था।
Q18.
हाल ही में केंद्रीय किस मंत्री ने क्रूज भारत मिशन लॉन्च किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने मुंबई, महाराष्ट्र में ’क्रूज भारत मिशन’ का शुभारंभ किया हैं, और मंत्री ने क्रूज जहाज एम्प्रेस पर सवार हो कर मिशन का शुभारंभ किया है।
क्रूज भारत मिशन 1 अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2029 तक तीन चरणों में लागू किया जायेगा औ इस मिशन के तहत तीन क्रूज सेगमेंट हैं - 1. ओसियन और पोर्ट 2. रिवर और इनलैंड, 3. आइसलैंड।
Q19.
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की पहली महिला महानिदेशक हाल ही में कौन बनीं है?
व्याख्या :
Explanation-सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) का महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। आरती सरीन यह पदभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।
आरती सरीन 46वीं DG AFMS बनी हैं। आरती सरीन डीजी चिकित्सा सेवा (नौसेना), डीजी चिकित्सा सेवा (वायुसेना) और पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी) निदेशक और कमांडेंट के प्रतिष्ठित पदों पर रही हैं।
Q20.
हाल ही में किसने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 2 अक्टूबर को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया और इस अभियान को 79,150 करोड़ रुपए की लागत से इम्प्लीमेन्ट किया जाएगा।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों में 5 करोड़ से अधिक आदिवासियों को फायदा होगा, और इस योजना का उद्देश्य 17 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा किए गए 25 इंटरवेंशन के जरिए सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, एजुकेशन और लाइवलीहुड में गैप को खत्म करना है।
Q21.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में जमैका मार्ग की घोषणा की है?
व्याख्या :
Explanation-प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में 2 अक्टूबर को जमैका उच्चायोग के सामने की सड़क का नाम जमैका मार्ग रखने की घोषणा की है।
द्विपक्षीय चर्चा के दौरान जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने भारत के जरिए चलाए गए ग्लोबल फ्यूल अलायंस में शामिल होने की मंशा जाहिर की है,और होलनेस ने घोषणा की कि जमैका 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा।
Q22.
इंटरनेशनल मेडिकल डिवाइस रेगुलेटर्स फोरम का संबद्ध सदस्य हाल ही में कौन सा देश बना हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारत इंटरनेशनल मेडिकल डिवाइस रेगुलेटर्स फोरम का एक संबद्ध सदस्य बन गया है। भारत को दुनिया भर के रेगुलेटरी अथॉरिटीज के साथ निर्भरता और सहयोग के लिए जरूरी अवसर मिलेंगे।
IMDRF की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरणों के नियामकों के साथ तालमेल बैठाने के उद्देश्य से की गई थी,और इसकी स्थापना साल 2011 में हुई थी।
Q23.
हाल ही में गूगल फॉर इंडिया इवेंट 2024 का आयोजन कहां हुआ हैं?
व्याख्या :
Explanation-गूगल फॉर इंडिया इवेंट का आयोजन दिल्ली में हुआ हैं, और कंपनी ने बहुत सारे नए प्रॉडक्ट्स एंड सर्विसेज लॉन्च की है।
इस इवेंट के जरिए गूगल देश में इंटरनेट एक्सेस, डिजिटल साक्षरता, टेक्नोलॉजी ड्रिवेन सॉल्यूशन पेश करता है, और गूगल का फोकस भारतीय बाजार में AI टेक्नोलॉजी पर रहा है। इस इवेंट को गूगल 2015 से आयोजित करता आ रहा है।
Q24.
अडाणी ग्रुप ने किस कंपनी के साथ क्लीन एनर्जी के लिए समझौता किया है?
व्याख्या :
Explanation-अडाणी ग्रुप ने गूगल के साथ क्लीन एनर्जी की दिशा में सहयोग के लिए समझौता किया है। इसका उद्देश्य सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाना और भारत के ग्रिड में ज्यादा से ज्यादा क्लीन एनर्जी जोड़ना है, और इस साझेदारी के जरिए अडाणी ग्रुप गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूबल एनर्जी प्लांट में स्थित एक सोलर विंड हाइब्रिड प्रोजेक्ट से क्लीन एनर्जी की सप्लाई करेगा।
Q25.
हाल ही में किसने जन सुराज पार्टी लॉन्च की हैं?
व्याख्या :
Explanation-बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी लॉन्च की है, और SC समुदाय से आने वाले मनोज भारती को जन सुराज का पहला कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।
पूर्व IFS अफसर मनोज भारती का कार्यकाल मार्च 2025 तक रहेगा, जबकि इसके बाद अध्यक्ष चुनने के लिए फिर से चुनाव होगा।
4 देशों में राजदूत रहे मनोज भारती मधुबनी के हैं।
Q26.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 अक्टूबर को किस देश की एकदिवसीय यात्रा पर गए हैं?
व्याख्या :
Explanation-विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका की अपनी एकदिवसीय यात्रा पर गए हैं और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की और ”चल रहे सहयोग को गहरा करने और भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने के तरीकों” पर चर्चा की, और द्वीप राष्ट्र के आर्थिक पुनर्निर्माण में भारत के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।
श्री जयशंकर 23 सितंबर को दिसानायके के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) सरकार के सत्ता में आने के बाद श्रीलंका का दौरा करने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं।
Q27.
भारत ने किस देश के साथ महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारत ने अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने गुरुवार 4 अक्टूबर, 2024 को यहां छठी वाणिज्यिक वार्ता की, जिसके दौरान उन्होंने सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, नवाचार हैंडशेक, ऊर्जा-उद्योग नेटवर्क और समृद्धि के लिए हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे में हुई प्रगति की समीक्षा की।
Q28.
हाल ही में किस आईआईटी ने पुलिस के लिए साइबर कमांडो प्रशिक्षण शुरू किया हैं?
व्याख्या :
Explanation-आईआईटी-मद्रास ने पुलिस के लिए साइबर कमांडो प्रशिक्षण शुरू किया है।
छह महीने का आवासीय कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल है और इसमें विशेष साइबर प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरे देश में कानून प्रवर्तन बल के लिए है। जबकि मौजूदा साइबर अपराध प्रकोष्ठ साइबर अपराधों की जांच और अभियोजन जैसे प्रतिक्रियात्मक उपायों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, कमांडो एक सक्रिय बल होंगे।
Q29.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितनी नई भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा दिया है?
व्याख्या :
Explanation-केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच नई भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने को मंजूरी दे दी हैं,और जिसमें मराठी, बंगाली, असमिया, पाली और प्राकृत शामिल है। अब भारत में इसके साथ ही शास्त्रीय भाषाओं की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
शास्त्रीय भाषा के मानदंडो के अनुसार, भाषा का 1500 से 2000 पुराना रिकॉर्ड होना चाहिए। जबकि केंद्र सरकार ने 2004 में शास्त्रीय भाषा की एक कैटेगरी बनाई थी।
Q30.
कैबिनेट ने किस मिशन योजना को हाल ही में मंजूरी दी हैं?
व्याख्या :
Explanation-केंद्र सरकार ने नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स-ऑयल (NMEO)-तिलहन को मंजूरी दी है, और इसे भारत को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया है। इसके लिए 10,103 करोड़ रुपए आवंटित कर दिये हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक यह फैसला लिया और इसकी मंजूरी के बाद रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी और तिल जैसी प्रमुख प्राथमिक तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाया जाएगा।
Q31.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में कि योजनाओं को मंजूरी दी है?
व्याख्या :
Explanation- गृह मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृष्णोन्नति योजना को मंजूरी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की नई दिल्ली में हुई बैठक में इसे मंजूरी दी गई और राज्यों के साथ मिलकर केंद्र इन पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करेगा।
केंद्र सरकार का हिस्सा 69,088.98 करोड़ रुपए और राज्य का हिस्सा 32,232.63 करोड़ रुपए होगा, और PM-RKVY के लिए 57,074.72 करोड़ रुपए और KY के लिए 44,246.89 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।
Q32.
पुष्पा एस. मूर्ति को किस राज्य सरकार द्वारा स्थापित डॉ. कल्पना चावला युवा महिला वैज्ञानिक राज्य पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation- कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा सीएसआईआर-केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएफटीआरआई) में प्लांटेशन प्रोडक्ट्स, स्पाइसेस एंड फ्लेवर टेक्नोलॉजी (पीपीएसएफटी) विभाग की वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक और प्रमुख पुष्पा एस मूर्ति को राज्य सरकार द्वारा स्थापित डॉ. कल्पना चावला युवा महिला वैज्ञानिक राज्य पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में दिया गया। राज्य में महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को प्रोत्साहित करने के लिए कर्नाटक सरकार ने वर्ष 2003 में डॉ. कल्पना चावला के नाम पर पुरस्कार की शुरुआत की थी। यह पुरस्कार उस महिला वैज्ञानिक/इं
Q33.
प्रभुगौड़ा एम. पाटिल को किस राज्य सरकार द्वारा डॉ. राजा रमन्ना पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं?
व्याख्या :
Explanation-कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, हुबली के प्रभुगौड़ा एम. पाटिल को हाल ही में बेंगलुरु में केएससीएसटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 2022 के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजा रमन्ना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने श्री पाटिल को यह पुरस्कार बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) के जेएन टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में भारत रत्न सीएनआर राव और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बोसराजू की मौजूदगी में प्रदान किया। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और ₹1.5 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
Q34.
भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से कितने रुपये के सिक्कों की स्वीकृति के संबंध में दो दिवसीय जन जागरूकता अभियान चलाया हैं?
व्याख्या :
Explanation-भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से गुरुवार से 10 रुपये के सिक्कों की स्वीकृति के संबंध में दो दिवसीय जन जागरूकता अभियान चलाया। इसका कारण आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में व्यापारियों, छोटे व्यवसायों और आम जनता में 10 रुपये के सिक्कों को स्वीकार करने में अनिच्छा को माना जा रहा है। अभियान के तहत, एसबीआई की प्रत्येक शाखा पर कम से कम 10 खुदरा ग्राहकों, पीएम स्वनिधि लाभार्थियों, छोटे व्यवसाय और किराना दुकानों से संपर्क करके अपने प्रतिष्ठान में प्रमुख स्थान पर ₹10 के सिक्कों की कानूनी वैधता की पुष्टि करने वाले जागरूकता पर्चे चिपकाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
Q35.
किस देश के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 6-10 अक्टूबर तक पहली द्विपक्षीय यात्रा पर भारत आएंगे?
व्याख्या :
Explanation-मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जु 6 से 10 अक्टूबर तक पांच दिनों की भारत यात्रा पर आएंगे। यह राष्ट्रपति मुइज्जु की पहली राजकीय यात्रा होगी। इससे पहले वे 9 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए थे।
मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के ’सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) दृष्टिकोण और भारत की पड़ोसी प्रथम नीति में एक विशेष स्थान रखता है।
📜इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँImportant Events in History
29-Sep-2024
30-Sep-2024
03-Oct-2024
04-Oct-2024
05-Oct-2024
Weekly Current Affairs in Hindi 5th week September 2024
5th week September 2024 Weekly Current Affairs in Hindi, Weekly Current Affairs UPSC 5th week September 2024, Weekly current affairs MCQ 5th week September 2024 free download, Weekly Current Affairs 5th week September 2024 PDF, Weekly Current Affairs 5th week September 2024 PDF in Hindi, Weekly Current Affairs MCQ 5th week September 2024, Weekly Current Affairs book 5th week September 2024. Practice free online quiz (29-Sep-2024 to 05-Oct-2024) for UPSC, SSC, Bank, Railway and other government exams.